कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया अपना जवाब
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है. राहुल गांधी ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान उत्तेजना में ऐसा बयान दिया था, जिसके लिए उन्हें खेद है.
राहुल ने राफेल मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया है कि चौकीदार चोर है. राहुल के इसी बयान के बाद बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने याचिका दायर कर राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की शिकायत दर्ज कराई थी. सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ कोर्ट की अवमानना करने पर ये नोटिस जारी किया था. भारतीय जनता पार्टी की नेता मीनाक्षी लेखी ने सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दायर की थी. बीते 15 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने माना कि हमने ये बयान कभी नहीं दिया है, हम इस मसले पर सफाई मांगेंगे. कोर्ट ने कहा कि हम ये साफ करना चाहते हैं कि जो भी विचार कोर्ट को लेकर मीडिया में कहे गए हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं. इसी मामले की पूरी जानकारी को लेकर हम सफाई मांगना चाहेंगे. हमें उम्मीद है कि राहुल गांधी इस बयान पर अपनी सफाई देंगे. राहुल गांधी अपनी चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए 'चौकीदार चोर है’ का नारा लगातार लगवाते रहे हैं. राहुल गांधी का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल डील में घोटाला किया है और अनिल अंबानी को करीब 30 हज़ार करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया है. इसी को लेकर राहुल प्रधानमंत्री पर हमलावर हैं. सुप्रीम कोर्ट इससे पहले राफेल मामले में केंद्र सरकार को क्लीन चिट दे चुका था और राफेल विमान की खरीद प्रक्रिया को सही माना था. हालांकि, इसके बाद प्रशांत भूषण, अरुण शौरी और यशवंत सिन्हा ने कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका डाली, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया साथ ही एक अखबार द्वारा छापे गए दस्तावेज़ों को सबूत मानने की हामी भरी थी. इसी के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट की टिप्पणी को चुनावी सभा में तोड़कर पेश करते हुए यह बयान दिया था, जबकि कोर्ट की ओर से सीधे तौर पर ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की गई थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सीट बंटवारे पर राहुल-केजरीवाल में ट्विटर पर जंगसीट बंटवारे पर राहुल-केजरीवाल में ट्विटर पर जंग RahulGandhi ArvindKejriwal LokSabhaElection2019 Election Mahasangram VoteKaro महासंग्राम वोटकरो
Read more »
राहुल गांधी के इस बयान पर भड़के सुशील मोदी, कहा- दायर करूंगा मुकदमा..Lok Sabha election 2019: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने की बात कही है। सुशील मोदी के मुताबिक उन्होंने ये कदम राहुल गांधी द्वारा मोदी सरनेम वाले सभी लोगों को चोर कहने के बाद उठाने का ऐलान किया है।
Read more »
हल्ला बोल: सिद्धू की खुल्लम-खुल्ला अपील पर मचा बवाल Halla Bol: Sidhu urges Muslims to not split votes - Halla Bol AajTakकांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का कटिहार में दिया बयान उन पर भारी पड़ सकता है. जिस तरह के बयान के आधार पर चुनाव आयोग ने मायावती पर 48 घंटे चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाया है उसी तरह का बयान सिद्धू ने कटिहार से चुनाव लड़ रहे तारिक अनवर के पक्ष में प्रचार करते हुए दिया था. इस बीच चुनाव आयोग ने कटिहार में नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर संज्ञान ले लिया है. चुनाव आयोग ने कटिहार के चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट तलब कर ली है. चुनाव आयोग ने नवजोत सिंह सिद्धू के बयान की सीडी और बयान की ट्रांसक्रिप्ट मांगी है. इसी मुद्दे को लेकर आज के हल्ला बोल में पटना की जनता के बीच बहस होगी.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
'सारे मोदी चोर है' वाले बयान पर राहुल गांधी के खिलाफ सुशील मोदी ने किया केसबिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है. राहुल के 'सारे मोदी चोर है' कहने पर सुशील कुमार मोदी ने यह केस किया है.
Read more »
मथुरा में मतदान के दिन चुनावी रंजिश में BJP नेता पर जानलेवा हमला, सपा पर आरोपबीजेपी के वरिष्ठ नेता के साथ हुई इस घटना की सूचना पाकर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. घायल बीजेपी नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
Read more »
‘किसानों को चाँद पर ज़मीन’, राहुल के बयान का सचदावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने किसानों को चाँद पर खेती के लिए ज़मीन देने का वादा किया.
Read more »
निशाने पर धार्मिक स्थल, न्यूजीलैंड में मस्जिद के बाद अब श्रीलंका में चर्चों पर अटैकहैरान करने वाली बात ये है कि ये धमाके ईस्टर पर्व के दौरान किए गए हैं, जो ईसाई धर्म का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है. ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में दुनियाभर के इसाई ईस्टर पर्व मनाते हैं. इसी मौके पर रविवार को गिरजाघरों के अंदर बड़ी संख्या में लोग प्रार्थना के लिए पहुंचे थे और सुबह करीब 8.45 बजे तीन अलग-अलग चर्चों में धमाके हुए.
Read more »
