केंद्र की मोदी सरकार ने राफेल मामले में मंगलवार को होने वाली सुनवाई को स्थगित करने का अनुरोध किया
केंद्र की मोदी सरकार ने राफेल मामले में मंगलवार को होने वाली सुनवाई को स्थगित करने का अनुरोध किया. केंद्र का कहना था कि पुनर्विचार याचिकाओं पर अपना विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए और समय की आवश्यकता है.
दरअसल, राफेल मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के 14 दिसंबर, 2018 के फैसले पर दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई होनी है और केंद्र सरकार ने इसे स्थगित करने का अनुरोध किया है. पीठ ने केंद्र सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता आर बालासुब्रमण्यन को सुनवाई स्थगित करने के बारे में संबंधित पक्षकारों में पत्र वितरित करने की अनुमति दे दी.केंद्र के पत्र में कहा गया है कि उसे पुनर्विचार याचिकाओं के मेरिट पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए कुछ वक्त की आवश्यकता है. पूर्व केंद्रीय मंत्रियों यशवंत सिन्हा और अरूण शौरी तथा अधिवक्ता प्रशांत भूषण की पुनर्विचार याचिकाएं मंगलवार को अपराह्न प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सूचीबद्ध हैं. इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और अधिवक्ता विनीत ढांडा की दो अन्य पुनर्विचार याचिकाएं भी मंगलवार के लिए सूचीबद्ध हैं. केंद्र ने इस पत्र में कहा है कि सरकार ने पुनर्विचार याचिकाओं में चुनिन्दा दस्तावेजों को आधार बनाये जाने की विचारणीयता पर प्रारंभिक आपत्तियां की थीं और न्यायालय ने 10 अप्रैल को इस मुद्दे पर अपना फैसला सुनाया था.पत्र में कहा गया है कि चूंकि सरकार ने पुनर्विचार याचिकाओं के गुण दोष के बारे में अपना जवाब दाखिल नहीं किया है, उसे इन पुनर्विचार याचिकाओं पर विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए कुछ समय चाहिए. राफेल सौदे के बारे में शीर्ष अदालत के 14 दिसंबर, 2018 के फैसले पर ये पुनर्विचार याचिकाएं दायर की गई हैं. शीर्ष अदालत ने इस फैसले में फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के सौदे को चुनौती देने वाली सारी याचिकाएं खारिज कर दी थीं. शीर्ष अदालत ने 10 अप्रैल को इस सौदे से संबंधित लीक हुए कुछ दस्तावेजों पर आधारित अर्जियां स्वीकार कर लीं और पुनर्विचार याचिकाओं पर केंद्र की प्रारंभिक आपत्तियों को अस्वीकार कर दिया जिससे केंद्र को झटका लगा. केंद्र ने इन दस्तावेजों पर विशेषाधिकार का दावा किया था.केंद्र का तर्क था कि ये 3 दस्तावेज अनधिकृत तरीके से रक्षा मंत्रालय से निकाले गए हैं और याचिकाकर्ताओं ने 14 दिसंबर, 2018 के शीर्ष अदालत के फैसले के खिलाफ अपनी पुनर्विचार याचिकाओं के समर्थन में इनका इस्तेमाल किया है. शीर्ष अदालत ने कहा था कि ये दस्तावेज ‘सार्वजनिक’ हैं और एक प्रमुख समाचार पत्र द्वारा इनका प्रकाशन संविधान में प्रदत्त बोलने की आजादी के सांविधानिक अधिकार के अनुरूप है. शीर्ष अदालत ने यह भी कहा था कि संसद द्वारा बनाया गया ऐसा कोई भी कानून उसके संज्ञान में नहीं लाया गया है जिसमें संविधान के अनुच्छेद 19 में उल्लिखित किसी भी आधार पर ऐसे किसी दस्तावेज का प्रकाशन विशेष रूप से प्रतिबंधित किया गया हो.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरिक यातायात प्रतिबंधित, अदालत ने केंद्र और राज्य से जवाब मांगापुलवामा हमले के बाद बीते तीन अप्रैल को जम्मू कश्मीर सरकार ने लोकसभा चुनावों के दौरान सुरक्षा बलों की आवाजाही के मद्देनज़र हफ्ते में दो दिन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर नागरिक यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट में दाख़िल याचिका में कहा गया है कि ऐसा क़दम कारगिल युद्ध के समय भी नहीं उठाया गया था.
Read more »
कश्मीर: नेशनल हाईवे पर नागरिक यातायात प्रतिबंधित, अदालत ने केंद्र-राज्य से जवाब मांगापुलवामा हमले के बाद बीते तीन अप्रैल को जम्मू कश्मीर सरकार ने लोकसभा चुनावों के दौरान सुरक्षा बलों की आवाजाही के मद्देनज़र हफ्ते में दो दिन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर नागरिक यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट में दाख़िल याचिका में कहा गया है कि ऐसा क़दम कारगिल युद्ध के समय भी नहीं उठाया गया था.
Read more »
दो सीट से चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की याचिका पर जल्द सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकारएक उम्मीदवार के दो सीटों से चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. इससे पहले चुनाव आयोग ने हलफनामा दायर कर एक प्रत्याशी के एक ही सीट से चुनाव लड़ने वाली याचिका का समर्थन किया था.
Read more »
यासीन मलिक पर पी सी चाको, 'केंद्र सरकार किसी को डरा नहीं सकती'-Navbharat TimesIndia News: यासीन मलिक के नाम पर कांग्रेस नेता पी. सी. चाको ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। चाको ने कहा कि कांग्रेस की सहमति यासीन के विचारों से नहीं है, लेकिन केंद्र सरकार बंदूक की नोक पर सरेंडर के लिए नहीं कह सकती। चाको ने यह भी कहा कि अलगाववादी नेता ने इन पिरिस्थितियों में बहुत साहस का परिचय दिया है।
Read more »
चुनाव लड़ने के लिए माफिया डॉन अतीक अहमद ने मांगी पैरोल, कोर्ट में आज होगी सुनवाईजमानत याचिका का मामला अदालत सोमवार (29 अप्रैल) को देखेगी. फिलहाल इलाहाबाद की नैनी सेंट्रल जेल में बंद अतीक अहमद को लेकर पहले ही विशेष अदालत 26 आपराधिक मामलों की सुनवाई कर रही है.
Read more »
कांग्रेस ने लगाया मोदी-शाह पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कलकांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका सुष्मिता की मांग- कोर्ट नरेंद्र मोदी और अमित शाह से जुड़े मामलों को लेकर चुनाव आयोग को कार्रवाई का निर्देश जारी करे | Lok Sabha Election News and Updates 29 april
Read more »
राफेल सौदा: केंद्र सरकार ने नया हलफनामा दायर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मांगा समयकेंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय से पुनर्विचार याचिका पर नया हलफनामा दायर करने के लिए समय मांगा है। RafaleDeal SupremeCourt
Read more »
मोदी-शाह पर चुनाव आयोग ने नहीं लिया एक्शन तो सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, सुनवाई कलकांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय से कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ 24 घंटे में फैसला लेने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश दिए जाएं। LokSabhaElection2019 INCIndia
Read more »
हनीप्रीत ने जमानत के लिए लगाई गुहार, 1 मई को होगी मामले की सुनवाईप्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत की दलील है कि उसका नाम एफआईआर में बाद में डाला गया. उसे पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि 3 अक्तूबर 2017 को उसने खुद सरेंडर कर दिया था.
Read more »
राहुल ने 'चौकीदार चोर है’ बयान पर फिर जताया खेद, केंद्र ने राफेल मामले की सुनवाई टालने की लगाई गुहारराहुल ने 'चौकीदार चोर है’ बयान पर फिर जताया खेद, केंद्र ने राफेल मामले की सुनवाई टालने की लगाई गुहार RahulGandhi narendramodi ECISVEEP SupremeCourt RafaleDeal
Read more »
'चौकीदार चोर है' के बयान पर राहुल गांधी ने कोर्ट से नहीं मांगी माफी, सुनवाई कलराहुल गांधी ने अपने जवाब में कहा था कि मैं ये मानता हूँ कि सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी कोई टिप्पणी (चौकीदार चोर है) नहीं की थी.
Read more »
