चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं कर सकत...

Indian Cricket Team News

चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं कर सकत...
भारतीय क्रिकेट टीमGautam Gambhir Coachगौतम गंभीर कोच

Shubman gill and Suryakumar Yadav: गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद टीम इंडिया में चयन पर विवाद है. सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल लगातार फ्लॉप होने के बाद भी टीम में बने हुए हैं. इसके पीछे की वजह है उनकी भूमिका. सूर्या कप्तान हैं जबकि शुभमन उप कप्तान.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद से ही टीम सलेक्शन को लेकर बवाल हो रहा है. यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी टी20 टीम से बाहर हैं जबकि शुभमन गिल को लगातार फ्लॉप होने के बाद भी जबरदस्त टीम में फिट किया जा रहा है.

टी20 में टेस्ट जैसा सुस्त पारी खेलकर आउट होने वाले इस खिलाड़ी की वजह से ही संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा. फ्लॉप होने वाले बड़े नाम में कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी नाम शामिल है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त जरूर बनाई है लेकिन चिंता बढ़ी हुई है. टीम की जिम्मेदारी जिन दो खिलाड़िय़ों पर है वो ही लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. किसी भी टीम को जीत या हार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उसके कप्तान और उप कप्तान पर होती है. यहां भारतीय टीम के लिए इस जिम्मेदारी को निभाने वाले दोनों ही खिलाड़ी फ्लॉप हो रहे हैं. सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल का प्रदर्शन टी20 सीरीज में अब तक खराब चल रहा है. कैसा है सूर्यकुमार और शुभमन का प्रदर्शन सूर्यकुमार यादव ने पिछले 21 टी20 पारी में कोई फिफ्टी नहीं बनाई है. तीन या चार नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरने वाले बैटर से इतनी उम्मीद तो की जा सकती है. बांग्लादेश के खिलाफ 2004 में सूर्या ने 75 रन की पारी खेली थी. तब से अब तक सिर्फ एक बार 40 रन तक नहीं पहुंच पाए हैं. शुभमन गिल का हाल तो इससे भी बुरा है. संजू सैमसन को हटाकर जबरदस्ती ओपनिंग में फिट किए गए इस बैटर के रनों का सूखा खत्म नहीं हो रहा. 18 पारी पहले गिल ने फिफ्टी जमाई थी. इस दौरान सिर्फ 2 बार 40 रन से ऊपर का स्कोर बना पाए. सूर्यकुमार और शुभमन की जगह क्यों पक्की साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव चाहे अगले दो मैच में भी फ्लॉप हो जाएं लेकिन उनकी जगह खतरे में नही है. टीम के कप्तान होने की वजह से उनको ये छूट मिल जाएगी. प्लेइंग इलेवन से कभी भी कोई कप्तान बाहर नहीं किया जाता है वो भी तब जब वर्ल्ड कप सामने हो. ऐसा ही कुछ शुभमन गिल के साथ भी है. वो टीम के उप कप्तान हैं यानी सूर्या की गैरहाजरी में वो टीम की कमान संभालेंगे. यही वजह है कि फ्लॉप होने के बाद भी दोनों की जगह टीम में पक्की है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

भारतीय क्रिकेट टीम Gautam Gambhir Coach गौतम गंभीर कोच Team Selection Controversy टीम चयन विवाद Suryakumar Yadav Performance सूर्यकुमार यादव प्रदर्शन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DNA: भारत के नाम पर अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 20 राज्यों ने बनाया गठबंधनDNA: भारत के नाम पर अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 20 राज्यों ने बनाया गठबंधनDNA: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ के खिलाफ मोर्चा खुला हुआ है, तो अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप के विरुद्ध. प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने भारत के विरुद्ध जो शुल्क-युद्ध शुरू किया था, उसपर वो घिर गए हैं. ट्रंप की मनमानी के खिलाफ कई राज्य एक साथ खड़े हो गए हैं.
Read more »

शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह बाहर; संजू सैमसन, हर्षित राणा की होगी एंट्री, गौतम गंभीर तीसरे टी20 में कर सकते हैं...शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह बाहर; संजू सैमसन, हर्षित राणा की होगी एंट्री, गौतम गंभीर तीसरे टी20 में कर सकते हैं...- india playing xi prediction for 3rd t20i vs south africa shubman gill and arshdeep singh out sanju samson and harshit rana may comes in
Read more »

UP Weather Today: यूपी के 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अब कड़ाके की ठंडUP Weather Today: यूपी के 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अब कड़ाके की ठंडउत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है। राज्य के 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है और यातायात प्रभावित हो सकता है। लखनऊ सहित कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस हो रही...
Read more »

20 दिसंबर तक ठंड से मामूली राहत, कांके में सबसे कम तापमान20 दिसंबर तक ठंड से मामूली राहत, कांके में सबसे कम तापमानमौसम विभाग के अनुसार, रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों में 20 दिसंबर तक ठंड से मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कांके में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। किसानों को फसलों को बचाने की सलाह दी गई है, जबकि लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Read more »

Terrible School Bus Accident: গ্র্যাজুয়েশন সেলিব্রেট করে বাড়ি ফিরছিল! ফেরার পথে বাস গিয়ে পড়ল গভীর খাদে, মৃত ১৬ পড়ুয়া...Terrible School Bus Accident: গ্র্যাজুয়েশন সেলিব্রেট করে বাড়ি ফিরছিল! ফেরার পথে বাস গিয়ে পড়ল গভীর খাদে, মৃত ১৬ পড়ুয়া...School bus plunges into deep valley 16 students and driver dead 20 injured
Read more »

Noida Accident: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दिखा कोहरे का कहर, 20 गाड़ियां टकराईं; कई घायलNoida Accident: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दिखा कोहरे का कहर, 20 गाड़ियां टकराईं; कई घायलदनकौर के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण 20 गाड़ियां टकरा गईं, जिससे कई लोग घायल हो गए। पुलिस क्रेन की मदद से वाहनों को हटाने में जुटी है। गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास हुए इस हादसे में ट्रक की रफ्तार कम होने से कई वाहन टकराए, जिसमें आलू लदे कैंटर भी शामिल थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कोहरे में सावधानी...
Read more »



Render Time: 2026-05-07 03:52:11