बेंगलुरु के हाई प्रोफाइल रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया है. आरोपियों की पहचान मुसाविर हुसैन शाजिब, अब्दुल मथीन अहमद ताहा, माज मुनीर अहमद और मुजम्मिल शरीफ के रूप में की गई है.
बेंगलुरु के हाई प्रोफाइल रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया है. आरोपियों की पहचान मुसाविर हुसैन शाजिब , अब्दुल मथीन अहमद ताहा , माज मुनीर अहमद और मुजम्मिल शरीफ के रूप में की गई है.
इनके खिलाफ आईपीसी, यूए अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और पीडीएलपी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोपपत्र दायर किया गया है. इसी साल 1 मार्च को आईटीपीएल बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड स्थित रामेश्वरम कैफे में हुए आईईडी विस्फोट में नौ लोग घायल हो गए थे. इस धमाके में होटल की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा था. एनआईए ने 3 मार्च को इस मामले की जांच शुरू की थी. जांच से पता चला कि मुसाविर हुसैनशाजिब ही वह व्यक्ति था, जिसने बम लगाया था. साल 2020 में अल-हिंद मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद अब्दुल मथीन अहमद ताहा के साथ वो फरार हो गया था.रामेश्वरम कैफे विस्फोट के 42 दिन बाद पश्चिम बंगाल में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के रहने वाले ये दोनों लोग आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े हुए हैं. उन्होंने पहले सीरिया में आईएसआईएस के इलाकों में हिजरा करने की साजिश रची थी. वे अन्य भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को आईएसआईएस की विचारधारा में कट्टरपंथी बनाने में सक्रिय रूप से शामिल थे. माज मुनीर अहमद और मुजम्मिल शरीफ ऐसे युवाओं में से थे.Advertisementताहा और शाजिब ने धोखाधड़ी से सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल किया. डार्क वेब से डाउनलोड किए गए भारतीय और बांग्लादेशी पहचान दस्तावेजों का भी इस्तेमाल किया. जांच में आगे पता चला कि ताहा को आतंकी शोएब अहमद मिर्जा ने मोहम्मद शहीद फैसल से मिलवाया था, जो लश्कर के बेंगलुरु मॉड्यूल मामले में फरार है. ताहा ने फिर फैसल, अपने हैंडलर महबूब पाशा, अमीर खाजा मोहिदीन और बाद में माज मुनीर अहमद से मिलवाया.उनके हैंडलर ने क्रिप्टो करेंसी के जरिए उन्हें फंड दिया था. ताहा ने विभिन्न टेलीग्राम आधारित पी2पी प्लेटफॉर्म की मदद से फिएट में बदल दिया. जांच में आगे पता चला कि आरोपियों ने बेंगलुरु में अलग-अलग जगहों पर हुई हिंसा को अंजाम देने के लिए फंड का इस्तेमाल किया. इनमें 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन और बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित भाजपा कार्यालय पर एक असफल आईईडी हमला भी शामिल है. ये भी देखें
National Investigation Agency NIA Chargesheet Mussavir Hussain Shazib Abdul Matheen Ahmed Taaha Maaz Muneer Ahmed Muzammil Shareef Bengaluru Blast Case रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए आरोपपत्र मुसाविर हुसैन शाजिब अब्दुल मथीन अहमद ताहा माज मुनीर अहमद मुजम्मिल शरीफ बेंगलुरु ब्लास्ट केस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बांग्लादेश: हसीना पर मानवता के खिलाफ अपराध की शिकायत दर्ज, हत्याओं के लिए अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण में केसबांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायधिकरण में केस चलेगा। हसीना पर मानवात के खिलाफ अपराध की शिकायत दर्ज की गई है।
Read more »
कर्नाटक राज्यपाल ने MUDA केस में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दीकर्नाटक राज्यपाल ने MUDA केस में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी
Read more »
बेंगलुरू : यौन उत्पीड़न पीड़िता के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्जबेंगलुरू : यौन उत्पीड़न पीड़िता के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज
Read more »
स्वाति शाह ने 'प्यार का पहला नाम राधा मोहन' की शूटिंग के संघर्षों का किया खुलासास्वाति शाह ने 'प्यार का पहला नाम राधा मोहन' की शूटिंग के संघर्षों का किया खुलासा
Read more »
Prayagraj: Mahakumbh को लेकर एक बड़ी साजिश का खुलासा, धरा गया Madarse का Maulvi | Crime NewsFake Currency Fraud In Prayagraj: महाकुंभ को लेकर एक बड़ी साजिश का खुलासा, धरा गया मदरसे का मौलवी. प्रयागराज का एक मदरसा, अंधेरे में डूबा हुआ मदरसे का एक कमरा,कमरे में मौजूद एक मौलवी,मौलवी के साथ उसके 3 गुर्गे, कुछमशीनें, कंप्यूटर, कागज,और साजिश का एक कारोबार..जिसमें मोहरा थे मदरसे में तालीम लेने वाले बच्चे और निशाने पर था महाकुंभ.
Read more »
फैन हत्या मामला : सुपरस्टार दर्शन के खिलाफ जल्द दाखिल की जाएगी चार्जशीटफैन हत्या मामला : सुपरस्टार दर्शन के खिलाफ जल्द दाखिल की जाएगी चार्जशीट
Read more »
