राफेल: बयान पर राहुल ने जताया खेद, लेकिन 'क्लीन चिट' के दावे पर BJP को भी घेरा

United States News News

राफेल: बयान पर राहुल ने जताया खेद, लेकिन 'क्लीन चिट' के दावे पर BJP को भी घेरा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 106 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 63%

राहुल गांधी ने जताया खेद लेकिन जवाब में भारतीय जनता पार्टी को भी घेरा

एक तरफ देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में राजनीतिक दल आमने-सामने हैं. तो वहीं सुप्रीम कोर्ट में भी एक राजनीतिक जंग जारी है. अवमानना मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना जवाब सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दिया है.

चौकीदार चोर है वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष ने खेद जताया है लेकिन अपना जवाब देते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को भी घेर लिया है. भारतीय जनता पार्टी की सांसद मीनाक्षी लेखी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट की अवमानना को लेकर दाखिल की गई याचिका पर आज एक बार फिर सुनवाई होनी थी. इससे पहले मीनाक्षी और राहुल के पक्ष की तरफ से जवाब देने के लिए समय मांगा गया था.सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया. राहुल ने पुरानी दलीलों को ही आधार बनाया और कहा कि उनका मकसद सुप्रीम कोर्ट का अपमान करना नहीं था. हालांकि, इसी बहाने उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को घेरा और कहा कि बीजेपी भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को राफेल मामले में क्लीन चिट बनाकर बाहर फायदा उठा रही है. दरअसल, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान राफेल डील से जुड़ा मामला सामने आया. जिसपर चीफ जस्टिस की तरफ से कहा गया है कि राफेल पर दाखिल पुनर्विचार याचिका की सुनवाई मंगलवार को होनी है. इस बीच जब राहुल गांधी द्वारा की गई अवमानना का मामला आया तो राहुल और मीनाक्षी दोनों तरफ से जवाब दाखिल करने के लिए कुछ समय मांगा गया.हालांकि, चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा है कि वह इस मसले पर आज शाम को ही सुनवाई करेंगे. केंद्र सरकार ने अपने हलफनामे के लिए और भी वक्त मांगा है. कोर्ट में मंगलवार को राफेल से जुड़े मसले पर सुनवाई होनी थी. केंद्र की अपील है कि मंगलवार को होने वाली सुनवाई टाल दी जाए. जिसपर चीफ जस्टिस ने कहा है कि वो इस संबंध में आदेश जारी करेंगे. गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना करने का आरोप है. सर्वोच्च अदालत में राफेल मामले पर पुनर्विचार याचिका स्वीकारने के बाद राहुल ने अपने एक बयान में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वीकार कर लिया है कि चौकीदार चोर है. जिसके बाद बीजेपी की मीनाक्षी लेखी ने उनके खिलाफ याचिका दाखिल की थी. इस पर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से झटका लगा था और उन्हें अपने बयान को लेकर खेद प्रकट करना पड़ा था. सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा है. हालांकि, इस जवाब से भी सुप्रीम कोर्ट संतुष्ट नहीं था इसलिए याचिकाकर्ता की अपील पर राहुल गांधी को दोबारा अपना जवाब देने के लिए कहा गया था. पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पूछा भी था कि चौकीदार कौन है?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राहुल गांधी ने माना: सुप्रीम कोर्ट ने नहीं कहा था 'चौकीदार चोर है', अपने बयान पर जताया खेदराहुल गांधी ने माना: सुप्रीम कोर्ट ने नहीं कहा था 'चौकीदार चोर है', अपने बयान पर जताया खेदसुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर राहुल गांधी ने अपने बयान पर खेद जताया, कहा- प्रचार की उत्तेजना में निकल गयाचौकीदार चोर है वाले बयान पर राहुल गांधी ने खेद जताया है. सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी ने हलफनामा दाखिल कर खेद प्रकट किया है. साथ ही अपने बयान पर सफाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि  चुनाव प्रचार के दौरान उत्तेजना में उनके मुंंह से यह बयान निकल गया.
Read more »

राहुल गांधी ने 'चौकीदार चोर है' बयान पर सुप्रीम कोर्ट में जताया खेदराहुल गांधी ने 'चौकीदार चोर है' बयान पर सुप्रीम कोर्ट में जताया खेदचौकीदार चोर है बयान को लेकर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में खेद जताया है। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल की गर्मी के
Read more »

'चौकीदार चोर' बयान को लेकर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में जताया खेद-Navbharat Times'चौकीदार चोर' बयान को लेकर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में जताया खेद-Navbharat TimesIndia News: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट में अपने 'चौकीदार चोर है' बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में खेद जताया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामें में राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के आवेश में उन्होंने यह बयान दिया है।
Read more »

पीएम मोदी को चोर कहने पर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में जताया अफसोसपीएम मोदी को चोर कहने पर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में जताया अफसोसराफेल मामेल पर 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। राहुल गांधी द्वारा अमेठी में दिए चौकीदार चोर है बयान पर राहुल ने जवाब दिया है।
Read more »

'चौकीदार चोर है' पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने माफी मांगी'चौकीदार चोर है' पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने माफी मांगीनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राफेल मामले में 'चौकदार चोर है' बयान पर सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल कर माफी मांग ली है।
Read more »

SC के हवाले से 'चौकीदार चोर है' कहने पर राहुल को खेदSC के हवाले से 'चौकीदार चोर है' कहने पर राहुल को खेदबीजेपी ने कहा, राहुल के मन में चोर है. राहुल ने ट्वीट किया चौकीदार को सज़ा मिलेगी.
Read more »

‘चौकीदार चोर है’ पर राहुल ने सुप्रीम कोर्ट में जताया खेद‘चौकीदार चोर है’ पर राहुल ने सुप्रीम कोर्ट में जताया खेदहलफनामे में गांधी ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के जोश में टिप्पणी की, जिसका प्रतिद्वंद्वियों ने गलत इस्तेमाल किया।
Read more »

कन्नौज: सपा ने जताया ड‍िंपल यादव पर फ‍िर भरोसा, बीजेपी ने खेला सुब्रत पाठक पर दांवकन्नौज: सपा ने जताया ड‍िंपल यादव पर फ‍िर भरोसा, बीजेपी ने खेला सुब्रत पाठक पर दांवKannauj Constituency राजा जयचंद के दौर में कभी उत्तर भारत की राजधानी रहा कन्नौज आजकल उत्तर प्रदेश की राजनीति का केंद्र बिंदु है. इस बार कन्नौज में 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. समाजवादी पार्टी ने पूर्व सीएम अख‍िलेश यादव की पत्नी ड‍िंपल यादव को फ‍िर से चुनावी मैदान में उतारा है. उन्हें चुनौती देने बीजेपी ने सुब्रत पाठक पर दांव खेला है. मुख्य मुकाबला इन्हीं दोनों के बीच होना है.
Read more »

राहुल गांधी ने भीड़ में से जिस लड़के को बुलाया, वो भी निकला राहुलराहुल गांधी ने भीड़ में से जिस लड़के को बुलाया, वो भी निकला राहुलइसी दौरान राहुल ने भीड़ में से लाल रंग की टीशर्ट पहने हुए एक लड़के को मंच पर बुलाया और उससे पूछा कि क्या तुम्हें रोजगार मिला है या नहीं। LoksabhaElections2019 RahulGandhi INCIndia
Read more »

बीरभूम लोकसभा चुनाव 2019: TMC ने शताब्दी रॉय पर दोबारा जताया भरोसाबीरभूम लोकसभा चुनाव 2019: TMC ने शताब्दी रॉय पर दोबारा जताया भरोसापश्चिम बंगाल के बीरभूम संसदीय क्षेत्र से इमाम हुसैन(कांग्रेस), मोहम्मद रेजाउल करीम(कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया), दुध कुमार मंडल(भारतीय जनता पार्टी), प्रबीर मुखोपाध्याय(बहुजन समाज पार्टी),  शताब्दी रॉय(ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस),  फारुक अहमद(राष्ट्रवादी जनता पार्टी),  आएशा खातून(सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया), मोहम्मद फिरोज अली(भारतीय नेशनल जनता) और चितरंजन हंसदा(निर्दलीय ) चुनाव मैदान में हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:07:23