‘रात का वक्त था। सब सो रहे थे। अचानक तेज धमाका हुआ। मैं घबराकर उठा, कुछ समझ आता, तब तक घर में पानी घुसने लगा। बाहर देखा तो पूरे गांव में पानी भर गया था। पानी के शोर के साथ पड़ोसियों की चीख-पुकार सुनाई नहीं Kerala Wayanad Landslide Rescue Operation Ground Report Kerala...
वायनाड में 250 से ज्यादा मौतें, 400 घरों के गांव में सिर्फ 45 मकान बचे‘रात का वक्त था। सब सो रहे थे। अचानक तेज धमाका हुआ। मैं घबराकर उठा, कुछ समझ आता, तब तक घर में पानी घुसने लगा। बाहर देखा तो पूरे गांव में पानी भर गया था। पानी के शोर के साथ पड़ोसियों की चीख-पुकार सुनाई नहीं दे रही थी। मुझे समझ आ गया कि गांव में कुछ नहीबिलाल जैसी ही हालत वायनाड के चार गांवों मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा में हजारों लोगों की है। बिलाल मुंडक्कई में तबाही के बीच अपने भाई को तलाश रहे हैं। इस एरिया पहाड़ों और जंगलों से घिरा है। यहां लगातार भारी बारिश हो रही थी। 29-30 जुलाई की रात करीब 2 और 4 बजे लैंडस्लाइड हुई और नदी के पानी के साथ पहाड़ का मलबा इन चारों गांवों में घुस गया। इसके रास्ते में आए घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां सब बह गए। अब तक कुल 270 मौतें हुई हैं। 200 से ज्यादा लोग लापता हैं। करीब 1600 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 8 हजार से ज्यादा लोग रिलीफ कैंप में हैं। प्रशासन ने अभी 249 मौतों की पुष्टि की है। लैंडस्लाइट से सबसे ज्यादा नुकसान मुंडक्कई गांव में हुआ है। ये गांव पहाड़ की तलहटी पर ही बसा था। पानी के साथ बहकर आए मलबे ने इसे पूरा बर्बाद कर दिया। हादसे के अगले दिन दैनिक भास्कर लैंड स्लाइड से सबसे ज्यादा प्रभावित मुंडक्कई पहुंचा। यहां तरह तबाही के निशान मौजूद हैं। टूटे घर, स्कूल, पुल बता रहे हैं कि नदी का बहाव कितना तेज रहा होगा। हम यहां पहुंचे तब भी तेज बारिश हो रही थी। इस वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन बार-बार रोकना पड़ा। पढ़िए ये ग्राउंड रिपोर्ट।बुधवार सुबह 7 बजे हम वायनाड के डिस्ट्रिक्ट हेड क्वॉर्टर कालपेटा से मेप्पाडी कस्बे के लिए निकले। ये कस्बा चूरलमाला की पहाड़ियों में बसा है। करीब 35 किमी के इस सफर में जगह-जगह टी-स्टेट और कॉफी के बागान दिखे। 20 किमी बाद जगह-जगह सड़क पर गिरे पेड़ नजर आने लगे। आसपास के लोग पुलिस की निगरानी में इन्हें हटाकर ट्रैफिक क्लियर करने में जुटे थे। हम जैसे-जैसे आगे बढ़े, मलबा और भीड़ भी बढ़ती गई। पुलिस वाले चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने प्राइवेट गाड़ियों को आगे जाने से रोक दिया। लैंड स्लाइड से प्रभावित एरिया में रेस्क्यू के लिए NDRF बुलाई गई है। साथ में SDRF, पुलिस भी लोगों को बाहर निकालने में लगी है। आगे सड़कों पर सिर्फ एंबुलेंस, फायर ट्रक और रेस्क्यू कर रहे NDRF-SDRF जवान ही दिख रहे थे। इन सभी को मेप्पाडी कस्बे के मुंडक्कई गांव जाना था। करीब 3 हजार की आबादी वाले इस गांव में मंगलवार रात 2 बजे तीन लैंडस्लाइड हुई थीं। यहां से निकला बाढ़ का पानी तेज बहाव के साथ आगे के गांवों को बर्बाद करता गया। इसे केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने देश की सबसे बड़ी त्रासदी बताया है। रेस्क्यू टीम के साथ हम भी मुंडक्कई गांव की ओर चल दिए। पूरे रास्ते में लाल मिट्टी के पहाड़ मिले। बारिश की वजह से मिट्टी बहकर रास्तों पर आ गई है। लाल चिकनी मिट्टी चाय और कॉफी के लिए अच्छी मानी जाती है।चूरलमाला से 5 किलोमीटर पहले सभी गाड़ियों को रोक दिया गया। हम पैदल चलकर चूरलमाला पहुंचे तो देखा कि कस्बा कीचड़ में डूबा हुआ है। पानी अब उतर गया है, लेकिन घरों की छतों तक उसके निशान बाकी हैं। आगे बढ़ते हुए रास्ते में एक बरसाती नदी मिली। इस पर बना पुल टूट गया है। इसी पुल से मेप्पाडी तक जा सकते थे। सेना की इंजीनियरिंग कोर के जवान लोहे का अस्थायी ब्रिज बना रहे थे। ब्रिज कब तक बन जाएगा? इस सवाल पर एक जवान ने बताया- बारिश बहुत तेज है। हालात खराब हैं। लगातार भी काम करेंगे तो, तब भी कम से कम 24 घंटे लगेंगे। जवान की बात का मतलब है कि आगे मलबे में दबे लोगों को 24 घंटे तक मदद नहीं मिल पाएगी। चूरलमाला में सेना की इंजीनियरिंग कोर के जवान लोहे का अस्थायी पुल बना रहे हैं। हालांकि, बारिश की वजह से इसका काम बार-बार रुकता रहा। NDRF और SDRF के जवान लोकल वालंटियर के साथ मिलकर नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे। बहाव इतना तेज है कि उन्हें लौटना पड़ा। इसके बाद आर्मी के जवानों ने बिजली के पोल, प्लाईवुड, लकड़ी के तख्ते और रस्सी से आने-जाने लायक छोटा ब्रिज बना दिया। सेना के जवानों ने इस तरह पुल बनाया है ताकि नदी पार की जा सके। फिलहाल दूसरी तरफ जाने का यही इकलौता जरिया है। इसी ब्रिज से रेस्क्यू टीम फावड़े, कुदाल, रस्सी, हथौड़े और कटर लेकर मेप्पाडी की ओर बढ़ी। गांव में पहुंचते ही सबसे पहले डेडबॉडी चूरलमाला भेजनी शुरू की। कुछ शव हेलिकॉप्टर से भेज दिए। बाकी जो बचे उन्हें नदी के पार ले जाना मुश्किल हो रहा था। NDRF और सेना के जवानों ने एक रोपवे बनाया और रस्सी के जरिए बॉडी नदी के दूसरी तरफ भेजीं। मुंडक्कई और चालियार में अब तक 98 शव मिल चुके हैं। रेस्क्यू टीमें इन्हें रस्सियों के सहारे नदी के दूसरी तरफ भेज रही हैं। तभी बारिश तेज हो गई। हम करीब 1 घंटे नदी के किनारे पर फंसे रहे। बारिश रुकी तब ढाई किमी पैदल चलकर मुंडक्कई गांव पहुंचे। यहां का नजारा डरावना था। पूरा गांव कीचड़ में डूबा है। एक जेसीबी मलबा हटा रही थी। जितना मलबा हटता, रेस्क्यू टीम उतना ही आगे बढ़ पाती। गांव में एक दो मंजिला सरकार स्कूल दिखा। ये स्कूल नदी से करीब 20 मीटर की ऊंचाई पर था। इसके बावजूद पानी स्कूल में घुस गया। मुंडक्कई गांव का स्कूल बाढ़ से पूरी तरह बर्बाद हो गया है। यहां पानी का बहाव इतना तेज था कि स्कूल की एक दीवार टूट गई।हम यहां पहुंचे ही थे कि बारिश फिर शुरू हो गई। बचने के लिए हम उसी स्कूल के कैंपस में शेड के नीचे खड़े हो गए। NDRF की टीम ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया। करीब दो घंटे तक सब थम गया। ये दो घंटे काटने मुश्किल थे। हर तरफ पानी और कीचड़ है। सामने पहाड़ी नदी तेज धार से बह रही है। पहाड़ से मैदान की ओर आने वाली नदी में अब भी काफी तेज बहाव है। लगातार बारिश भी हो रही है, इससे नदी में पानी का लेवल बढ़ रहा है। बारिश बंद हुई तो हम गांव में घुसे। यहां हमें बिलाल मिले। उनके घर को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन उनका भाई लापता है। बिलाल कहते हैं, ‘गांव में पानी घुसा तब भाई मुझसे पहले परिवार के साथ निकल गया था। अब भाई लापता है। मुझे उसकी फिक्र हो रही है।’ बिलाल से मिलने के बाद हम एक बस्ती में पहुंचे, जो नदी किनारे होने के बावजूद सेफ थी। घरों के बाहर कपड़े सूख रहे थे और बाइक खड़ी थीं। घरों में ताले नहीं थे। लगा कि यहां कोई रह रहा है। फिर समझ आया कि जान बचाकर भाग रहे लोगों के पास इतना वक्त ही नहीं था कि घर लॉक कर सकें। यहां हमें मोईदू मिले। वे घर में ताला लगाने के लिए लौटे थे। मोईदू बताते हैं, ‘सैकड़ों लोग अब भी मलबे में दबे हैं। वक्त के साथ उनके जिंदा होने की उम्मीद भी कम हो रही है।’ रेस्क्यू टीम के आने के बाद शवों के निकलने का सिलसिला तेज हो गया। रोड क्लियर होने के बाद रेस्क्यू टीम के 500 से ज्यादा जवान मलबा हटाने में जुट गए। मुंडक्कई गांव नदी के दोनों ओर बसा था। हम सिर्फ एक हिस्से में पहुंच सके थे। दूसरे हिस्से में पहुंचना मुश्किल था। उस तरफ पहाड़ पर कुछ लोग मदद का इंतजार करते दिखे।मुंडक्कई से निकल हम एक बार फिर मेप्पाडी कस्बे की ओर बढ़े। रेस्क्यू टीम यहां के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में डेड बॉडी रख रही है। यहां मिले राजेंद्रन बताते हैं, ‘मेरे परिवार के 9 मेंबर लापता हैं। पूरा घर मलबे में डूबा है। मैं ससुराल गया था, इसलिए बच गया। पत्नी और बच्चों को पता नहीं चल रहा हैं।’ हॉस्पिटल के बाहरी हिस्से में शेल्टर होम शुरू किया गया है। हादसे के बाद से मंदाकिनी यहीं रह रही हैं। बात करते हुए वे फूट-फूट कर रोने लगती हैं। बताती हैं, ‘मैं घर के बाहरी हिस्से में सो रही थीं। दोनों बेटे और बहुएं घर में थे। पानी भरने लगा तो मैं भागी। मेरे बच्चे वहीं दफन हो गए।’ इस शेल्टर होम में रहने वाले लोगों की देखरेख का जिम्मा मेपारदी पंचायत के लोगों को दिया गया है। यहां के सरपंच आदिल हसन बताते हैं, ‘रात 2 बजे पहली लैंड स्लाइड हुई। तेज आवाज सुनकर मेरे दोस्त का बेटा मोबाइल लेकर बाहर आया। अपनी ओर पानी आता देख दौड़कर सड़क पर पहुंच गया। इससे पहले कि वो परिवार के लोगों को बचा पाता, उसका पूरा घर मलबे में दब गया। उसने ही हमें फोन पर बताया।’ यहीं मिले अब्दुल्लाह हादसे वाली रात दोस्त के घर गए थे। लौटे तो घर और पूरा गांव बर्बाद हो चुका था। पिता की डेडबॉडी मिल गई है, मां और भाई अब भी गायब है। अब्दुल्लाह कहते हैं, ‘मैंने नदी के पानी में डेडबॉडी बहते देखी हैं। मुझे नहीं पता कि मेरी मां और भाई कहां है, लेकिन इस त्रासदी ने मेरा सब कुछ खत्म कर दिया।’ गांव की ही शकुंतला बताती हैं, ‘मेरी बहन, बेटा, उसकी बेटी, पत्नी सब मलबे में दब गए। मैं बेटी के घर गई थी, इसलिए बच गई। अगली सुबह टीवी में खबर देखकर पता चला। अब समझ नहीं आ रहा कि कहां जाऊं और किससे मिलूं। मैं 70 साल की हूं। आगे की जिंदगी कैसे कटेगी, समझ नहीं आ रहा। सभी की डेड बॉडी मिल चुकी है। मुझे इस उम्र में उनका अंतिम संस्कार करना है। वहीं SDRF के जवान विजयन बताते हैं, ’गांव में कंडीशन बहुत खराब है। हमें कमर तक कीचड़ में उतरकर रेस्क्यू करना पड़ रहा है। घरों में मलबा भरा है। उनमें कितने लोग है, पता नहीं चल पा रहा है। बड़ी मशीने भी मौके तक नहीं पहुंच पा रही हैं, इसलिए कहना मुश्किल है कि मलबे को हटाने में कितने और दिन लगेंगे।लखनऊ में बारिश.
..यातायात विभाग का अलर्ट जारीलखनऊ में विधानभवन, नगर निगम, डीएम दफ्तर में घुसा पानीपंजाब में कल भी बारिश का अलर्टदरभंगा में बारिश के लिए मांगी गई दुआ
Wayanad P Vijayan Rahul Gandhi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Strategy : जम्मू में आतंकियों से लड़ने के लिए गांवों में बनेगी युवा ब्रिगेड, एसपीओ के रूप में होगी नियुक्तजम्मू संभाग में बढ़ती आतंकी घटनाओं के मद्देनजर नई रणनीति के तहत अब गांव-गांव में युवाओं की ब्रिगेड तैयार की जाएगी।
Read more »
Assam Floods: पानी में डूबे असम के गांव, बाढ़ से लगातार बिगड़ रहे हालातAssam Floods: असम में बारिश और बाढ़ की मार जारी है. लगातार तेज बारिश और बाढ़ के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि बाढ़ के पानी का स्तर घट रहा है, मगर हालातों में खास सुधार नहीं है. 3000 से ज्यादा गावों में पानी भरा हुआ है मगर लोगों के पीने के लिए पानी नहीं है, ना ही वहां बिजली आ रही है.
Read more »
यूपी में मूसलाधार बारिश से नदियां उफनाईं, कई जिलों में गांव के गांव डूबेयूपी में लगातार बारिश का कहर जारी है. इसके चलते कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. हफ्ते भर की बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियों शारदा, रामगंगा भी ऊफान पर हैं. इसके चलते अब पानी गांव और शहर में लोगों के घरों में घुसने लगा है.
Read more »
उदयपुर में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: तेज बरसात से घरों में घुसा पानी, सर्वाधिक 3 इंच भींडर में दर्जउदयपुर में बारिश, बड़गांव में सड़कें बनी तालाब, घरों में भरा पानी
Read more »
रविवार सुबह 8बजे तक जिले में 62मिमी बारिश दर्ज: 24घंटे के दौरान तामिया में 6 और जुन्नारदेव में 4 इंच बारिश ...जिले में 24घंटे के दौरान तामिया में 155मिमी और जुन्नारदेव में 100मिमी से ज्यादा हुई बारिश
Read more »
उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन: गंगोत्री हाईवे बंद, बरसाती नाले उफान पर, घरों में घुसा पानी, मौसम विभाग का अलर्टउत्तराखंड में भारी बारिश-भूस्खलन, गंगोत्री हाईवे बंद, बरसाती नाले उफान पर, घरों में घुसा पानी,
Read more »
