रामायण, महाभारत के भरोसे लोकसभा चुनाव? दुर्योधन, दुशासन, रावण का जमकर हो रहा इस्तेमाल via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes
नई दिल्ली दुर्योधन, दुशासन, रावण, शूर्पणखा, कालनेमि जैसे हिंदू पौराणिक कथाओं के नाम प्राचीन काल में अपने कुकर्मों की वजह से कलयुग में भी याद किए जाते हैं। किसी को धूर्त, शातिर बताने के लिए तो अबतक इन शब्दों का इस्तेमाल हमने खूब देखा, लेकिन अब लोकसभा की 'चुनावी' महाभारत में भी महाभारत और रामायण के इन नामों का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। पक्ष-विपक्ष एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए लगातार ऐसे शब्द बोल रहे हैं। पीएम नरेंंद्र मोदी के खिलाफ 52 गालियां! अब ऐसे शब्दों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल प्रधानमंत्री मोदी के लिए किया जान पड़ता है। भारतीय जनता पार्टी ने तो यहां तक आरोप लगाया कि विपक्षी नेता मोदी को गाली देने के मामले में अर्धशतक लगा चुके हैं, मतलब उन्हें 50 से भी ज्यादा अलग-अलग गालियां दे चुके हैं। बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। उन्होंने कहा, कांग्रेस के पास राजीव गांधी के करप्शन का जवाब नहीं है। वह गालियों से जवाब दे रही है। दुर्योधन, दुशासन, जल्लाद, निकम्मा, नामर्द, हिटलर, तुलगक, नमक हराम, औरंगजेब, अनपढ़, स्टूपिड, आतंकवादी, गधा, मौत का सौदागर, जहर की खेती, सांप, बिच्छू.
.. 52 गालियां हो गई हैं। अर्धशतक हो गया है। मोदी को दुर्योधन नहीं जल्लाद कहिए: राबड़ी लोकसभा चुनाव में 'महाभारत और रामायण' इन शब्दों का राजनीति में इस्तेमाल कब शुरू हुआ यह तो पता लगाना आसान नहीं। लेकिन ताजा विवाद लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी द्वारा पीएम मोदी को जल्लाद कहने पर हुआ। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने मोदी को दुर्योधन बताकर गलती की है। जबकि उन्हें जल्लाद कहना चाहिए था। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी के लिए दुर्योधन शब्द का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था कि अहंकार तो दुर्योधन का भी टूट गया था। फिर बात यहीं नहीं रुकी। प्रियंका के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मोदी को दुर्योधन और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को दुशासन कहा। इससे पहले ममता 9 अप्रैल को भी यह बात कह चुकी थीं। जिसका समर्थन करते हुए सीताराम येचुरी ने 26 अप्रैल को दुर्याधन-दुशासन से पीएम मोदी की तुलना की थी। दिग्विजय, साध्वी प्रज्ञा और मीसा भारती भी निशाने पर पौराणिक कथाओं के नामों से हमले सिर्फ सत्ता पक्ष पर नहीं हो रहे। कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह जो भोपाल से चुनाव लड़ रहे हैं उनको साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कालनेमि बताया था। कालनेमि रामायणकालीन राक्षस था जो रावण का मामा था और रूप बदलने में माहिर था। दिग्विजय के मंदिर-मंदिर घूमने पर प्रज्ञा ने यह हमला बोला था। वहीं इस चुनाव में प्रज्ञा को 'रावण' का नाम एमपी के जाने-माने कंप्यूटर बाबा ने दिया। चुनाव में लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती के लिए भी विवादित बयान दिया जा चुका है। जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने मीसा को शूर्पणखा और उनके भाई तेजस्वी और तेज प्रताप को रावण और विभीषण कहा था। पढ़ें: मीसा भारती को कहा- शूर्पणखा, विपक्ष का पलटवार औरंगजेब, बाबर भी 'मैदान' में चुनाव में पौराणिक कथाओं के नामों के अलावा मध्यकाल के दौरान आतंक मचानेवालों के नाम भी खूब लिए जा रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से संजय निरुपम ने मोदी को औरंगजेब का आधुनिक अवतार बताया। इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल की सीट से चुनाव लड़ रहे गठबंधन के उम्मीदवार शफिकुर्रहमान बर्क को बाबर की औलाद कह दिया था।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हिंदुओं के भी हिंसक होने का सुबूत है महाभारत: सीताराम येचुरी– News18 हिंदीसीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों से सिद्ध होता है कि हिंदू भी हिंसक हो सकते हैं
Read more »
सुमित्रा महाजन ने 17वीं लोकसभा के मद्देनजर बुलाई संसद के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकसुमित्रा महाजन ने 17वीं लोकसभा के गठन के मद्देनजर बुलाई संसद के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक... SumitraMahajan LoksabhaElection2019 S_MahajanLS
Read more »
मोदी के मंत्री जयंत सिन्हा ने ग्लोबल टेररिस्ट को कहा, मौलाना मसूद अजहर जीझारखंड के हजारीबाग से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार रोज नई-नई कृतिमान स्थापित कर रही है, मसूद अजहर का ग्लोबल आतंकवादी घोषित करवाने का श्रेय भी हमारी सरकार को जाता है. इस दौरान जयंत सिन्हा ने पुलवामा हमले के गुनहगार मसूद अजहर को मसूद अजहर जी कहकर संबोधित किया.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: राहुल और स्मृति के बीच मुकाबले के लिए तैयार है अमेठीकांग्रेस अध्यक्ष एवं मौजूदा सांसद राहुल गांधी लगातार चौथी बार अमेठी से लोकसभा चुनाव जीतने की कोशिश में हैं। RahulGandhi INCIndia smritiirani Election2019 LoksabhaElections2019
Read more »
लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान आज, इन सीटों पर घमासान मुकाबला– News18 हिंदीसात राज्यों की 51 सीटों पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे. यह लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण का मतदान है. इस चरण में लगभग नौ करोड़ मतदाता दिग्गज नेताओं राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी सहित 674 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.
Read more »
लोकसभा चुनाव LIVE: पांचवे चरण के मतदान के लिए बिहार में पांच सीटों पर वोटिंग जारीलोकसभा चुनाव LIVE: 5वें चरण के मतदान के लिए बिहार में पांच सीटों पर वोटिंग जारी VotingRound5 पर ट्वीट कर दें अपनी राय AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के दौरान बड़े नेताओं की ताजा बयानबाजी यहां पढ़िएलोकसभा चुनाव 2019 (lok sabha elections 2019) के तहत आज पांचवें चरण का मतदान हो रहा है. देश के 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग जारी है.
Read more »
21 साल का रिकॉर्ड, जो बना स्पीकर अगले लोकसभा चुनाव में नहीं कर सका वापसीजीएमसी बालयोगी 12वीं लोकसभा के अध्यक्ष रहे, मनोहर जोशी 1999 में 13वीं लोकसभा के स्पीकर रहे, तो सोमनाथ चटर्जी 14वीं लोकसभा में स्पीकर बने, मीरा कुमार 15वीं लोकसभा की अध्यक्ष रहीं, जबकि सुमित्रा महाजन 16वीं लोकसभा के लिए स्पीकर बनीं. 21 सालों के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीरा कुमार एक बार फिर से मैंदान में हैं. हालांकि बीजेपी के उम्मीदवार से उनकी कड़ी टक्कर है.
Read more »
हर चरण की वोटिंग के बाद ऐसा था बाजार का रिएक्शन, कभी सलाम तो कभी बिखरा!लोकसभा चुनाव के पांच चरण संपन्न हो चुके हैं. इन पांच चरणों के दौरान सबसे कम 62.87 फीसदी मतदान पांचवें चरण के दौरान हुए हैं.
Read more »
