ऑपरेशन सिंदूर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद शुरू किया गया था। सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि यह एक नए प्रकार का युद्ध था। इस लड़ाई में हमने पाकिस्तान को निर्णायक रूप से हराया। साथ ही उन्होंने रात में कार्रवाई के पीछे की वजह बताई।
नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने अपनी ताकत का परिचय पूरी दुनिया से कराया। भारतीय सेना का यह मिशन पूरी तरह सफल रहा और इसकी दुनिया भर में चर्चा हुई। पाकिस्तान को इस ऑपरेशन में भारी नुकसान हुआ। वहीं इस ऑपरेशन को लेकर लोगों के मन एक सवाल था कि रात 1.
30 बजे ही क्यों ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया। इस सवाल का जवाब सीडीएस अनिल चौहान ने एक कार्यक्रम में दिया। सीडीएस अनिल चौहान ने कहा यदि सुबह 5 या 6 बजे के बीच यह ऑपरेशन चलाते तो वह समय अजान का होता। इस दौरान वहां कई लोग मौजूद होते इसलिए हमने रात 1.30 बजे कार्रवाई को अंजाम दिया। अनिल चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने एक नए प्रकार के युद्ध की शुरुआत की है, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि हमले के दौरान हर बार भारत ने पाकिस्तान को निर्णायक रूप से हराया।सीडीएस चौहान ने रात के वक्त कार्रवाई के पीछे कहा कि सेना को अपनी तकनीक पर पूरा भरोसा है। सैटेलाइट इमेज और दूसरी तकनीक के जरिए सटीक निशाना साधा जा सकता है। ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया कि लंबी दूरी के टारगेट को रात में भी कैसे हिट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक युद्ध के विपरीत यह युद्ध भूमि, वायु, समुद्र और साइबर क्षेत्र में लड़ा गया। जनरल चौहान ने कहा कि यहां जीत का एक पैमाना हमारे हमले की उच्च तकनीक थी जिसका प्रदर्शन वहां हुआ। रात के समय लंबी दूरी के लक्ष्यों पर सटीक हमले के लिए विशेष प्रयासों की आवश्यकता थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने हर बार पाकिस्तान को निर्णायक रूप से हराया।अनिल चौहान ने स्कूली बच्चों के एक समूह से कहा कि मोबाइल स्क्रीन और डिजिटल दुनिया से आगे बढ़ें और उन स्थानों की साहसिक यात्रा पर निकलें, जिनकी गारंटी कोई भी धनराशि नहीं दे सकती। उन्होंने बच्चों को सशस्त्र बलों में शामिल होने की आकांक्षा रखने के लिए प्रेरित किया।
Operation Sindoor Midnight Cds Anil Chauhan Operation Sindoor Pakistan ऑपरेशन सिंदूर रात में हमला पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर रात भारत पाकिस्तान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'फौज में भाई-भतीजावाद नहीं, काबिलियत ही पहचान', झारखंड में बोले CDS अनिल चौहानचीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने रांची में कहा कि सेना में भाई-भतीजावाद या पक्षपात नहीं होता। उन्होंने युवाओं से सेना में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि यहां पहचान केवल योग्यता और मेहनत से बनती है, न कि सिफारिशों से। उन्होंने सेना की सबसे बड़ी ताकत अनुशासन और ईमानदारी को...
Read more »
'भारतीय सेना में भाई-भतीजावाद नहीं, बल्कि काबिलियत को मिलता है पूरा सम्मान', बोले CDS जनरल अनिल चौहानसीडीएस ने अपने संबोधन में हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि यह एक बेहद सटीक और रणनीतिक ऑपरेशन था. राज्य | झारखंड
Read more »
पाकिस्तान पर आधी रात को नहीं तो कब हमला करना चाहती थी भारतीय सेना? CDS चौहान का बड़ा खुलासाCDS General Anil Chauhan: CDS जनरल अनिल चौहान ने गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा खुलासा किया है. सीडीएस चौहान ने बताया कि पाकिस्तानी और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में ऑपरेशन सिंदूर के तहत रात में ही स्ट्राइक करने का फैसला क्यों किया?
Read more »
Operation Sindoor: 7 मई की रात को ही क्यों किया ऑपरेशन सिंदूर? CDS जनरल अनिल चौहान ने अब खोला राजभारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि सेना को अपनी क्षमता पर भरोसा था। अभियान में निर्दोष नागरिकों को नुकसान से बचाने का ध्यान रखा गया। मौसम अनुकूल होने से 7 मई की तारीख चुनी गई। उन्होंने कहा कि सेना के लिए राजनीतिक लक्ष्य सर्वोपरि है और तकनीकी विकास ने युद्ध के तरीके बदल दिए...
Read more »
CDS बोले- ऑपरेशन सिंदूर में हमने पाकिस्तान को हराया: फौज वह जगह, जहां भाई-भतीजावाद नहीं, आर्म्ड फोर्सेस देश...CDS said – we defeated Pakistan in Operation Sindoorचीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने गुरुवार को कहा कि फौज ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां किसी भी तरह का भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) नहीं है। यहां किसी तरह का पक्षपात या सिफारिश भी नहीं होती। उन्होंने बच्चों से अपील की, CDS...
Read more »
सुबह 6 बजे का समय सही... लेकिन भारत ने आधी रात पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर हमला क्यों किया, CDS अनिल चौहान ने बतायासीडीएस जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर पर महत्वपूर्ण खुलासे करते हुए बताया कि यह तीनों सेनाओं के समन्वय का परिणाम था। उन्होंने बताया कि 7 मई को रात में पाकिस्तानी ठिकानों को निशाना बनाने का निर्णय सोच-समझकर लिया गया, ताकि नागरिकों को नुकसान न हो।
Read more »
