राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होगा भूमि पूजन, पीएम मोदी के शामिल होने पर सस्पेंस

United States News News

राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होगा भूमि पूजन, पीएम मोदी के शामिल होने पर सस्पेंस
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 63%

जल्द शुरू होगा राम मंदिर निर्माण, 5 अगस्त को होगा भूमि पूजन (himanshu_aajtak)

जल्द ही राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो सकता है. सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि अगस्त महीने की पांच तारीख को भूमि पूजन का कार्य होगा. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

क्योंकि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने बताया था कि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास ने प्रधानमंत्री को एक पत्र भेजकर आधारशिला रखने के मौके पर राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए उन्हें आमंत्रित किया है. हालांकि प्रधानमंत्री की उपस्थिति को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है. महंत कमल नयन दास ने पहले ही बताया था कि ट्रस्ट सावन मास के दौरान ही राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कराना चाहता है. हालांकि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण शुरू करने की प्रकिया कब शुरू होगी ये तय नहीं है. इस बारे में निर्णय लेने के लिए शनिवार को दोपहर तीन बजे अयोध्या सर्किट हाउस में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है. बैठक में मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा भी रहेंगे. नृपेंद्र मिश्रा 16 जुलाई से ही अयोध्या में हैं. उनके साथ बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक और राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सुरक्षा सलाहकार के के शर्मा भी पहुंचे थे. साथ ही बड़े इंजीनियरों का एक दल भी अयोध्या में मौजूद है, जो मंदिर निर्माण की बारीकियों पर नजर बनाए हुए हैं. राम मंदिर का मॉडल तैयार करने वाले चंद्रकांत सोमपुरा के अलावा उनके बेटे निखिल सोमपुरा भी अयोध्या पहुंचे हैं जो आज की मीटिंग में शामिल हो सकते हैं.मंदिर निर्माण की तारीख को लेकर लगातार अटकलें चल रही हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज की इस बैठक में मंदिर निर्माण शुरू करने की तारीख पर मुहर लग सकती है.राममंदिर ट्रस्ट की बैठक उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 18 जुलाई को तय की गई थी. इस बैठक में जमीन के समतल होने के बाद परियोजना के विभिन्न चरणों पर चर्चा होगी. यह ट्रस्ट अयोध्या में राममंदिर निर्माण के काम की देखरेख के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत गठित किया गया है. इस ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास हैं. प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, केंद्रीय अतिरिक्त गृह सचिव ज्ञानेश कुमार और उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी समेत कई अन्य इसके सदस्य हैं.बैठक के एजेंडा को लेकर कहा जा रहा है कि मंदिर के पिलरों की नींव रखने का मुद्दा बैठक में उठाया जा सकता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी: शाहजहांपुर में दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मचा कोहरामयूपी: शाहजहांपुर में दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मचा कोहरामयूपी: शाहजहांपुर में दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मचा कोहराम UttarPradesh Shahjahanpur Uppolice myogioffice
Read more »

ओली के बयान पर बोले नेपाली, मेरे दो धाम, जनकपुरी विराजीं सीता और अयोध्या में रामओली के बयान पर बोले नेपाली, मेरे दो धाम, जनकपुरी विराजीं सीता और अयोध्या में रामजनकपुरी की माता सीता और अयोध्या के भगवान राम। अकाट्य बुनियाद पर टिके इस तथ्य को पूरी दुनिया स्वीकारती है। इसमें असीमित प्रमाण हैं उतनी ही अगाध श्रद्धा भी।
Read more »

राजस्थान सरकार गिराने के लिए महाराष्ट्र बीजेपी ने दिए पांच सौ करोड़ रुपए-कांग्रेसराजस्थान सरकार गिराने के लिए महाराष्ट्र बीजेपी ने दिए पांच सौ करोड़ रुपए-कांग्रेसMumbai Political News: महाराष्ट्र (maharashtra) में कांग्रेस (congress) और बीजेपी (bjp) के बीच अब राजनीतिक जंग (political fight )शुरू हो चुकी है। सुबह से ही कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर रही। कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी पर जमकर आरोप लगाए।
Read more »

अगले माह शुरू हो सकता है राम मंदिर निर्माण, आज बैठक में तय होगी तारीखअगले माह शुरू हो सकता है राम मंदिर निर्माण, आज बैठक में तय होगी तारीखअगले माह शुरू हो सकता है राम मंदिर निर्माण, आज तय होगी तारीख myogioffice Rammandir AyodhyaRamMandir Ayodhya IpsAshish
Read more »

दिल्ली चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं के भड़काऊ भाषण के बाद दंगे हुए: अल्पसंख्यक आयोग रिपोर्टदिल्ली चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं के भड़काऊ भाषण के बाद दंगे हुए: अल्पसंख्यक आयोग रिपोर्टफरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भाजपा नेता कपिल मिश्रा के भाषण के बाद दंगे शुरू हुए थे लेकिन अब तक उनके ख़िलाफ़ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है.
Read more »

हिंदुओं के दमन पर आमादा पाकिस्तान: इस्लामाबाद में श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण पड़ा खटाई मेंहिंदुओं के दमन पर आमादा पाकिस्तान: इस्लामाबाद में श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण पड़ा खटाई मेंहिंदुओं के दमन पर आमादा पाकिस्तान: इस्लामाबाद में श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण पड़ा खटाई में johnaustin47 IslamabadTemple Islamabad FirstHinduTempleInIslamabad SriKrishnaTemple
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:17:35