लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर गंभीर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक स्कूली वैन चालक और एक स्कूली बच्चा की मौत हो गई है। दो बच्चें गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जमालपुर के पास शुक्रवार की सुबह टैंकर ने स्कूली वैन को टक्कर मार दी। हादसे में वैन चालक और एक स्कूली बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना सुबह करीब सात बजे की है। सुबह स्कूल वैन बच्चों को लेकर प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल जा रही थी। गांव से बच्चों को बैठाकर वैन हाईवे पर आई, वह उल्टी दिशा में जगतपुर की ओर जा रही
थी। तभी जगतपुर की ओर से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। आमने सामने हुई भीषण टक्कर में वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चार साल के छात्र और ड्राइवर की मौके पर मौत टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और सभी को बाहर निकाला। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में मौके पर सीओ सिटी पहुंच गए। हादसे में वैन सवार बेलाभेला निवासी चार वर्षीय छात्र अंश व वैन चालक पुरुषोत्तमपुर निवासी प्रभुदयाल की मौके पर मौत हो गई। सीओ ने गंभीर रूप से घायल दो बच्चों रेवरी मजरे चक निजाम निवासी अभय व अर्पित को एम्स पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सीओ सिटी अमित सिंह का कहना है कि दोनों घायल बच्चों को एम्स में भर्ती कराया गया है। एक बच्चे और चालक की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है
ROAD ACCIDENT SCHOOL VAN TRUCK DEATH INJURY
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आरा-सासाराम हाईवे पर बाइक दुर्घटना में दो की मौत, तरारी मोड़ के पास हुई टक्करआरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। हसन बाजार थाना क्षेत्र के तरारी मोड़ पर पल्सर और हीरो स्प्लेंडर बाइक की आमने-सामने की टक्कर हुई। इस हादसे में बक्सर जिले के नावानगर निवासी उमेश सिंह (48) और पीरो के चतुर्भुजी बरांव निवासी मोनू सिंह (28) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़...
Read more »
नेशनल हाईवे हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, ट्रक ड्राइवर घायलजयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर ट्रक ने खड़ी पुलिस वैन (PCR) को टक्कर मार दी। एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि दूसरा कॉस्टेबल और ट्रक ड्राइवर घायल हैं।
Read more »
महाराष्ट्र में तीन खबरेंमहाराष्ट्र में एक छात्रा की मोटरसाइकिल से टक्कर में मौत, नागपुर में व्यवसायी के घर से डकैतों ने लाखों की नकदी और आभूषण लूटे। पुणे में कार हादसे में तीन की मौत
Read more »
मुंबई में नाव से स्पीडबोट की टक्कर, 13 की मौतमुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर गुरुवार को एक यात्रियों वाहन की नौका और नौसेना की स्पीडबोट की टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।
Read more »
जयपुर में गैस टैंकर में भीषण आग, कई लोग घायलजयपुर में भांकरोटा में गैस टैंकर में भीषण आग लग गई, जिसमें कई लोग झुलस गए और दो से तीन लोगों की मौत हो गई।
Read more »
Jaipur News: ब्लास्ट से जयपुर-अजमेर हाईवे पर हाहाकार, देखें वीडियोJaipur News: जयपुर-अजमेर हाईवे पर CNG से भरे टैंकर में ब्लास्ट हो जाने से भीषण कोहराम मच गया. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
