बिहार की राजनीति में दशकों तक सत्ता का प्रतीक रहा 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास अब एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहा है.
Rabri Devi: बिहार की राजनीति में दशकों तक सत्ता का प्रतीक रहा 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास अब एक नए अध्याय की ओर बढ़ रहा है. कभी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का निवास और राजनीतिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र रहे इस बंगले को खाली करने के लिए बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने सख्त आदेश जारी कर दिया है.
वहीं, अगर राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड नहीं खाली किया तो नीतीश सरकार क्या करेगी? चलिए जानते हैं. दरअसल, बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने नोटिस जारी किया है कि राबड़ी देवी को पटना का 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास छोड़ना होगा. वहीं, अब लालू परिवार को नया आवास हार्डिंग रोड स्थित हाउस नंबर 39 अलॉट किया गया है. 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को मंत्री और विधान परिषद नेताओं के नए आवास आवंटन में अब किसी दूसरे को जारी किया जाएगा. वहीं, बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को नया आवास जारी किया गया है. अगर वह आवास खाली नहीं करती हैं तो प्रशासनिक रूप से 10 सर्कुलर रोड पर लालू परिवार का ठहराव नियमों के खिलाफ माना जाएगा. क्या कहते हैं सरकारी आवास आवंटन के नियम? सरकारी आवास का आवंटन सीधे तौर पर पद और अधिकार पर आधारित होता है. चाहे कोई मुख्यमंत्री हो, मंत्री हो, विधायक हो या उच्च अधिकारी-बंगला सिर्फ उनके कार्यकाल तक ही आवंटित होता है. पद से हटने, कार्यकाल समाप्त होने या कोई नया आवास मिलने पर पुराने सरकारी आवास को खाली करना होता है. सरकारी आवास खाली न करने की स्थिति में, भारत में पब्लिक प्रिमाइसेस एक्ट, 1971 लागू होता है. क्या है 1971 एक्ट की प्रक्रिया? सबसे पहले सरकारी घर खाली करने के लिए नोटिस जारी किया जाता है. इसके बाद सरकार एक दूसरा रिमाइंडर नोटिस भेज सकती है. इस नोटिस में घर खाली करने की डेट तय की होती है. वहीं, अगर तय तारीख में घर खाली नहीं होता, फिर सरकार इनके कब्जे को अनधिकृत घोषित कर सकती है. जिला प्रसाशन भी एक्शन ले सकता है. वहीं, नियम प्रशासन को पुलिस बल का उपयोग करके जबरन बेदखली की अनुमति देते हैं. हालांकि, हाई-प्रोफाइल मामलों में यह हमेशा सबसे अंतिम विकल्प के रूप में इस्तेमाल होता है. यह भी पढ़ें: 10 सर्कुलर रोड से ही पॉलिटिक्स में लांच हुए थे तेजप्रताप और तेजस्वी
Patna Political Hub 10 Circular Road Tej Pratap Tejashwi Political Launch Lalu Yadav Both Sons RJD Family Political History Tejashwi Yadav News Tej Pratap News Tejashwi Yadav Deputy CM Journey RJD News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत के पीसी मार्केट ने 2025 की तीसरी तिमाही में बेस्ट परफॉर्मेंस करवाई दर्ज, 10 प्रतिशत बढ़ा शिपमेंटभारत के पीसी मार्केट ने 2025 की तीसरी तिमाही में बेस्ट परफॉर्मेंस करवाई दर्ज, 10 प्रतिशत बढ़ा शिपमेंट
Read more »
Pak airstrike in Afghanistan: রাতের অন্ধকারে অতর্কিতে আকাশপথে হানা! বর্বর পাকিস্তানের ফেলা বোমায় ঘুমের মধ্যেই ৯ শিশুর মৃত্যু...Pakistani airstrike in Afghanistan kills 10, including 9 children, says Taliban govt
Read more »
भारतीय कंपनियों की आय में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में हो सकती है 8-10 प्रतिशत की वृद्धिभारतीय कंपनियों की आय में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में हो सकती है 8-10 प्रतिशत की वृद्धि
Read more »
हर 10 में 8 भारतीय व्यवसाय ट्रेड पॉलिसी में बदलाव को मानते हैं सकारात्मक : सर्वेक्षणहर 10 में 8 भारतीय व्यवसाय ट्रेड पॉलिसी में बदलाव को मानते हैं सकारात्मक : सर्वेक्षण
Read more »
घरेलू डिमांड, GST सुधार के दम पर बढ़ेगी आय, तीसरी तिमाही में बेहतर नतीजे की उम्मीद, 8 से 10% तक बढ़ सकती है कमाईभारतीय कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे बेहतर हो सकते हैं. उनकी आय में 8 से 10 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है.
Read more »
शादीशुदा कार शोरूम मैनेजर, पति से अलग रहती थी नेहा, नजरें मिलीं दिल धड़का और 'कांड' हो गयामुरादाबाद में नेहा ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार शोरूम मैनेजर का अपहरण कर लिया। फिर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
Read more »
