राहुल गांधी का 'इंडियन स्टेट' विरोध बयान, बीजेपी का तंज

राजनीति News

राहुल गांधी का 'इंडियन स्टेट' विरोध बयान, बीजेपी का तंज
राहुल गांधीकांग्रेसबीजेपी
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नए मुख्यालय के उद्घाटन समारोह पर 'इंडियन स्टेट' के खिलाफ लड़ाई का बयान देने पर बीजेपी ने तंज कसा है।

राहुल गांधी , कांग्रेस के नेता, अपने बयानों से अक्सर विवाद खड़ा कर देते हैं। कई बार उनके बयान पार्टी के लिए हानिकारक भी साबित हुए हैं। इस बार उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जो न केवल विपक्ष, बल्कि आम भारतीयों को भी नापसंद आएगा। कांग्रेस पार्टी, जिसने भारत में संविधान की नींव रखी, के नए मुख्यालय के उद्घाटन समारोह पर राहुल गांधी ने ' इंडियन स्टेट ' (भारतीय राज व्यवस्था) के खिलाफ लड़ाई की बात कही। शब्द तो दो ही हैं, लेकिन इसका अर्थ संविधान की मूल भावना को ठेस पहुंचाने वाला है। \ राहुल गांधी आप मोहन

भागवत, नरेंद्र मोदी या आरएसएस पर हमला करें, यहां तक कि उनको मुद्दों पर घेरें, तो भी यह ठीक है, क्योंकि हर कोई ऐसा चाहता है। लेकिन आप यह कैसे कह सकते हैं कि आपकी लड़ाई 'इंडियन स्टेट' के खिलाफ है? ऐसी भाषा केवल नक्सलियों, आतंकवादियों के मुंह से ही सुनी जाती है। पहले जानिए राहुल गांधी ने आखिर क्या कहा? कांग्रेस के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'यह मत सोचिए कि हम निष्पक्ष स्थिति वाली लड़ाई लड़ रहे हैं। यदि आप मानते हैं कि हम सिर्फ भाजपा नामक राजनीतिक संगठन और आरएसएस के खिलाफ लड़ रहे हैं, तो ऐसा नहीं है.... क्योंकि उन्होंने हमारे देश की लगभग हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। हम सिर्फ भाजपा नामक राजनीतिक संगठन और आरएसएस से नहीं, बल्कि 'इंडियन स्टेट' से भी लड़ रहे हैं।'\आप यहीं भूल कर बैठे राहुल गांधी, आप यहीं पर भूल कर बैठे। आप यह क्यों भूल गए कि इसी 'इंडियन स्टेट' को बनाने के लिए आपके परिवार ने अपनी जान की बाजी लगा दी। आपके नाना, नानी पूरी जिंदगी इसे संवारते रहे। महाराष्ट्र-हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की हार कितनी बड़ी हो गई कि आप 'इंडियन स्टेट' को अपना दुश्मन मान बैठे। आप चुनाव आयोग से सवाल कीजिए, सरकार को चैन से बैठने न दीजिए। एक सियासी दल होने के नाते यह आपकी जिम्मेदारी है और कर्तव्य भी। लेकिन आप यह कैसे कह सकते हैं कि आपकी लड़ाई भारत की पूरी व्यवस्था से है? ये तो भारत की बर्बादी के सपने देखने वाले नक्सली और डीप स्टेट एक्टर्स बोलते रहे हैं जो भारत को बदनाम करना, अपमानित करना चाहते हैं। भारत की व्यवस्था को खारिज करना चाहते हैं। बीजेपी को मिला मौका बीजेपी को इस बयान से मौका मिल गया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा, 'कांग्रेस का घिनौना सच उजागर हो गया। राहुल गांधी ने वह बात स्पष्ट रूप से कह दी, जो उनका सपना है। यह कोई रहस्य नहीं है कि राहुल गांधी और उनके इकोसिस्टम के अर्बन नक्सलियों और डीप स्टेट एक्टर्स के साथ गहरे संबंध हैं। ये वे लोग हैं, जो भारत को 'बदनाम, अपमानित और खारिज' करना चाहते हैं। कांग्रेस का इतिहास उन सभी ताकतों को प्रोत्साहित करने का रहा है जो एक कमजोर भारत चाहते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

राहुल गांधी कांग्रेस बीजेपी इंडियन स्टेट नक्सली डीप स्टेट एक्टर्स चुनाव आयोग

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पूर्व बीजेपी सांसद बृज भूषण का राहुल गांधी पर बड़ा बयान: देश को राहुल की जरूरत!पूर्व बीजेपी सांसद बृज भूषण का राहुल गांधी पर बड़ा बयान: देश को राहुल की जरूरत!बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि देश को राहुल गांधी की जरूरत है और उन्हें साल 2025 में सीरियस होना चाहिए.
Read more »

रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर विवादित बयानरमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर विवादित बयानबीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर बयान विवाद का विषय बना है।
Read more »

बीजेपी उम्मीदवार का प्रियंका गांधी पर विवादास्पद बयानबीजेपी उम्मीदवार का प्रियंका गांधी पर विवादास्पद बयानबीजेपी उम्मीदवार रमेश बिदुड़ी का कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गाल जैसा बनाने का बयान विवाद का विषय बन गया है.
Read more »

बीजेपी नेता का प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक बयान, कांग्रेस और आप का विरोधबीजेपी नेता का प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक बयान, कांग्रेस और आप का विरोधरमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी के गाल की तुलना में सड़कों को बनाने की बात कही थी जिसके बाद कांग्रेस और आप ने भाजपा पर हमला बोला।
Read more »

बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी पर कांग्रेस का आरोप, महिलाओं के प्रति अशिष्टता का आरोपबीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी पर कांग्रेस का आरोप, महिलाओं के प्रति अशिष्टता का आरोपबीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के प्रियंका गांधी पर विवादित बयान का कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है.
Read more »

राहुल गांधी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर आरोप लगायाराहुल गांधी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर आरोप लगायाकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान राजद्रोह जैसा है। उन्होंने कहा कि भागवत के बयान से हर भारतीय का अपमान हुआ है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:32:02