पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मोहम्मद रिजवान को वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को नया कप्तान नियुक्त किया गया है। यह फैसला रावलपिंडी में चल रहे पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच केPCB removes Mohammad Rizwan as Pakistan ODI captain during Rawalpindi Test.
शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान के वनडे कप्तान बने; PCB ने बैठक में फैसला लियापाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद रिजवान को वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को नया कप्तान नियुक्त किया गया है। यह फैसला रावलपिंडी में चल रहे पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच के पहले दिन के खत्म होने के तुरंत बाद घोषित किया गया। इस टेस्ट में रिजवान और शाहीन दोनों ही खेल रहे हैं। PCB ने रिजवान को हटाने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई। बोर्ड ने बस इतना कहा कि यह निर्णय इस्लामाबाद में हुई बैठक में लिया गया, जिसमें चयन समिति और व्हाइट-बॉल कोच माइक हेसन मौजूद थे।पिछले सप्ताह ही साफ संकेत मिल गए थे कि PCB का भरोसा रिजवान पर कम हो गया है। दरअसल, बोर्ड ने एक बयान में रिजवान को कप्तान बनाए रखने की पुष्टि करने से इनकार कर दिया था और नई नियुक्ति पर चर्चा के लिए बैठक बुलाने की बात कही थी। माना जा रहा है कि रिजवान को हटाने का फैसला सिर्फ कोच की सिफारिश पर नहीं, बल्कि PCB के उच्च स्तर पर बनी सहमति के बाद लिया गया है।रिजवान पिछले साल से वनडे कप्तान थे। उन्होंने पाकिस्तान को 2024 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जिताई थी। खुद भी उन्होंने 42 की औसत से रन बनाए थे। हालांकि, इस साल टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान पहले ही दौर में बाहर हो गया।शाहीन अफरीदी पहले भी व्हाइट-बॉल कप्तान रह चुके हैं। जनवरी 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्हें कप्तान बनाया गया था, लेकिन पाकिस्तान को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद चेयरमैन मोहसिन नकवी ने उन्हें दोबारा कप्तान बनाए रखने से इनकार कर दिया और एक हफ्ते बाद बाबर आजम को फिर से कप्तान बना दिया गया। अब शाहीन को वनडे टीम की कमान सौंपते हुए दूसरा मौका मिला है। वह इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। पिछले साल वे पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। 2023 वर्ल्ड कप के बाद से अब तक उन्होंने 45 विकेट लिए हैं, जो किसी भी फुल मेंबर टीम के गेंदबाजों में सबसे ज्यादा हैं।वनडे कप्तान के रूप में शाहीन की पहली जिम्मेदारी अगले महीने फैसलाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। यह उनके नेतृत्व की पहली परीक्षा मानी जा रही है।1 जगह के लिए 4 दावेदार, भारत को आखिरी दोनों मैच जीतने ही होंगे; बांग्लादेश बाहरकप्तान शान मसूद के 87 रन; साउथ अफ्रीका से केशव महाराज को 2 विकेटएडिलेड में 5 शतक जमा चुके, भारत ने यहां ऑस्ट्रेलिया को पिछले दो वनडे में हरायासतरंगी अतिशबाजी की रोशनी से नहाया आसमानभिवानी सांसद बोले-बारिश से नुकसान से ज्यादा फायदाडॉक्टर बोले-मौसम में बदलाव फेफड़ों के लिए खतरनाकरांची का तापमान सामान्य से 1.
2 डिग्री ज्यादापंजाब में 4-5 दिन सामान्य रहेगा तापमान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सूर्या ने खुद को बताया निर्दोष, सुनवाई में ICC मैच रेफरी ने दे डाला ज्ञान, IND vs PAK फाइनल से पहले टेंशन का माहौलपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की शिकायत के बाद ICC मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को राजनीतिक टिप्पणी करने से बचने को कहा है.
Read more »
High-Voltage Drama In Asia Cup: PCB Chief Mohsin Naqvi Runs Away With Trophy After India SnubAsia Cup Final Drama: In a dramatic twist, the Indian players refused to accept the trophy from Asian Cricket Council (ACC) chief and Pakistan Cricket Board (PCB) chairman Mohsin Naqvi.
Read more »
Mohsin Naqvi-Narendra Modi: ইতিহাস ভুলবেন না! ট্রফি নিয়ে পালানোর পর এবার মোদীকে তোপ মহসিনের...PCB Chairman Mohsin Makes Desperate Post To Target PM Modi After Asia Cup Trophy Row
Read more »
इस बेशर्म आदमी को कोई पछतावा नहीं, मोहसिन नकवी के खिलाफ पाकिस्तान में विद्रोह!इस बेशर्म आदमी को कोई पछतावा नहीं, मोहसिन नकवी के खिलाफ पाकिस्तान में विद्रोह! PCB कुर्सी से गिराए जाएंगे
Read more »
पाकिस्तानी खिलाड़ी अब विदेशी टी-20 लीग नहीं खेल सकेंगे: एशिया कप फाइनल हारने के एक दिन बाद PCB का फैसला, बो...Pakistan Cricket PCB Overseas T20 League NOC Controversy; पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने विदेशी टी-20 लीग में खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों के नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) सस्पेंड कर दिए हैं।
Read more »
रिजवान की उलटी गिनती शुरू, बदल जाएगा पाकिस्तान का कप्तान, 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्या है PCB का प्लान?PCB: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की करारी हार का असर दिखने लगा है. हर टूर्नामेंट हारने के बाद कप्तानी में फेरबदल देखने को मिलता है. एक बार फिर खबर है कि टीम के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की कुर्सी खतरे में आ चुकी है.
Read more »
