राफेल मामले को लेकर रक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है (mewatisanjoo)
सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी हमारे दुश्मन देशों को भी सहज उपलब्ध है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि सरकार ने ऐसे लोगों पर क्या कार्रवाई की. बता दें कि राफेल मामले की सुनवाई गुरुवार को दोपहर तीन बजे होगी.
बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में कहा गया है कि याचिकाकर्ताओं ने रक्षा मंत्रालय से रक्षा सौदे से जुड़ी गोपनीय फाइलों की फोटो कॉपी कराई या चोरी की. ये कृत्य सौदे के प्रावधानों व गोपनीयता के वादों और शर्तों का उल्लंघन और अपराध भी है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल से पूछा था कि क्या रक्षा मंत्रालय राफेल के चोरी हुए दस्तावेज पर यह हलफनामा दे सकता है कि जो दस्तावेज न्यूज पेपर और न्यूज एजेंसी ने इस्तेमाल किए हैं, वो चोरी किए गए हैं. इस पर के. के. वेणुगोपाल ने सहमति जताते हुए हलफनामा पेश करने की बात कही थी. बुधवार को सरकार ने हलफनामा पेश कर दिया.बता दें कि के. के. वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा था कि जिन गोपनीय कागजों को अखबार ने छापा है उसको लेकर कार्रवाई होनी चाहिए. अटॉर्नी जनरल ने कहा कि कुछ डॉक्युमेंट को रक्षा मंत्रालय से चोरी किया गया और आगे बढ़ाए गए. उन्होंने कहा अखबार ने कुछ गोपनीय जानकारी सार्वजनिक कर दी है. इस पूरे मामले को लेकर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने के. के. वेणुगोपाल से पूछा कि अगर आपको लगता है कि राफेल के कागज चोरी हुए हैं और अखबारों ने चोरी किए हुए कागजों पर लेख लिखे हैं तो सरकार ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 14 दिसंबर, 2018 को राफेल की खरीद को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज करने का आदेश दिया था. इसको चुनौती देते हुए पुनर्विचार याचिकाएं दायर की गईं. इस पर सुनवाई के दौरान के. के. वेणुगोपाल ने बताया कि लड़ाकू विमानों की खरीद से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हुए हैं और इसकी जांच जारी है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'राफेल में पीएम मोदी पर करप्शन केस चलाने लायक पर्याप्त सबूत'राहुल गांधी ने कहा कि राफेल घोटाले में प्रधानमंत्री पर मुकदमा चलाने के लिए अब पर्याप्त सबूत है। भ्रष्टाचार की शुरुआत उन्हीं से होती है और उन पर ही खत्म होती है।
Read more »
राफेल डील: दस्तावेज चोरी होने का दावा कर क्या फंस गई मोदी सरकार?कोर्ट ने बुधवार को दस्तावेज चोरी होने की केंद्र की दलील पर रक्षा मंत्रालय से हलफनामा मांग लिया है. इसे आधार बनाते हुए कांग्रेस ने फिर मोदी सरकार को घेर लिया और आरोप लगाया कि सरकार राफेल डील में फंस रही थी, इसलिए दस्तावेज चोरी का दावा कर केस पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है.
Read more »
अयोध्या मामला, जानिए उन 3 दिग्गजों के बारे में जो करेंगे राम मंदिर मामले में मध्यस्थतानई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या मामले का फैसला मध्यस्थता से होगा। शीर्ष अदालत ने इस मामले में मध्यस्थता के लिए 3 सदस्यों के पैनल का भी गठन किया है। आइए जानते हैं इस पैनल के सदस्यों के बारे में...
Read more »
राफेल में नया मोड़ : चोरी नहीं हुए दस्तावेज, याचिकाओं में हुआ फोटोकॉपियों का इस्तेमाल- Amarujalaराफेल में नया मोड़ : चोरी नहीं हुए दस्तावेज, याचिकाओं में हुआ फोटोकॉपियों का इस्तेमाल RafaleScam RafaleDeal Rafale RafaleHearing RafaleDeal RahulGandhi DefenceMinIndia BJP4India
Read more »
रेयान इंटरनेशनल स्कूल की मुश्किल बढ़ी, HC ने ट्रस्टियों से मांगा जवाबदिल्ली हाईकोर्ट ने एक मामले में रेयान इंटरनेशनल स्कूल के ट्रस्टियों को तलब किया है. साल 2016 में एक बच्चे की रेयान इंटरनेशनल स्कूल के एक वाटर टैंक में गिरकर मौत हो गई थी. इस बच्चे के माता-पिता ने अब दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है.
Read more »
राफेल मामले में सरकार का यू-टर्न, अटॉर्नी जनरल बोले- चोरी नहीं हुए दस्तावेज, मचा बवालनई दिल्ली। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में राफेल डील पर सुनवाई के दौरान दस्तावेजों के चोरी के मामले में यू-टर्न ले लिया है। अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने शुक्रवार को दावा किया कि राफेल दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चुराए नहीं गये और उच्चतम न्यायालय में उनकी बात का मतलब यह था कि याचिकाकर्ताओं ने आवेदन में उन मूल कागजात की फोटोकॉपियों का इस्तेमाल किया जिसे सरकार ने गोपनीय माना है।
Read more »
अयोध्या मामले में मध्यस्थता का महत्वआपसी सहमति से हासिल समाधान न केवल संबंधित पक्षों में सद्भाव बढ़ाएगा बल्कि देश में भी मैत्री की भावना का संचार करेगा।
Read more »
12 साल बाद समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट मामले में सोमवार को आ सकता है फैसलाभारत-पाकिस्तान के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली समझौता एक्सप्रेस में 18 फरवरी 2007 में बम धमाका हुआ था. ट्रेन दिल्ली से लाहौर जा रही थी.
Read more »
22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »
देशभर में किस सीट पर कब वोटिंग: मप्र में चार, राजस्थान में दो चरण में मतदानLok Sabha polls to be held in 7 phases from April 11, counting on May 23 | मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में 19 मई को आखिरी चरण में वोटिंग राहुल की सीट अमेठी और सोनिया की सीट रायबरेली में 6 मई को मतदान हरियाणा, गुजरात जैसे 22 राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग
Read more »
अगस्ता वेस्टलैंड डील: मिशेल से पूछताछ के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई आजमिशेल पर आरोप है कि उसने अपने दो और साथियों के साथ मिलकर यह आपराधिक षडयंत्र रचा. मिशेल के साथ इस मामले में तत्कालीन वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल रहे हैं.
Read more »
