राजस्थान सरकार गिराने के लिए महाराष्ट्र बीजेपी ने दिए पांच सौ करोड़ रुपए-कांग्रेस via NavbharatTimes RajasthanPoliticalCrisis
राजस्थान सरकार को गिराने के लिएमहाराष्ट्र में बीजेपी और कांग्रेस के बीच में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ जहां कांग्रेस की कैबिनेट मंत्री बीजेपी के नेताओं को गोबर का कीड़ा बताती हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'राजस्थान में सरकार को गिराने के लिए महाराष्ट्र बीजेपी ने 500 करोड़ रुपए की रकम भेजी थी। इस बाबत सचिन सावंत ने गृहमंत्री अनिल देशमुख को शिकायत भी भेजी है।Bajar me koi cheez tabhi kharidi jati hai agar woh,bikau hoti hai.
Congressi bikne ko tayyar baithe hai. Kharidne wale ki kya galti.कांग्रेस की तरफ से बीजेपी पर यह काफी गंभीर आरोप लगाया गया है कि महाराष्ट्र से बीजेपी नेताओं ने राजस्थान में सरकार को गिराने के लिए 500 करोड़ रुपए भेजे थे। इसके पहले भी बीजेपी पर राज्यों में विपक्षी दलों की सरकारों को गिराने का आरोप लगता रहा है। कर्नाटक ,मध्य प्रदेश में सरकार गिराने का आरोप भाजपा पर लग चुका है और अब राजस्थान में 500 करोड़ रुपए देने की बात सामने आई है। कर्नाटक में सरकार गिराने के लिए बागी विधायकों को मुंबई के अलग अलग होटलों में ठहराया गया था। उस वक्त राज्य में भाजपा और शिवसेना की सरकार थी। तब यह राजनीतिक ड्रामा काफी समय तक चला था।कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग अपने चरम पर है। कांग्रेस की नेता और कैबिनेट मंत्री एडवोकेट यशोमती ठाकुर ने भाजपा के नेताओं को गोबर का कीड़ा तक कह दिया। इस पर बीजेपी ने कांग्रेस पर बदजुबानी का आरोप लगाते हुए कहा कि एमवीए की सरकार में कोई आम सहमति नहीं है। तीनों दल आपस में लड़ते रहते हैं और इनको जनता से कोई सरोकार नहीं है। फिलहाल कांग्रेस के इस आरोप पर बीजेपी की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली बीजेपी की कमान अब केंद्र के हाथ मेंकेंद्र द्वारा दिल्ली की कमान अपने हाथों में लेने की सबसे बड़ी वजह लंबे समय से भाजपा का सत्ता से दूर रहना है। इसके लिए पार्टी अब तक कमजोर संगठन को ही इसके लिए दोषी मान रही थी।
Read more »
बीजेपी की झोली में पायलट, तेल देखिए और तेल की धार देखिए...राजस्थान के इस सत्ता संघर्ष में भले ही सचिन पायलट यह कहते रहें कि वे बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे और कांग्रेस में हैं और रहेंगे... कांग्रेस आलाकमान ने भी उनका विश्वास किया और कहा कि सचिन के लिए दरवाजे खुले हैं, हमें युवा नेताओं की जरूरत है और वे राजस्थान जाएं... मगर सचिन के इस बयान में कि वे बीजेपी के साथ हैं, कोई सच्चाई नहीं नहीं दिख रही है. पहली बात सचिन ने अपने विधायकों को हरियाणा के पांच सितारा होटल में रख रखा है जिसके बाहर हरियाणा के बड़ी रैंक के अधिकारी अपने दल बल, यानी हरियाणा पुलिस के साथ पहरा दे रहे हैं. किसी को वहां जाने की अनुमति नहीं है. मीडिया को तो मीलों दूर रखा है.
Read more »
राजस्थान: ऑडियो टेप लीक के बाद कांग्रेस ने बदली रणनीति, सचिन पायलट पर रुख नरम, पर बीजेपी पर गरमसुरजेवाला की प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले कॉन्फ्रेंस में मौजूद एक नेता को राहुल गांधी ने फोन किया था और सचिन पायलट पर किसी तरह का कोई आक्रामक बयान देने से इनकार किया था।
Read more »
RJD नेता मनोज झा बोले- बीजेपी की वर्चुअल रैली से बिहार में फैला कोरोना
Read more »
गहलोत सरकार पर बरसे बीजेपी नेता कटारिया, बोले- फोन टैपिंग का कोई अधिकार नहींराजस्थान की राजनीतिक उठापठक के बीच आज बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब चंद कटारिया, डॉ सतीश पुनिया और राजेन्द्र राठौड़ ने अपनी पार्टी का बचाव तो किया ही, साथ ही साथ गहलोत सरकार से कुछ सवाल भी किए.
Read more »
