ये भी संभव हो सकता है कि पाकिस्तान ड्रोन के माध्यम से पंजाब बॉर्डर पर हैंड ग्रेनेड भेजा हो और वहां से तस्कर फरीदाबाद तक पहुंचाया हो। जांच एजेसिंयों की जांच में इस बात का खुलासा हो सकता है।
भोला पांडे, फरीदाबाद: पाली गांव से पकड़े गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान के पास से बरामद हैंड ग्रेनेड नक्सलाइड एरिया से लाए जाने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस एंगल पर भी जांच कर रही हैं। क्योंकि एसटीएफ ने जो हैंड ग्रेनेड बरामद किया था उसमें किसी देश का नाम का उल्लेख नहीं था। चूंकि नक्सलाइड एरिया में नक्सली भी हैंड ग्रेनेड बनाते हैं। लेकिन उसमें किसी नाम का उल्लेख नहीं होता है। ऐसे में इस संभावना प्रबल है कि ये हैंड ग्रेनेड नक्सलाइड एरिया से ही लाए गए हैं। सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की मानें तो विदेशी हैंड ग्रेनेड अथवा अन्य हथियारों पर संबंधित देश का नाम लिखा होता है। लेकिन रहमान के मामले में हैंड ग्रेनेड पर कोई नाम नहीं मिला है। ये भी कहा जा रहा है कि आरोपी रहमान का हैंडलर अबू सूफियान झारखंड के चतरा जिले का रहने वाला है। यह जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। संभव है कि अबू सूफियान के संपर्क नक्सली संगठनों से भी हो सकते हैं। अपने संपर्क के जरिए ही उसने किसी स्लीपर माड्यूल के जरिए हैंड ग्रेनेड फरीदाबाद पहुंचाया हो।डिस्पोज किए गए हैंड ग्रेनेड में कोई नाम नहींबता दें कि झारखंड के चतरे जिले में एमसीसी नामक प्रतिबंधित नक्सली संगठन का दबदबा है। यह जिला पहले उग्रवादियों की हिंसा का एक बहुत गंभीर दौर से गुजर चुका है। यहां के नक्सली हैंड ग्रेनेड बनाने में माहिर माने जाते हैं। आरोपी रहमान के पास से बरामद दो हैंड ग्रेनेड को नष्ट करने वाले सुरक्षा अधिकारियों का कहना था कि उस हैंड ग्रेनेड में किसी भी देश का नाम अंकित नहीं था। रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों की मानें तो सेना के लिए हैंड ग्रेनेड बनाने का काम ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों द्वारा किया जाता है। उसमें संबंधित देश का नाम अंकित होता है। लेकिन अगर पाकिस्तान आतंकियों के लिए हैंड ग्रेनेड बना रहा है तो जरूरी नहीं है कि उसमें नाम अंकित हो। सैन्य अधिकारियों की मानें तो अब ये हथियार नक्सली भी सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए बनाने लगे हैं। रिटायर्ड कर्नल ऋृषि पाल का कहना है कि अगर हैंड ग्रेनेड का ऊपरी हिस्सा नक्सलियों को मिल जाए तो वे भी ग्रेनेड बना सकते हैं।अबू सूफियान के नक्सलियों से कनेक्शन संभवसुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी अब्दुल रहमान का हैंडलर अबू सूफियान का नक्सली संगठनों से भी संपर्क हो सकता है। क्योंकि वह नक्सल प्रभावित चतरा जिले का ही रहने वाला है। कहा जा रहा है कि अबू सूफियान अपने स्लीपर मॉड्यूल के जरिए हैंड ग्रेनेड को झारखंड से फरीदाबाद तक पहुंचाया गया हो। चूंकि झारखंड से आने वाली ट्रेनों में कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित सामान लेकर आसानी से आ जा सकता है। इन ट्रेनों में चेंकिग की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होती।ग्रेनेड कितना घातक था एफएसएल कर रही जांचआरोपी आतंकी रहमान से बरामद दोनों हैंड ग्रेनेड कितना घातक था, एफएसएल इसकी जांच कर रही है। जांच के बाद रिपोर्ट एजेंसियों और सरकार को सौंपी जाएगी। फिलहाल इस मामले में एसटीएफ और अन्य जांच एजेंसियां संवेदनशील मामला होने की बात कहकर कुछ भी बोलने से बच रही हैं। वायुसेना से रिटायर्ड विंग कमांडर सतेंद्र दुग्गल का कहना है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी आईएसआई के आदेश पर आतंकियों को हथियार बनाकर सप्लाई करता है, ताकि भारत के खिलाफ युद्ध लड़ा जा सके। उन हथियारों पर पाकिस्तान अपना नाम अंकित नहीं करता है।.
भोला पांडे, फरीदाबाद: पाली गांव से पकड़े गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान के पास से बरामद हैंड ग्रेनेड नक्सलाइड एरिया से लाए जाने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस एंगल पर भी जांच कर रही हैं। क्योंकि एसटीएफ ने जो हैंड ग्रेनेड बरामद किया था उसमें किसी देश का नाम का उल्लेख नहीं था। चूंकि नक्सलाइड एरिया में नक्सली भी हैंड ग्रेनेड बनाते हैं। लेकिन उसमें किसी नाम का उल्लेख नहीं होता है। ऐसे में इस संभावना प्रबल है कि ये हैंड ग्रेनेड नक्सलाइड एरिया से ही लाए गए हैं। सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की मानें तो विदेशी हैंड ग्रेनेड अथवा अन्य हथियारों पर संबंधित देश का नाम लिखा होता है। लेकिन रहमान के मामले में हैंड ग्रेनेड पर कोई नाम नहीं मिला है। ये भी कहा जा रहा है कि आरोपी रहमान का हैंडलर अबू सूफियान झारखंड के चतरा जिले का रहने वाला है। यह जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। संभव है कि अबू सूफियान के संपर्क नक्सली संगठनों से भी हो सकते हैं। अपने संपर्क के जरिए ही उसने किसी स्लीपर माड्यूल के जरिए हैंड ग्रेनेड फरीदाबाद पहुंचाया हो।डिस्पोज किए गए हैंड ग्रेनेड में कोई नाम नहींबता दें कि झारखंड के चतरे जिले में एमसीसी नामक प्रतिबंधित नक्सली संगठन का दबदबा है। यह जिला पहले उग्रवादियों की हिंसा का एक बहुत गंभीर दौर से गुजर चुका है। यहां के नक्सली हैंड ग्रेनेड बनाने में माहिर माने जाते हैं। आरोपी रहमान के पास से बरामद दो हैंड ग्रेनेड को नष्ट करने वाले सुरक्षा अधिकारियों का कहना था कि उस हैंड ग्रेनेड में किसी भी देश का नाम अंकित नहीं था। रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों की मानें तो सेना के लिए हैंड ग्रेनेड बनाने का काम ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों द्वारा किया जाता है। उसमें संबंधित देश का नाम अंकित होता है। लेकिन अगर पाकिस्तान आतंकियों के लिए हैंड ग्रेनेड बना रहा है तो जरूरी नहीं है कि उसमें नाम अंकित हो। सैन्य अधिकारियों की मानें तो अब ये हथियार नक्सली भी सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए बनाने लगे हैं। रिटायर्ड कर्नल ऋृषि पाल का कहना है कि अगर हैंड ग्रेनेड का ऊपरी हिस्सा नक्सलियों को मिल जाए तो वे भी ग्रेनेड बना सकते हैं।अबू सूफियान के नक्सलियों से कनेक्शन संभवसुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी अब्दुल रहमान का हैंडलर अबू सूफियान का नक्सली संगठनों से भी संपर्क हो सकता है। क्योंकि वह नक्सल प्रभावित चतरा जिले का ही रहने वाला है। कहा जा रहा है कि अबू सूफियान अपने स्लीपर मॉड्यूल के जरिए हैंड ग्रेनेड को झारखंड से फरीदाबाद तक पहुंचाया गया हो। चूंकि झारखंड से आने वाली ट्रेनों में कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित सामान लेकर आसानी से आ जा सकता है। इन ट्रेनों में चेंकिग की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होती।ग्रेनेड कितना घातक था एफएसएल कर रही जांचआरोपी आतंकी रहमान से बरामद दोनों हैंड ग्रेनेड कितना घातक था, एफएसएल इसकी जांच कर रही है। जांच के बाद रिपोर्ट एजेंसियों और सरकार को सौंपी जाएगी। फिलहाल इस मामले में एसटीएफ और अन्य जांच एजेंसियां संवेदनशील मामला होने की बात कहकर कुछ भी बोलने से बच रही हैं। वायुसेना से रिटायर्ड विंग कमांडर सतेंद्र दुग्गल का कहना है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी आईएसआई के आदेश पर आतंकियों को हथियार बनाकर सप्लाई करता है, ताकि भारत के खिलाफ युद्ध लड़ा जा सके। उन हथियारों पर पाकिस्तान अपना नाम अंकित नहीं करता है।
राम मंदिर आतंकी हमला राम मंदिर आतंकी हमला अपडेट फरीदाबाद न्यूज आतंकी अब्दुल रहमान नक्सली Faridabad News Faridabad News In Hindi Ram Mandir Attack Ram Mandir Terrorist Arrested
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भदोही में डेढ़ साल से बन रहा था भवन, मस्जिद ने लिया रूप तो चौंके लोग, पढ़िए इस अवैध कब्जे की कहानीउत्तर प्रदेश के भदोही जिले में अवैध रूप से मस्जिद निर्माण चल रहा था। पुलिस ने जांच कर उसे रोक दिया है और थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
Read more »
कांगो में रहस्यमय बीमारी की जांच कर रहा डब्ल्यूएचओ, मृतकों की संख्या 60 तक पहुंचीकांगो में रहस्यमय बीमारी की जांच कर रहा डब्ल्यूएचओ, मृतकों की संख्या 60 तक पहुंची
Read more »
राम मंदिर पर हैंड ग्रेनेड से अटैक की थी साजिश, पाक ISI कर रही थी मदद, आतंकी अब्दुल रहमान का खुलासाRam Mandir Attack News: जानकारी के मुताबिक आतंकी अब्दुल कई जमात से जुड़ा हुआ है. अब्दुल रहमान फ़ैजाबाद में मटन शॉप चलाता है और पेश से ऑटो चालक भी है.
Read more »
Ayodhya Terror Attack News: Ram Mandir पर हमले की साजिश रचने वाला गिरफ्तार, ISI से है कनेक्शनगुजरात एटीएस और फरीदाबाद स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संयुक्त ऑपरेशन में फरीदाबाद से आतंकी कनेक्शन के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड भी जब्त किए गए हैं, जिन्हें सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत निष्क्रिय करा दिया. सूत्रों के मुताबिक, अयोध्या में राम मंदिर पर हमले की साजिश रच रहा था.
Read more »
गुजरात पुलिस ने अयोध्या में रामलला मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम कर दीफैजाबाद के रहने वाले अब्दुल रहमान को फरीदाबाद में गिरफ्तार किया गया, उसके पास दो हैंड ग्रेनेड बरामद.
Read more »
Ayodhya Terror Attack: ATS की गिरफ्त में आए संदिग्ध आतंकी Abdul Rehman के परिवार का बड़ा बयानAyodhya Terror Attack: राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश में गुजरात एटीएस, एसटीएफ और आईबी ने हरियाणा से संदिग्ध आतंकवादी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है। फरीदाबाद से पकड़े गये संदिग्ध आतंकी की निशानदेही पर सुरक्षा एजेंसियों ने दो ग्रेनेड बरामद किए हैं, जो खंडहर में छिपाए गए थे। इधर बेटे की गिरफ्तारी की खबर सुनकर मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।...
Read more »
