राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' भागलपुर पहुंची, कहा- भाजपा संविधान मिटाने में लगी है
भागलपुर, 22 अगस्त । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार शाम अपनी वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में भागलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग वोट चोरी कर लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश कर रही है और संविधान को मिटाना चाहती है। Advertismentउन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की सरकार युवाओं के लिए सारे रास्ते बंद कर रही है। जब परीक्षा ली जाती है तो प्रश्नपत्र लीक हो जाता है। अगर परीक्षा पास भी कर लें तो प्रदेश में नौकरी ही नहीं मिलती। नोटबंदी, अग्निवीर, किसानों के लिए गलत कानून की चर्चा करते हुए कहा कि किसानों, गरीबों को मिटाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के सभी नागरिकों को संविधान निर्माताओं ने एक वोट का अधिकार दिया, लेकिन भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर इसे छीन रही है और संविधान पर आक्रमण कर रही है। इस दौरान उन्होंने अयोध्या के रहने वाले एक अग्निवीर जवान अमरनाथ को भी सामने लाया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान इनके एक हाथ जख्मी हो गए लेकिन अब उनकी कोई मदद नहीं की जा रही है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा में उमड़ रही भीड़ का संदेश साफ है कि बिहार के लोग एक भी वोट की चोरी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक के बाद उनकी मंशा बिहार में वोट चोरी की है। राहुल गांधी के साथ बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी लोगों को संबोधित किया। ज्ञात हो कि राहुल गांधी की आज यानी छठे दिन की यात्रा मुंगेर से शुरू हुई थी। भागलपुर के नवगछिया में आज रात्रि विश्राम होगा। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन में शामिल राजद के नेता तेजस्वी यादव सहित घटक दलों के सभी नेता भी शामिल हैं। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 किलोमीटर का पूरा सफर होगा। एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा। --आईएएनएस एमएनपी/एएस डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एसआईआर के विरोध में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' स्थगितएसआईआर के विरोध में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' स्थगित
Read more »
राहुल गांधी की 'वोट बचाओ अधिकार यात्रा' कांग्रेस की समाप्ति यात्रा साबित होगी : गिरिराज सिंहराहुल गांधी की 'वोट बचाओ अधिकार यात्रा' कांग्रेस की समाप्ति यात्रा साबित होगी : गिरिराज सिंह
Read more »
शेरशाह की धरती से मौर्य साम्राज्य की राजधानी तक! बिहार में 16 दिन रहेंगे राहुल, वोटर अधिकार यात्रा का पूरा शेड्यूलबिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा शुरू हो रही है। रूटमैप आ गया है। राहुल गांधी ने इसे निर्णायक संग्राम कहा है। 17 अगस्त से 1 सितंबर तक राहुल गांधी बिहार में रहेंगे। इस दौरान 25 से अधिक जिलों को कवर करने का अनुमान है। वोटर लिस्ट से जुड़े मसले पर राहुल गांधी बिहार की चुनावी वैतरणी को पार करने की कोशिशों में जुटे...
Read more »
बड़ी खबर LIVE: बिहार के सासाराम में 'वोटर अधिकार यात्रा' में पहुंचे राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गेबिहार के सासाराम में 'वोटर अधिकार यात्रा' में पहुंचे राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे। जोरदार स्वागत किया गया।
Read more »
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा वाया बिहार कांग्रेस को कितना फायदा पहुंचाएगी?राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा में एक खास तरह का फर्क देखा गया था. वैसा ही फर्क वोटर अधिकार यात्रा में भी देखा जा सकता है. भारत जोड़ो यात्रा के जरिये राहुल गांधी ने लोगों से जुड़ने की कोशिश की, वोटर अधिकार यात्रा में विपक्ष को साथ लेकर चलने का भूल-सुधार जैसा प्रयास लगता है.
Read more »
राहुल-तेजस्वी के साथ अखिलेश यादव का वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होना नीतीश की कितनी चुनौती बढ़ाएगा?राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ अब अखिलेश यादव भी बिहार की वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ने वाले हैं.
Read more »
