BLOG: बीजेपी की झोली में पायलट, तेल देखिए और तेल की धार देखिए...
यह भी पढ़ेंकांग्रेस ने भी अपने संवाददाता सम्मेलन में यही बात कही थी कि सचिन पायलट हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मेजबानी छोड़ें और फौरन विधायकों के साथ जयपुर जाएं .मगर यह हुआ नहीं. विधायक वहीं हरियाणा के पांच सितारा होटल में जमे हुए हैं.
कहा जा रहा है कि सचिन भी उनके साथ ही हैं. कांग्रेस को यह बात नागवार गुजरी और कांग्रेस आलाकमान ने तय किया कि अब सचिन पायलट के लिए कांग्रेस के दरवाजे बंद हैं. अब सचिन पायलट इस पूरे मामले को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट पहुंच गए हैं. वे चाहते हैं कि विधानसभा अध्यक्ष ने जो नोटिस उनके सर्मथक विधायकों को विधायक दल की बैठक में शामिल ना होने पर भेजा है उसे निरस्त किया जाए. अब देखिए सचिन पायलट के लिए अदालत में कौन-कौन से वकील पेश होते हैं. मुकुल रोहतगी और हरीश साल्वे, जो कि देश के सबसे नामी वकीलों में से हैं. इनके एक बार अदालत में पेश होने की फीस लाखों में है. यदि कानून के जानकारों की मानें तो मुकुल रोहतगी एक बार अदालत में पेश होने का 10 लाख और हरीश साल्वे 15 लाख रुपये लेते हैं. मुकुल रोहतगी बीजेपी सरकार में एटॉर्नी जनरल रह चुके हैं और बीजेपी के करीबी बताए जाते हैं. रोहतगी पूर्व कानून और वित्त मंत्री अरुण जेटली के काफी करीबी भी रहे हैं. दूसरे हरीश साल्वे 1999 से 2002 के बाच सॉलिसिटर जनरल रह चुके हैं. यानी मुकुल रोहतगी और हरीश साल्वे अलग-अलग समय में बीजेपी सरकारों के दौरान देश के कानून अधिकारी रह चुके हैं. अब आप कह सकते हैं कि यह महज इत्तफाक है कि रोहतगी और साल्वे दोनों सचिन पायलट के लिए अदालत में पैरवी कर रहे हैं. अब इसके वावजूद आप कहेंगे कि मैं बीजेपी के साथ नहीं हूं. सबसे बड़ा सवाल है कि विधायकों की खरीद फरोख्त, पांच सितार होटल का खर्चा, इन सबको परदे के पीछे कौन फंड कर रहा है. जाहिर है, भले ही बीजेपी चुपचाप बैठी दिख रही हो मगर परदे के पीछे से उसका खेल जारी है. उसको शायद अभी भी उम्मीद है कि सचिन पायलट उतने विधायक तोड़ने में सफल रहेंगे जितने में बीजेपी या तो बाहर से समर्थन देकर उनकी सरकार बनवा दे या अपनी बना ले. इतने के बावजूद यदि सचिन पायलट कहते हैं कि उनका बीजेपी से कोई लेना देना नहीं तो फैसला आप पर है. वो कहते हैं न... तेल देखिए और तेल की धार देखिए.डिस्क्लेमर : इस आलेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं. इस आलेख में दी गई किसी भी सूचना की सटीकता, संपूर्णता, व्यावहारिकता अथवा सच्चाई के प्रति NDTV उत्तरदायी नहीं है. इस आलेख में सभी सूचनाएं ज्यों की त्यों प्रस्तुत की गई हैं. इस आलेख में दी गई कोई भी सूचना अथवा तथ्य अथवा व्यक्त किए गए विचार NDTV के नहीं हैं, तथा NDTV उनके लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं है.Sachin PilotCongressBJPटिप्पणियां भारत में कोरोनावायरस महामारी के फैलाव पर नज़र रखें, और NDTV.in पर पाएं दुनियाभर से COVID-19 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरें.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए और किन शहरों में आज बारिश होने के आसारमौसम विभाग ने अपने अनुमान में दिल्ली के आसपास के इलाकों में अगले दो घंटे में बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के ट्वीट के मुताबिक, मोदीनगर, हापुड़, दादरी, ग्रेटर नोएडा, जट्टारी, फरीदाबाद, पलवल और आसपास के क्षेत्रों में अगले 2 घंटों के दौरान बारिश होने के आसार हैं.
Read more »
Xiaomi के आने वाले स्मार्टफोन में होगा धांसू चार्जिंग सपोर्ट, अगस्त में हो सकता है लॉन्चजानकारी दी गई है कि Xiaomi का यह नया स्मार्टफोन फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा, हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि यह वायरलेस चार्जिंग रेट कितना होगा।
Read more »
हिमाचल के बाद गुजरात और असम में महसूस किए गए भूकंप के झटकेइसके बाद गुजरात में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह 7:40 बजे भूकंप के झटके
Read more »
यूपी में सरकारी स्कूल के छात्र पहनेंगे खादी के यूनिफॉर्म, वाराणसी में कवायद तेजउत्तर प्रदेश के कुल 16 विकास खंडों में इस प्रयोग को शुरू किया जा चुका है. इसके जरिए न केवल सरकारी स्कूल के बच्चों को आरामदायक वर्दी मिलेगी, बल्कि पीएम मोदी के लोकल के लिए वोकल को भी बल मिलेगा.
Read more »
बिहारः पीएमसीएच के पृथक वार्ड में किशोरी के साथ दुष्कर्म, हिरासत में आरोपीपटना मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के एक पृथक वार्ड में 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने
Read more »
मध्य प्रदेशः गुना में किसान दंपति से बर्बरता के मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
Read more »
