बेंगलुरू : यौन उत्पीड़न पीड़िता के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज
बेंगलुरू, 20 अगस्त । नागालैंड की एक स्नातक छात्रा के साथ बेंगलुरु में हुए यौन उत्पीड़न के मामले में नया मोड़ आया है। यातायात पुलिस ने उस पर शराब पीकर वाहन चलाने और कई दुर्घटनाएं करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छात्रा के खिलाफ शिकायत के आधार पर अदूगोडी यातायात पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, बीसीए स्नातक की छात्रा 17 अगस्त को कोरमंगला इलाके में एक पब में पार्टी में शामिल होने के बाद नशे की हालत में गाड़ी चला रही थी। शराब के नशे में ठीक से गाड़ी नहीं चला पाने के कारण उसकी कार मंगला जंक्शन के पास दो ऑटो-रिक्शा और एक मोटरसाइकिल से टकराई। वाहनों से टकराने के बाद भी वह मौके पर नहीं रूकी और वहां से भाग गई। इस घटना में जिन ऑटो चालकों के वाहन क्षतिग्रस्त हुए उन्होंने छात्रा का पीछा किया और उसे रोकने में कामयाब रहे। इसके बाद पीड़िता ने ऑटो चालकों के साथ तीखी बहस की। जब पुलिस की गश्ती गाड़ी मौके पर पहुंची, तो उसके पुरुष मित्र ने उसे परेशानी से बचाने के लिए दूर भेज दिया। महिला मोटरसाइकिल पर सवार होकर घटनास्थल से निकल गई और भागने में कामयाब रही। बाद में उसके दोस्त ने गुस्साए ऑटो चालकों को शांत किया और उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच, पीड़िता मोटरसाइकिल से उतर गई और दूसरे दोपहिया वाहन पर सवार हो गई। आरोपी स्कूटर सवार मुखेश्वरन उर्फ मुकेश जो बेंगलुरु के ओदूगोडी का ही रहने वाला है, उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया।पीड़िता ने अपने बचाव की काफी कोशिश की, जिससे आरोपी के चेहरे पर खरोंच आई। पीड़िता ने अपने दोस्त को एक इमरजेंसी मैसेज भेजकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद छात्रा की लोकेशन का पता लगाया गया। पीड़िता एक ट्रक के पीछे नग्न अवस्था में पाई गई। उसके दोस्तों ने घटनास्थल पर एक अजनबी को देखा, लेकिन जब उन्होंने उससे पूछताछ करने की कोशिश की, तो वह भाग गया। इसके बाद उन्होंने उसे बोम्मासंद्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि पीड़िता नशे की हालत में थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पांच टीमें बनाई हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वे पीड़िता से हिट-एंड-रन मामले के बारे में तभी पूछताछ करेंगे जब वह पूरी तरह से ठीक हो जाएगी। इस बीच यौन उत्पीड़न मामले की जांच कर रही पुलिस ने संदिग्ध द्वारा युवती को अपराध स्थल तक ले जाने के स्थान से 10 किलोमीटर के क्षेत्र में लगे 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। 40 अधिकारियों की एक टीम ने दोनों स्थानों पर सक्रिय 1,000 फोन नंबर एकत्र किए। आरोपी को उसके स्कूटर के रंग की पहचान के बाद ट्रैक किया गया और अपराध स्थल पर उसके मोबाइल नंबर की पुष्टि की गई। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सिपाही भर्ती परीक्षा: पेपर लीक करने वाले आरोपियों से ईडी ने की पूछताछ, बाकी आरोपियों को भेजे गए नोटिसConstable Recruitment Exam: ईडी ने पिछले माह सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गिरोह के सदस्यों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
Read more »
हिट एंड रन केस: दो लोगों की जान लेने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारदिल्ली के छावनी इलाके में बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मारकर दो की जान लेने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस हादस में दो लोग बुरी तरह से जख्मी हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोपी की पहचान धीरज तलवार के रूप में हुई है.
Read more »
CBI: हिंडाल्को के खिलाफ केस दर्ज, कोयला खनन के लिए पर्यावरण मंजूरी हासिल करने में कथित भ्रष्टाचार का है मामलाCBI: हिंडाल्को के खिलाफ केस दर्ज, कोयला खनन के लिए पर्यावरण मंजूरी हासिल करने में कथित भ्रष्टाचार का है मामला
Read more »
महाराष्ट्र में एक और हिट-एंड-रन का मामला, पालघर में स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को रौंदामहाराष्ट्र से एक और हिट-एंड-रन का मामला सामने आया है. यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को रौंदा दिया.
Read more »
Meerut: 72 साल की सेवानिवृत्त शिक्षिका ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस, दो साल पहले हो चुका तलाकएक अनोखा मामला सामने आया है। 72 साल की शिक्षिका ने तलाक के दो साल बाद कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
Read more »
बेंगलुरू के छात्रावास में चूहे भगाने की दवा का छिड़काव करने के बाद 19 छात्र बीमार, केस दर्जबेंगलुरू के छात्रावास में चूहे भगाने की दवा का छिड़काव करने के बाद 19 छात्र बीमार, केस दर्ज
Read more »
