राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार रामविलास वेदांती का निधन, अयोध्‍या लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Ram Vilas Vedanti News

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार रामविलास वेदांती का निधन, अयोध्‍या लाया जाएगा पार्थिव शरीर
Ram Vilas Vedanti NewsRam Vilas Vedanti DiedRam Mandir Andolan

Ram Vilas Vedanti Passes Away : डॉ. वेदांती राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी चेहरों में गिने जाते थे और उन्होंने इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. अयोध्या से सांसद रहते हुए उन्होंने संसद से लेकर सड़कों तक राम मंदिर निर्माण की आवाज को मजबूती से उठाया.

अयोध्या/रीवा : राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार और अयोध्या से पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन हो गया है. उन्होंने मध्य प्रदेश के रीवा में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही अयोध्या सहित पूरे संत समाज और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

जानकारी के अनुसार डॉ. रामविलास दास वेदांती मध्य प्रदेश के रीवा जनपद में प्रवास पर थे. इसी दौरान बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों द्वारा लगातार उपचार के प्रयास किए गए, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. डॉ. वेदांती राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी चेहरों में गिने जाते थे और उन्होंने इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. अयोध्या से सांसद रहते हुए उन्होंने संसद से लेकर सड़कों तक राम मंदिर निर्माण की आवाज को मजबूती से उठाया. उनके निधन को संत समाज और राम भक्तों के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश से उनका पार्थिव शरीर लेकर उनके उत्तराधिकारी और सहयोगी थोड़ी देर में अयोध्या ले जाया जाएगा. अयोध्या पहुंचने के बाद उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी. उनके निधन पर कई संतों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. रामविलास वेदांती महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि डॉ. रामविलास वेदांती का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जाना एक युग का अवसान है. मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि धर्म, समाज और राष्ट्र की सेवा को समर्पित संत वेदांती का त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा. योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्री राम से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्राप्त हो और शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को इस अथाह दुःख को सहन करने की शक्ति मिले.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Ram Vilas Vedanti News Ram Vilas Vedanti Died Ram Mandir Andolan Ayodhya News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Ayodhya case: अयोध्या: 'मंदिर बने या मस्जिद अमन-चैन कायम रहना चाहिए' - ayodhya dispute final hearing in supreme court know what says ram vilas vedanti haji mehboob and satyendra das | Navbharat TimesAyodhya case: अयोध्या: 'मंदिर बने या मस्जिद अमन-चैन कायम रहना चाहिए' - ayodhya dispute final hearing in supreme court know what says ram vilas vedanti haji mehboob and satyendra das | Navbharat Timesअयोध्या न्यूज़: अयोध्या केस की आखिरी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में पूरी हो गई है। राम विलास वेदांती ने कहा है कि वह अयोध्या में मस्जिद तो नहीं बनने देंगे। वहीं, आचार्य सतेंद्र दास ने कहा कि फिलहाल हमें फैसले का इंतजार करना चाहिए। हाजी महबूब ने भी मामले में प्रतिक्रिया दी है।
Read more »

Delhi Election: LJP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें पूरी LISTDelhi Election: LJP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें पूरी LISTDelhi Assembly Polls: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के लिए 15 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी.
Read more »

Ram Vilas Paswan approves integration of five more States, UTs with National Cluster under 'One Nation, One Ration Card' planRam Vilas Paswan approves integration of five more States, UTs with National Cluster under 'One Nation, One Ration Card' planConsumer Affairs Minister Ram Vilas Paswan has approved the integration of five more States and Union Territories with the National Cluster under the One Nation, One Ration Card plan.
Read more »

नहीं रहे रामविलास पासवान, इन 5 बातों के लिए रखा जाएगा यादनहीं रहे रामविलास पासवान, इन 5 बातों के लिए रखा जाएगा यादRam Vilas Paswan, Ram Vilas Paswan dies, Dalit leader Ram Vilas Paswan, राम विलास पासवान, राम विलास पासवान का निधन, दलित नेता राम विलास पासवान, राम विलास पासवान की खुबियां
Read more »

‘NDA का नहीं पता, मैं नीतीश को CM चुनूंगा’: चिराग बोले- मैं मुस्लिमों का ठेकेदार नहीं, डिप्टी CM का पद नहीं...‘NDA का नहीं पता, मैं नीतीश को CM चुनूंगा’: चिराग बोले- मैं मुस्लिमों का ठेकेदार नहीं, डिप्टी CM का पद नहीं...Lok Janshakti Party (Ram Vilas) Chirag Paswan Interview Update.
Read more »

हमने तीन ही मांगा था, अस्वीकार किया तो अव्यवस्था... केके मुहम्मद के प्रस्ताव पर बोले पूर्व सांसद राम विलास वेदांतीहमने तीन ही मांगा था, अस्वीकार किया तो अव्यवस्था... केके मुहम्मद के प्रस्ताव पर बोले पूर्व सांसद राम विलास वेदांतीRam Vilas Vedanti on KK Muhammed: पुरातत्वविद केके मुहम्मद के प्रस्ताव पर पूर्व सांसद राम विलास वेदांती का बयान सामने आया है। उन्होंने केके मोहम्मद के बयान का समर्थन किया है।
Read more »



Render Time: 2026-05-06 06:08:46