राष्ट्रपति मुर्मू के Mi-17 हेलिकॉप्टर का पहिया हेलिपैड में धंसा, पुलिसवालों ने खींचकर निकाला

President Droupadi Murmu News

राष्ट्रपति मुर्मू के Mi-17 हेलिकॉप्टर का पहिया हेलिपैड में धंसा, पुलिसवालों ने खींचकर निकाला
President Droupadi Murmu HelicopterPresident Droupadi Murmu Kerala Visitराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

President Droupadi Murmu News: राष्ट्रपति मुर्मू को ले जा रहे Mi-17 हेलिकॉप्टर के उतरते ही हेलीपैड का हिस्सा अचानक धंस गया. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को धंसे हुए हिस्से से हाथों से खींचकर बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है.

केरल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया. राष्ट्रपति मुर्मू को ले जा रहे भारतीय वायुसेना के Mi-17 हेलिकॉप्टर के उतरते ही प्रमादम स्टेडियम में बने हेलीपैड का हिस्सा अचानक धंस गया.

यह घटना उस समय हुई जब राष्ट्रपति मुर्मू सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं. जानकारी के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को धंसे हुए हिस्से से हाथों से खींचकर बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है. अधिकारियों के अनुसार, प्रमादम में हेलीपैड का निर्माण मंगलवार देर रात ही किया गया था, क्योंकि खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर की निलक्कल में लैंडिंग रद्द करनी पड़ी थी. इस वजह से प्रमादम को वैकल्पिक लैंडिंग साइट के रूप में चुना गया. #WATCH | Kerala: A portion of the helipad tarmac sank in after a chopper carrying President Droupdi Murmu landed at Pramadam Stadium. Police and fire department personnel deployed at the spot physically pushed the helicopter out of the sunken spot. pic.twitter.com/QDmf28PqIb — ANI October 22, 2025 एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘हेलीपैड पर डाली गई कंक्रीट पूरी तरह सूख नहीं पाई थी. हेलिकॉप्टर का वजन अधिक होने के कारण जैसे ही वह उतरा, सतह नीचे धंस गई और पहियों के नीचे गड्ढे बन गए.’ राष्ट्रपति मुर्मू का केरल का चार दिवसीय दौरा 21 अक्टूबर से शुरू हुआ है और 24 अक्टूबर तक चलेगा. मंगलवार शाम वह तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पहुंचीं, जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने उनका स्वागत किया. बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू ने भगवान अयप्पा के सबरीमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की. वह सबरीमाला दर्शन करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं और इस पवित्र स्थल पर जाने वाली दूसरी राष्ट्रपति हैं. इससे पहले 1970 के दशक में पूर्व राष्ट्रपति वी.वी. गिरि यहां पहुंचे थे. सबरीमाला दर्शन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार शाम को तिरुवनंतपुरम लौटीं. गुरुवार को वह राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी. इसके अलावा, वह वड़करा के शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन भी करेंगी. राष्ट्रपति शुक्रवार को कोट्टायम जिले के पाला स्थित सेंट थॉमस कॉलेज के प्लेटिनम जुबली समापन समारोह में शामिल होंगी और 24 अक्टूबर को एर्नाकुलम के सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में भाग लेकर अपने दौरे का समापन करेंगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

President Droupadi Murmu Helicopter President Droupadi Murmu Kerala Visit राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू का हेलिकॉप्टर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केरल दौरा Kerala News केरल समाचार Mi-17 Helicopter Incident

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार चुनाव कैंडिडेट लिस्ट: एनडीए की सीट शेयरिंग के साथ बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी समेत पार्टियों के उम्मीदवारों की पूरी लिस्टबिहार चुनाव कैंडिडेट लिस्ट: एनडीए की सीट शेयरिंग के साथ बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी समेत पार्टियों के उम्मीदवारों की पूरी लिस्टबिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख़ें पहले और दूसरे चरण के लिए 17 और 20 अक्तूबर, और नाम वापसी की तारीख़ें 20 और 23 अक्तूबर तय की गई हैं.
Read more »

आईफोन 17 की मजबूत बिक्री का असर, एप्पल का मार्केटकैप 4 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंचाआईफोन 17 की मजबूत बिक्री का असर, एप्पल का मार्केटकैप 4 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंचाआईफोन 17 की मजबूत बिक्री का असर, एप्पल का मार्केटकैप 4 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंचा
Read more »

करोड़ों iPhone यूजर्स के लिए आ रहा ये जबरदस्त फीचर, Liquid Glass पर मिलेगा पूरा कंट्रोल!करोड़ों iPhone यूजर्स के लिए आ रहा ये जबरदस्त फीचर, Liquid Glass पर मिलेगा पूरा कंट्रोल!एप्पल ने आईफोन 17 सीरीज के साथ iOS 26 अपडेट में लिक्विड ग्लास डिजाइन पेश किया। कुछ यूजर्स को नोटिफिकेशन पढ़ने में दिक्कत होने पर, कंपनी ने iOS 26.
Read more »

40,470 रुपये में iPhone 17 Pro, इस शख्स ने लगाई गजब तिकड़म, मिल गया खास ऑफर40,470 रुपये में iPhone 17 Pro, इस शख्स ने लगाई गजब तिकड़म, मिल गया खास ऑफरअगर आप सेल में सस्ता iPhone खरीद कर खुद को लकी मान रहे हैं, तो बता दें कि एक शख्स ऐसा भी है जिसने iPhone 17 Pro सिर्फ 40,470 रुपये में खरीदा है। अब उस शख्स ने इसके लिए क्या तिकड़म भिड़ाई ये आगे जानते हैं।
Read more »

KBC से अमिताभ की कुर्सी छीनने आया कॉमेडियन, बिग बी नहीं रहे चुप, दौड़कर आए और..KBC से अमिताभ की कुर्सी छीनने आया कॉमेडियन, बिग बी नहीं रहे चुप, दौड़कर आए और..कौन बनेगा करोड़पति 17 के दिवाली वीकेंड में इंडस्ट्री के दो मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक ने धमाल मचाया.
Read more »

ना सेल, ना पुराना फोन एक्सचेंज, सिर्फ 40,470 में खरीदा 1.35 लाख का iPhone 17 Proना सेल, ना पुराना फोन एक्सचेंज, सिर्फ 40,470 में खरीदा 1.35 लाख का iPhone 17 ProiPhone 17 Pro एक ट्रेंडिंग स्मार्टफोन है. सेलिब्रिटी से लेकर कई VVIP लोगों के हाथ में यह हैंडसेट देखा जा सकता है. यहां तक कि अभिनेता शाहरुख खान तक इसका यूज करते हैं. आप जानते हैं कि एक शख्स ने 1.35 लाख रुपये के ब्रांड न्यू आईफोन को सिर्फ 40 हजार रुपये में खरीद लिया. ना तो सेल का इंतजार किया और ना ही पुराना हैंडसेट एक्सचेंज किया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:33:29