रामजन्मभूमि परिसर में नए साल में दर्शन की सीमा बढ़ेगी और रामभक्तों की कई अभीप्साएं पूरी होंगी।
लवलेश कुमार मिश्र, अयोध्या। मौसम अनुकूल रहा और कोई प्राकृतिक या तकनीकी बाधा नहीं आई तो नए वर्ष में रामजन्मभूमि परिसर में न केवल दर्शन की सीमा बढ़ जाएगी, अपितु रामभक्तों की अभीप्सा भी पूरी हो सकेगी। उन्हें केवल रामलला ही नहीं, उनके अनन्य भक्त हनुमानजी , भगवान शंकर, मां दुर्गा, गणेश, शेषावतार लक्ष्मण सहित ऋषियों-मुनियों के भी दर्शन मिल सकेंगे। संभावना है कि इस वर्ष समस्त निर्माण पूरे हो जाएंगे। वर्षांत में परकोटा भी तैयार हो जाएगा और रामभक्त परिक्रमा भी कर सकेंगे। चहुंओर विभिन्न प्रकल्पों का
निर्माण जारी लगभग 70 एकड़ के पूरे रामजन्मभूमि परिसर में वर्तमान में पग-पग पर चहुंओर विभिन्न प्रकल्पों का निर्माण कार्य चल रहा है। राम मंदिर का मुख्य शिखर बन रहा है तो इसके प्रथम व द्वितीय तल पर दरवाजे लग रहे हैं और फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। इसके साथ परकोटे के बाहर रामायणकालीन सात ऋषियों-मुनियों के मंदिर, राम मंदिर के दक्षिण कुबेर टीले के पास शेषावतार लक्ष्मण जी का मंदिर और 800 मीटर लंबा परकोटा (चहारदीवारी) और इसके मध्य अलग-अलग कोणों पर छह देवी-देवताओं के मंदिर बन रहे हैं। यात्री सुविधा केंद्र में गोस्वामी तुलसीदास जी का मंदिर और अलग-अलग स्थानों पर अहिल्या, शबरी व निषादराज का मंदिर भी बन रहा है। इनके साथ परकोटे के बाहर दक्षिणी-पूर्वी दिशा में रामभक्तों की सुविधा के लिए वृहद शू-रैक तैयार कराई जा रही है। निर्माण कार्यों की गति संतोषजनक पिछले दिनों मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में समीक्षा के उपरांत पाया गया कि समस्त निर्माण कार्यों की गति संतोषजनक है और ये निश्चित अवधि में ही पूरे हो जाएंगे। समिति की ओर से तय की गयी समय सीमा के अनुसार, राम मंदिर का समस्त निर्माण जून 2025 तक, सप्तर्षि सहित शेषावतार व तुलसीदास जी का मंदिर फरवरी के अंत तक और देवी-देवताओं के मंदिर सितंबर 2025 तक और परकोटा व शू-रैक का निर्माण अक्टूबर तक पूरा हो सकेगा। राम मंदिर का निर्माण समाप्त होने के उपरांत प्रथम तल पर राम दरबार की मूर्तियां स्थापित किए जाने का कार्य शुरू होगा। इसके लिए जयपुर में सफेद संगमरमर की मूर्तियों का निर्माण चल रहा है। गत दिनों श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने वहां जाकर निरीक्षण भी कर लिया है। रामजन्मभूमि परिसर में अध
रामजन्मभूमि परिसर निर्माण दर्शन हनुमानजी शिवजी दुर्गा माता लक्ष्मण
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Airport: बिहार के इन 10 शहरों में बनेगा एयरपोर्ट, मुजफ्फरपुर-मधुबनी का भी पूरा होगा सपना, देखिए पूरी लिस्टबिहार में हवाई सेवा का विस्तार होगा। उड़ान 5.
Read more »
हवाई अड्डा क्षेत्र में तीन साल में 60,000 करोड़ का होगा पूंजीगत निवेश : क्रिसिलहवाई अड्डा क्षेत्र में तीन साल में 60,000 करोड़ का होगा पूंजीगत निवेश : क्रिसिल
Read more »
नागपुर में 15 दिसंबर को होगा फडणवीस कैबिनेट का विस्तारनागपुर में 15 दिसंबर को होगा फडणवीस कैबिनेट का विस्तार
Read more »
अयोध्या में रामलला दर्शन: एक साल में 3 करोड़ श्रद्धालु, नए साल में 3 लाख उम्मीदरामलला के विराजमान होने के एक साल में अयोध्या ने तीर्थ नगरी के रूप में अपनी पहचान बनाई है. 2024 में 3 करोड़ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. राम मंदिर ट्रस्ट को उम्मीद है कि जनवरी 2025 में 3 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन करेंगे.
Read more »
चीनी राशिफल 2025: जानिए सांप राशि के लिए क्या भविष्य में है!चीनी राशिफल के अनुसार वर्ष 2025 सांप का वर्ष होगा। इस राशि में पैदा हुए लोगों के लिए नए साल में करियर में कई शानदार अवसर आ सकते हैं।
Read more »
Paris में नए साल पर शानदार आतिशबाजीदुनिया भर में लोग नए साल 2025 का स्वागत खास अंदाज़ में कर रहे हैं। पेरिस में नए साल की पूर्व संध्या पर शानदार आतिशबाजी देखने को मिली।
Read more »
