महाकुंभ में भारतीय संविधान आधारित संविधान गैलरी का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 10 जनवरी को करेंगे। वो संगम नगरी पहुंचकर गंगा पूजन और महाकुंभ का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।
जागरण संवाददाता, महाकुंभनगर। महाकुंभ दुनिया के लिए भारत को जानने और समझने का सुअवसर है। इसमें भारतीय संविधान आधारित संविधान गैलरी तैयार कराई जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस संविधान गैलरी का लोकार्पण करेंगी। उनका 10 जनवरी का संगम नगरी में कार्यक्रम संभावित है। वह पावन संगम के तट पर गंगा पूजन कर महाकुंभ का औपचारिक शुभारंभ भी करेंगी। राष्ट्रपति का संगम नगरी में कार्यक्रम प्रस्तावित राष्ट्रपति का लगभग तीन घंटे का संगम नगरी में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह वायुसेना के प्लेन से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगी। जहां से संगम तट तक पहुंचने के लिए तीन हेलीकाप्टर होंगे, जिनसे वह नैनी के अरैल स्थित डीपीएस मैदान के हेलीपैड पर पहुंचेंगी। वहां से कार से अरैल वीवीआइपी घाट जाएंगी। यहां से निषादराज मिनी क्रूज से संगम जाएंगी। वहां विधि-विधान से गंगा की पूजा करेंगी। फिर वह किला में जाएंगी, जहां अक्षयवट और सरस्वती कूप में दर्शन-पूजन करेंगी। वह किला के प्रेसिडेंसियल व्यू से महाकुंभ का नजारा लेंगी। इस प्रेसिडेंसियल व्यू से प्रथम राष्ट्रपति डाॅ.
राजेंद्र प्रसाद ने वर्ष 1954 के कुंभ को देखा था। फिर वह संविधान गैलरी का लोकार्पण के बाद अवलोकन करेंगी। इस गैलरी में संविधान सभा के गठन चर्चा-परिचर्चा, संविधान के बनने की पूरी प्रक्रिया को आडियो-विजुअल माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। सेक्टर दो में बनाई जा रही संविधान गैलरी महाकुंभ मेला के सेक्टर दो में यह संविधान गैलरी बनाई जा रही है। पिछले माह 26 दिसंबर से संविधान का अमृत महोत्सव वर्ष शुरू हुआ है। इसके उपलक्ष्य में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह संविधान गैलरी महाकुंभ में बनाने का निर्णय लिया गया है। इस आयोजन को लेकर राष्ट्रपति भवन से पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा मंगाई है, जिसकी तैयारी में प्रयागराज मेला प्राधिकरण तथा मेला पुलिस के उच्चाधिकारी जुट गए हैं। गुरुवार तक कार्यक्रम की रूपरेखा मेला प्रशासन व जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति भवन भेज दिया जाएगा। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर शासन स्तर पर भी तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही मुख्यमंत्री और शासन के उच्चाधिकारी भी इस बड़े आयोजन की तैयारी परखने महाकुंभ नगर आएंगे। जंक्शन पर महाकुंभ सेल्फी प्वाइंट पर खूब बन रही रील महाकुंभ को यात्रियों के लिए यादगार बनाने के लिए प्रयागराज जंक्शन पर सेल्फी प्वाइंट शुरू कर दिया गया है। सिटी साइड में मुख्य प्रवेश द्वार के निकट बनाया गया यह सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र बना है। जंक्शन आने वाले यात्रियों के लिए यह सेल्फी प्वाइंट आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने वाला स्थल बन गया है। इन दिनों इस स्थान पर रील बनाने की बाढ़ सी आ गई है। इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर फोटो, वीडियो वाली रील प्रसारित हो रही हैं।
MAHAKUMBHA DRAVIDIMURMU INDIA CONSTITUTION GANGA
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वीर बाल दिवस पर प्रधानमंत्री बाल पुरस्कारप्रधानमंत्री बाल पुरस्कार इस बार वीर बाल दिवस पर दिये जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बांटेंगीं पुरस्कार।
Read more »
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 26 दिसंबर को होंगे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगे सम्मानितपहली बार गणतंत्र दिवस के बजाय देश के बाल पुरस्कार 26 दिसंबर को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के अवसर पर दिए जाएंगे।
Read more »
देश में राज्यपालों का तबलाराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है।
Read more »
देश के कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियांराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की हैं।
Read more »
राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां कींराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की हैं।
Read more »
नए राज्यपालों की नियुक्तियाँराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है।
Read more »
