केंद्र सरकार जो नया क़ानून बनाने जा रही है, उसके बाद राज्य सरकारों के पास शायद सीबीआई को रोकने की शक्ति न रहे.
केंद्र सरकार की चली तो सीबीआई को राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा से जुड़े मामलों में जांच के लिए राज्यों की अनुमति लेने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. कार्मिक और न्याय मंत्रालय से जुड़ी संसदीय समिति ने सरकार से इस मामले में एक अलग कानून बनाने की सिफारिश की है.
समिति ने सीबीआई में सीधे नियुक्ति करने की भी सिफ़ारिश की है . राजस्थान में सरकार चलाते हुए कभी अशोक गहलोत ने बाक़ायदा क़ानून पास कर राज्य में सीबीआई की एंट्री रोक दी थी. ममता बनर्जी ने भी सारदा पोंजी स्कैम सहित कई मामलों में सीबीआई को जांच की इजाज़त नहीं दी थी. हालांकि केंद्र सरकार जो नया क़ानून बनाने जा रही है, उसके बाद राज्य सरकारों के पास शायद सीबीआई को रोकने की शक्ति न रहे. संसद की स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में कुछ ऐसी सिफारिशें की हैं, जिन पर विवाद हो सकता है. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});कार्मिक और न्याय मंत्रालय से जुड़ी समिति की सिफारिश:राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा से जुड़े मामलों में जांच के लिए सीबीआई को राज्यों की अनुमति लेना आवश्यक नहीं होना चाहिए. सीबीआई को ये अधिकार देने के लिए केंद्र को एक नया क़ानून बनाना चाहिए या वर्तमान क़ानून में बदलाव करना चाहिएइन राज्यों में लेनी पड़ती है हर बार अनुमति सीबीआई को किसी राज्य में जांच करने के लिए राज्य सरकार की अनुमति की ज़रूरत होती है. ज़्यादातर राज्यों ने सीबीआई को इसकी सामान्य इजाज़त दे रखी है और उन राज्यों में हर मामले में राज्य की अनुमति की ज़रूरत नहीं होती है. हालांकि आठ राज्यों ने सीबीआई को सामान्य अनुमति का आदेश वापस ले रखा है. इनमें बंगाल , कर्नाटक , मिजोरम, मेघालय , केरल , झारखंड , तेलंगाना और तमिलनाडु शामिल हैं. इन राज्यों में जांच करने के लिए सीबीआई को हर बार अनुमति लेनी पड़ती है. ज्यादातर विपक्षी पार्टियां सिफारिश के विरोध में इसी को देखते हुए समिति ने अपनी सिफ़ारिश दी है, लेकिन ज़्यादातर विपक्षी पार्टियां इस सिफ़ारिश के विरोध में हैं. इनमें ममता बनर्जी की टीएमसी भी शामिल है. समिति ने एक अन्य अहम सिफ़ारिश में ये भी कहा: सीबीआई का अपना कैडर होना चाहिएसीबीआई में सीधे नियुक्ति होनी चाहिएअभी ज़्यादातर अधिकारी राज्यों की पुलिस से प्रतिनियुक्ति पर आते हैं इसके चलते एजेंसी में कर्मचारियों और अधिकारियों की कमी की समस्या रहती हैसाइबर अपराध , फोरेंसिक और आर्थिक फ्रॉड जैसे मामलों में लैटरल एंट्री का विकल्प भी हो सकता हैकार्मिक मंत्रालय की 2022-23 की रिपोर्ट के मुताबिक़, सीबीआई में कार्यबल की 23 फ़ीसदी की कमी थी.
CBI CBI Investigation State Governments CBI Investigation Ministry Of Personnel Ministry Of Justice केंद्र सरकार सीबीआई सीबीआई जांच सीबीआई जांच राज्&Zwj य सरकारें कार्मिक और न्याय मंत्रालय
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मार्च में अस्‍त होने जा रहा है शुक्र, ये 3 राश‍िवालों की बदलने वाली है क‍िस्‍मत, बढ़ेगी सैलरीShukra Gochar 2025: धन और वैभव के दाता शुक्र मार्च में ग्रहों के राजा सूर्य के करीब जा रहे हैं. इसे शुक्र अस्त कहा जाता है. शुक्र के इस चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. हालांकि कुछ राशियों को होने वाला है इससे लाभ.
Read more »
जेलेंस्‍की और ट्रंप के बीच तीखी बहस, जानिए व्‍हाइट हाउस में क्‍या हुआ और अब क्‍या कह रहे दूसरे देशडोनाल्ड ट्रंप और वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच बातचीत के दौरान तीखी बहस देखने को मिली. इस बहस के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की पर अमेरिका के अपमान का भी आरोप लगाया है. वहीं कई यूरोपीय देश खुलकर यूक्रेन और जेलेंस्की के समर्थन में आ गए हैं.
Read more »
यूक्रेन के राष्‍ट्रपति से व्‍यवहार का यह सही तरीका नहीं था: जेलेंस्‍की-ट्रंप विवाद पर बोले EU कमिश्‍नरट्रंप-जेलेंस्की विवाद को लेकर कुबिलियस ने कहा कि अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे किसी दूसरे देश के राष्ट्रपति का स्वागत करने का यह तरीका समझने में मुश्किल और पूरी तरह से अस्वीकार्य था.
Read more »
नगर निगम को म‍िलेगा उसका उच‍ित ह‍िस्‍सा, की जाएगी गौशालाओं की मदद : रेखा गुप्तादिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कहा कि हम पिछली सरकारों के तरीके का पालन नहीं करेंगे, जिन्होंने नगर निगम को पैसे का उचित हिस्सा नहीं दिया. मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि नगर निगम को उसका हिस्सा मिले और गौशालाओं का काम बिना किसी रुकावट के चलता रहे.
Read more »
एक्‍टर संजय म‍िश्रा पीते हैं व‍िजयासार की लकड़ी का पानी, डायब‍िटीज पेशंट और डाइजेशन के ल‍िए है फायदेमंदVijaysar Wood: डायबिटीज के साथ साथ विजयसार की लकड़ी का पानी कई अन्य बीमारियों में भी राहत दिलाने का काम करता है.
Read more »
सहारनपुर में भाजपा नेता ने क्‍यों की तीन बच्‍चों की हत्‍या? पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासापुलिस ने बताया कि आरोपी योगेश रोहिल्ला ने बताया कि पिछले कुछ समय से पत्नी नेहा का किसी अन्य व्यक्ति से कथित तौर पर अवैध संबंध चल रहा था. काफी समझाने बुझाने पर भी उसकी पत्नी ने उस व्यक्ति से अवैध संबंध को समाप्त नहीं किया था.
Read more »
