आजतक से खास बातचीत के दौरान yogrishiramdev ने कहा 'कम्युनिस्टों ने अपने विचार फैलाने के लिए पूरी दुनिया में हत्याएं की हैं'
सीताराम येचुरी के हिंदू हिंसक वाले बयान पर योगगुरु बाबा रामदेव ने पलटवार किया है. बाबा रामदेव ने कहा कि सीताराम येचुरी को अपना नाम रावण रख लेना चाहिए. हमारे पूर्वजों ने क्रूरता नहीं वीरता के कार्य किए हैं, पूरे देश में इसके खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए.
आजतक से खास बातचीत के दौरान बाबा रामदेव ने कहा 'कम्युनिस्टों ने अपने विचार फैलाने के लिए पूरी दुनिया में हत्याएं की हैं. पूरी दुनिया में ईसाईयों के विस्तार के लिए 30 करोड़ से ज्यादा लोगों की हत्याएं की है. मुगलों ने अपने साम्राज्य के विस्तार के लिए 10 करोड़ से ज्यादा लोगों की हत्याएं की हैं. हिंदू सहिष्णु होता है इसलिए हमें कोई भी कुछ कह देता है.सवाल- क्या हिंदुओं ने गद्दी हासिल करने के लिए हत्याएं नहीं की? जवाब- व्यक्ति के भीतर हिंसा होना उसका प्राकृतिक स्वभाव है. सभी समाज में हिंसक लोग होते हैं. चुनाव आयोग को सीतराम येचुरी का नामांकन रद्द कर देना चाहिए. इन्हें जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए. किसी भी हिंसा का, आतंक का कोई धर्म नहीं होता. यह व्यक्ति के भीतर की विकृति है. मैं किसी चुनाव प्रचार के लिए नहीं आया हूं. मैं अपने विचारों की रक्षा के लिए सामने आया हूं. मैं आदर्शों पर चलने वाला व्यक्ति हूं. मैंने मूल ग्रंथों को पढ़ा है कि इनमें कहीं भी हिंसा का जिक्र नहीं है. हमारी सभ्यता संस्कृति को कोई गाली देगा तो हम उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे.जवाब- मैं किसी भी प्रकार के सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के खिलाफ हूं. मैं जाति, धर्म के आधार पर होने वाले ध्रुवीकरण के सख्त खिलाफ हूं. मैंने कभी जाति नहीं मानी है. किसी भी प्रकार का ध्रुवीकरण देश के लिए खतरनाक है.जवाब- कम्युनिस्ट भगवान को नहीं मानते हैं, लेकिन इन्होंने अपना नाम 'सीताराम' रख लिया. मैंने कहा अगर आप सच में रामायण, महाभारत को काल्पनिक मानते हो तो ये नाम क्यों रखा है?, लेकिन इन कम्युनिस्टों को सीता-राम का नाम आते ही नाराजगी क्यों होती है?जवाब- मैं किसी राजनीतिक प्रचार के लिए नहीं आया हूं. मैं कम्युनिस्ट भाइयों से कहने आया हूं कि राजनीतिक विचारधारा कहीं से भी लो, लेकिन सांस्कृतिक विचारधारा तो अपने पूर्वजों से लो.जवाब- देश के करोड़ों लोगों के लिए मैं हमेशा खड़ा हूं, जो भी देश के लोगों को के लिए अच्छा होगा वो मैं करूंगा.जवाब- कालाधन, भ्रष्टाचार, स्वदेशी तक सब जगह जो गुलामी है, मैं इन सबके खिलाफ हूं. पहले भी वही विचार थे आज भी मेरे यही विचार हैं. कोई देश को तोड़ने की बात करेगा तो मैं उसे बर्दाश्त नहीं करूंगा. मैं किसी राजनीतिक मंशा को लेकर नहीं आया हूं. मैं अपने पूर्वजों को अपना भगवान मानता हूं. मैं अपने धर्म के लिए आगे आया हूं.जवाब- अभी भी कालाधन मुद्दा है. 40-60 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनका जीवन बेहतर बनाने की आवश्यकता है. सब लोगों को दो-दो हाथ आगे करने पड़ेंगे. मैं कभी भी विभाजन वाली सोच से सहमत नहीं हूं. राष्ट्र को जो आगे लेकर जाएगा मैं हमेशा उनके साथ हूं. मोदी जी का जो नेतृत्व है वो हिमालय जैसा है. ये सच्चाई है मैं कोई भक्त नहीं हूं. गौरतलब है कि शुक्रवार को सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने कहा था कि रामायण और महाभारत भी लड़ाई और हिंसा से भरी हुई थीं, लेकिन एक प्रचारक के तौर आप सिर्फ महाकाव्य के तौर पर उसे बताते हैं, उसके बाद भी दावा करते हैं कि हिंदू हिंसक नहीं है. इस बयान के बाद सियासत गर्मा गई है. बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने भी बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि जो हिंदुओं को जितनी गाली देता है वह उतना ज्यादा सेक्युलर कहलाता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जेट एयरवेज के कर्मचारी ने की आत्महत्या, बकाया वेतन के लिए करना होगा इंतजारजेट एयरवेज के कर्मचारी ने की आत्महत्या, कर्मचारियों को बकाया वेतन के लिए करना होगा इंतजार JetAirways JetAirwaysCrisis jetairwaysbailout jetairwaystrouble MoCA_GoI PMOIndia
Read more »
पाकिस्तान में स्टेडियम से हाइवे में पहुंचा दी थी गेंद, अब IPL में लगाया हैरतअंगेज छक्का!– News18 हिंदीसनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने शानदार जीत दर्ज की. राजस्थान रॉयल्स ने 12 मैचों में 5वीं बार जीत का स्वाद चखा, जिसमें उसके ओपनर और इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन का बड़ा हाथ रहा. लिविंगस्टोन ने हैदराबाद के खिलाफ 26 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेली. लियाम लिविंगस्टोन ने अपनी तेज-तर्रार पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए. लिविंगस्टोन ने रहाणे के साथ पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की, जिसने राजस्थान की जीत की नींव रखी.
Read more »
AAP उम्मीदवार आतिशी ने BJP प्रत्याशी गौतम गंभीर के खिलाफ चुनाव आयोग से की यह शिकायतपूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी (Atishi) ने रविवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बिना अनुमति रैली करने के लिए भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के चुनाव प्रचार पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगाने की मांग की. पत्र में अतिशी ने कहा कि गंभीर (Gautam Gambhir News) ने बीते तीन दिन में दूसरी बार आचार संहिता का उल्लंघन किया है, लिहाजा वह आदतन अपराधी हैं. पूर्वी दिल्ली के रिटर्निंग अधिकारी ने शनिवार को पुलिस को गौतम गंभीर के खिलाफ बिना अनुमति जनसभा करने के लिए शिकायत दर्ज करने के लिए कहा था.
Read more »
'आप' की आतिशी ने दी गौतम गंभीर को बहस की खुली चुनौती, पूछे ये 5 सवाल– News18 हिंदीआम आदमी पार्टी की पूर्वी दिल्ली लोकसभा से प्रत्याशी आतिशी ने बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर को पूर्वी दिल्ली के विकास को लेकर बहस की खुली चुनौती दी है. आतिशी ने कहा है कि गौतम गंभीर जनता के बीच आकर इस बात पर बहस कर लें कि पिछले चार साल में आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली की जनता के लिए क्या-क्या विकास के काम किए, और उनकी पार्टी से पांच साल पूर्वी दिल्ली के सांसद रहे महेश गिरी ने पूर्वी दिल्ली की जनता के लिए क्या विकास के काम किए.
Read more »
Fani Cyclonic: तबाही मचा सकता है चक्रवात 'फानी', तीन राज्यों में दिखेगा 'जल का कहर', 10 बड़ी बातेंFani Cyclonic: चक्रवाती तूफान फानी के बेहद तीव्र होने की आशंका है, जिससे आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गुरुवार तक भारी वर्षा होगी. भारत मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार शाम इस बारे में आगाह किया. आईएमडी ने चेतावनी दी है कि चक्रवात से घरों, संचार और बिजली नेटवर्क और रेल व सड़क अवसंरचना को नुकसान होने की संभावना है. ‘फानी’ के भारतीय पूर्वी तट की ओर बढ़ने पर नौसेना (Navy) और तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) के जहाज तथा हेलीकॉप्टर, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की राहत टीमें को महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है जबकि सेना और वायु सेना (Indian Air Force) की टुकड़ियों को तैयार रखा गया है. आपात स्थितियों से निपटने के लिए देश की शीर्ष संस्था राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने मंगलवार को दूसरी बार बैठक की और चक्रवाती तूफान से पैदा होने वाली स्थिति से निपटने के लिए राज्यों और केंद्र सरकार के संबंधित विभागों की तैयारी की समीक्षा की.
Read more »
पंजाब की इस यूनिवर्सिटी में वार्डन ने तलाशी के लिए छात्राओं के उतरवाए कपड़े– News18 हिंदीवार्डन का यह व्यवहार सामने आने के बाद छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से शिकायत की और कार्रवाई करने की मांग की. लेकिन इसे महज गलती बताकर मामले को शांत कर दिया गया लेकिन भारी संख्या में छात्राओं के प्रदर्शन के बाद चार कर्मचारियो को निकाल दिया गया.
Read more »
गोरखपुर ऑक्सीजन कांड: निलंबित डॉक्टर ने बच्चों की मौत की सीबीआई जांच की मांग कीगोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट के आरोप में निलंबित किए गए डॉ. कफ़ील ख़ान का कहना है कि बच्चों की मौत के जिम्मेदार लोग खुले घूम रहे हैं. असली दोषी वे अधिकारी हैं जो बकाया भुगतान के लिए आपूर्तिकर्ताओं से पत्र की मांग कर रहे थे. डॉ. कफ़ील ने मामले को उत्तर प्रदेश के बाहर स्थानांतरित किए जाने की भी मांग की है.
Read more »
मायावती के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 31 जुलाई तक टलीमायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने याचिकाकर्ता को इलाके के डीएम के पास अर्जी लगाने को कहा है. याचिकाकर्ता छतर सिंह राछोया ने कहा, 'मायावती ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर खुद की तुलना भगवान से की है. लिहाजा कोर्ट पुलिस को मायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे. हालांकि कोर्ट ने इस अर्जी पर कुछ करने के बजाय याचिकाकर्ता को ही इलाके के डीएम से संपर्क करने के निर्देश दिया है. साथ ही मामले की सुनवाई को टाल दिया है.
Read more »
हल्ला बोल: शिवसेना बोली, बुर्के पर पाबंदी लगाओ Halla Bol: Shiv Sena's u- turn from its Burqa ban demand - Halla Bol AajTakप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी रैलियों में आतंकवाद की चर्चा कर रहे हैं और पाकिस्तान को आतंक की फैक्ट्री बता रहे हैं तो लगे हाथ सहयोगी शिवसेना ने भी सियासी सड़क पर घोड़े दौड़ा दिए. शिवसेना ने मुखपत्र सामना में श्रीलंका का हवाला देते हुए पीएम मोदी से बुर्के पर पाबंदी की मांग की है. सामना के लेख का शिवसेना नेता संजय राउत ने समर्थन किया और कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए बैन होना चाहिए बुर्का. शिवसेना की इस मांग के बाद फिर ओवैसी सामने आए और पूछा कि घूंघट पर भी पाबंदी की मांग क्यों नहीं होती? जब बात बढ़ी तो बीजेपी ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया, उसके बाद फिर शिवसेना ने भी यू टर्न ले लिया.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
अमेठी की जनता के नाम राहुल की चिट्ठी, कहा-भाजपा ने यहां लगाई झूठ की फैक्ट्रीराहुल ने अमेठी के लिए लंबी-चौड़ी चिट्ठी लिखी है...6 मई को मतदान से पहले राहुल ने लिखा- अमेठी मेरी कर्मभूमि है Mahasangram LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »
फोनी तूफान से निपटने के भारत के तरीके की संयुक्त राष्ट्र ने की सराहना, कहा...फोनी तूफान से निपटने के भारत के तरीके की संयुक्त राष्ट्र ने की सराहना, कहा... FaniCyclone CycloneFani
Read more »
