राम मंदिर निर्माण पर अहम बैठक: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण 5 अगस्त से शुरू होने की चर्चा, श्रीरामजन्मभूमि...

United States News News

राम मंदिर निर्माण पर अहम बैठक: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण 5 अगस्त से शुरू होने की चर्चा, श्रीरामजन्मभूमि...
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 43 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 21%
  • Publisher: 51%

राम मंदिर निर्माण पर अहम बैठक :अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक आज, राम मंदिर शिलान्यास की तारीख का ऐलान हो सकता है Ayodhya RamMandir

Meeting Of Sri Ram Janmabhoomi Shrine Area In Ayodhya Today, The Date For The Ram Temple Foundation Stone May Be Announcedअयोध्या में राम मंदिर निर्माण 5 अगस्त से शुरू होने की चर्चा, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक में आज लिया जा सकता है फैसलाशुक्रवार को अयोध्या में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने ट्रस्ट के सदस्यों के साथ शनिवार को होने वाली बैठक के एजेंडे पर चर्चा की थी।महंत नृत्यगोपाल दास ने प्रधानमंंत्री को मंदिर की आधारशिला रखने के लिए न्योता दिया हैरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज दोपहर तीन बजे से अयोध्या में बैठक होगी। इसमें मंदिर के शिलान्यास की तारीख की घोषणा हो सकती है। ऐसा बताया जा रहा है कि मंदिर का निर्माण 5 अगस्त से शुरू हो सकता है। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय से इसकी पुष्टि नहीं हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या में संभावित कार्यक्रम पर भी विचार हो सकता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास बैठक प्रधानमंत्री को अयोध्या आने का निमंत्रण पत्र भेज चुके हैं। बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्ट के सदस्य भी अयोध्या पहुंच चुके हैं।मणिराम छावनी मठ के महंत कमल नयन दास ने कहा- मंदिर निर्माण जल्द शुरू होगा। संतों की मांग है कि प्रधानमंत्री जल्द यहां आकर निर्माण शुरू कराएं। वे पहले ही आने वाले थे पर कोरोना संकट से कार्यक्रम टल गया। अब पीएम 3 या 5 अगस्त को यहां आ सकते हैं। हालांकि, अंतिम तारीख तय होना बाकी है।रामलला मंदिर के प्रधान पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा- ट्रस्ट की बैठक में पीएम का कार्यक्रम तय किया जाए, जिससे मंदिर का निर्माण जल्द शुरू हो सके। दूसरी ओर, बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा- मैं प्रधानमंत्री का अयोध्या में स्वागत करना चाहता हूं। मंदिर निर्माण को लेकर जो संत समाज चाहता है, वही मैं भी चाहता हूं। मोदी मंदिर निर्माण का शुभारंभ करें। अंसारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मस्जिद के लिए जो 5 एकड़ भूमि मुस्लिम समाज को दी गई है, उस पर एक अस्पताल और एक स्कूल का निर्माण किया जाए।गुरुवार रात आरएसएस के सह सर कार्यवाह डॉ.

कृष्ण गोपाल अयोध्या पहुंचे। शुक्रवार को वह मंदिर निर्माण से जुड़े संतों और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मिले। कारसेवकपुरम में मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक की। शनिवार की बैठक के एजेंडे को फाइनल किया गया। गोपाल का अचानक मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष, मंदिर सुरक्षा सलाहकार और ट्रस्ट सदस्यों के मंदिर निर्माण पर मंथन में शामिल होना अहम माना जा रहा है।ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने पहुंचे सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा- पीएम के द्वारा अगर मंदिर के गर्भगृह का पूजन और मंदिर निर्माण का शुभारंभ होता है तो यह सबसे अच्छा है। शिलापूजन सिंहद्वार के शिलान्यास के साथ हो चुका है। अब गर्भगृह का पूजन होना है। कोरोना को देखते हुए ट्रस्ट ने इसके भूमिपूजन कार्यक्रम को टाल दिया था। देश के सामने जो संकट है सबसे पहले उसका मुकाबला करना है। चौपाल ने कहा कि राम मंदिर के साथ राष्ट्र मंदिर भी बनेगा, जिसका शुभारंभ मोदी करेंगे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

तिरुपति बालाजी में कोरोना: मंदिर स्टाफ में 140 कोरोना पॉजिटिव, इनमें 14 पुजारी; ट्रस्ट पर मंदिर फिर से बंद करने का दबावतिरुपति बालाजी में कोरोना :मंदिर स्टॉफ में 140 कोरोना पॉजिटिव, इनमें 14 पुजारी; ट्रस्ट पर मंदिर फिर से बंद करने का दबाव TirupatiTemple CoronaUpdatesOnBhaskar MoHFW_INDIA
Read more »

ओली के बयान पर बोले नेपाली, मेरे दो धाम, जनकपुरी विराजीं सीता और अयोध्या में रामओली के बयान पर बोले नेपाली, मेरे दो धाम, जनकपुरी विराजीं सीता और अयोध्या में रामजनकपुरी की माता सीता और अयोध्या के भगवान राम। अकाट्य बुनियाद पर टिके इस तथ्य को पूरी दुनिया स्वीकारती है। इसमें असीमित प्रमाण हैं उतनी ही अगाध श्रद्धा भी।
Read more »

राम की नगरी संवारने में जुटे योगी, अयोध्या में निर्माण कार्यों का लिया जायजाराम की नगरी संवारने में जुटे योगी, अयोध्या में निर्माण कार्यों का लिया जायजासीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या नगरी के विकास के सभी काम योजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से किए जाएं. अयोध्या नगरी का विकास इस प्रकार से किया जाए कि यहां आने वालों को कोई दिक्कत न हो.
Read more »

अगले माह शुरू हो सकता है राम मंदिर निर्माण, आज बैठक में तय होगी तारीखअगले माह शुरू हो सकता है राम मंदिर निर्माण, आज बैठक में तय होगी तारीखअगले माह शुरू हो सकता है राम मंदिर निर्माण, आज तय होगी तारीख myogioffice Rammandir AyodhyaRamMandir Ayodhya IpsAshish
Read more »

हिंदुओं के दमन पर आमादा पाकिस्तान: इस्लामाबाद में श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण पड़ा खटाई मेंहिंदुओं के दमन पर आमादा पाकिस्तान: इस्लामाबाद में श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण पड़ा खटाई मेंहिंदुओं के दमन पर आमादा पाकिस्तान: इस्लामाबाद में श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण पड़ा खटाई में johnaustin47 IslamabadTemple Islamabad FirstHinduTempleInIslamabad SriKrishnaTemple
Read more »

राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होगा भूमि पूजन, पीएम मोदी के शामिल होने पर सस्पेंसराम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होगा भूमि पूजन, पीएम मोदी के शामिल होने पर सस्पेंससूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि अगस्त महीने की पांच तारीख को राम मंदिर के भूमि पूजन का कार्य होगा. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:44:53