राठौड़ का कपिल सिब्बल को जवाब- एयरस्ट्राइक का सबूत चाहिए तो बालाकोट जा कर चेक कर लें

United States News News

राठौड़ का कपिल सिब्बल को जवाब- एयरस्ट्राइक का सबूत चाहिए तो बालाकोट जा कर चेक कर लें
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 117 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 63%

अगर आपको सबूत चाहिए तो बालाकोट जाकर चेक कर लीजिए: राज्यवर्धन सिंह राठौर कपिल सिब्बल से

भारतीय वायुसेना के द्वारा पाकिस्तान की सरजमीं में घुसकर की गई एयर स्ट्राइक पर राजनीतिक बवाल अब भी जारी है. विपक्षी पार्टियों के कई नेता इस स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं तो सत्ताधारी दल भाजपा उन पर ही सवाल खड़े कर रही है.

सोमवार को किए गए कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के ट्वीट का जवाब अब केंद्र सरकार में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने दिया है. राठौर ने लिखा कि अगर आपको स्ट्राइक के सबूत चाहिए तो बालाकोट चले जाइए. राज्यवर्धन सिंह राठौर ने लिखा, ‘कपिल सिब्बल जी, आप हमारी इंटेलिजेंस एजेंसियों से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मीडिया पर भरोसा कर रहे हैं? जब आपने लिखा कि एयरस्ट्राइक में कोई नुकसान नहीं हुआ तो आप काफी खुश नज़र आ रहे हैं? और सर, ईवीएम के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए आप लंदन चले गए थे, क्या आप इन सबूतों के लिए बालाकोट जाएंगे.’You seem happy when media quoted by you says “no losses in strike”? ..and sir, for us you went to london🤦🏽‍♂️ to find evidence against EVMs, will you please also go to Balakot to check? https://t.co/JefbNnGdqPआपको बता दें कि सोमवार को कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने एक ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि मोदी जी, दुनिया की कई बड़ी मीडिया कंपनियां इस बात को कह रही हैं कि बालाकोट में कोई आतंकी नहीं मारा गया है. क्या ये सभी पाकिस्तान समर्थक हैं? क्या आप आतंकवाद का भी राजनीतिकरण कर रहे हैं.ना सिर्फ कपिल सिब्बल बल्कि कांग्रेस के मनीष तिवारी, दिग्विजय सिंह ने भी एयरस्ट्राइक को लेकर सवाल पूछे थे. दिग्विजय सिंह ने कहा था कि जिस तरह अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को मारने के सबूत सामने रखे थे, उसी तरह भारत सरकार को बालाकोट में की गई एयरस्ट्राइक के सबूतों को सामने रखना चाहिए.विपक्ष के द्वारा लगातार उठ रहे सवालों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोग ऐसे बयान दे रहे हैं, जिनकी हेडलाइन्स पाकिस्तान के न्यूज़ चैनल और अखबारों में बन रही है. उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक-एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़ा कर ये लोग देश की सेना पर सवाल खड़ा कर रहे हैं और उनके मनोबल को गिराने का काम कर रहे हैं.आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने अहमदाबाद में एक रैली के दौरान एयर स्ट्राइक को लेकर दावा किया था. उन्होंने कहा था कि भारत की वायुसेना के द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में 250 से अधिक आतंकी मारे गए थे. जिसके बाद से ही विपक्ष के कई नेताओं ने सवाल किया कि जब सेना नंबर नहीं बता रही तो बीजेपी अध्यक्ष कैसे बता रहे हैं.इस पूरे विवाद के बीच सोमवार को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने भी बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक के बारे में बयान दिया. उन्होंने कहा कि वायुसेना को जो टारगेट मिला था, उसे पूरी तरह से नष्ट किया गया है. वायुसेना का काम सिर्फ टारगेट को हिट करना है, वहां कितने मरे या कितनी लाशें हैं ये गिनना नहीं है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

क्या पाकिस्तान मोदी की जीत के लिए जैश-ए-मोहम्मद का इस्तेमाल कर रहा हैपाकिस्तान के सांप्रदायिक एजेंडे के लिए नरेंद्र मोदी की एक और जीत से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है. उनकी नीतियों ने पाकिस्तानियों को यह यक़ीन दिलाने का काम किया है कि भारत में मुस्लिम कभी भी सुरक्षित नहीं रह सकते हैं.
Read more »

कई लोगों की कर चुका था हत्या, सिर्फ 1 गोली ही चला कर दिया सरेंडरमुठभेड़ के वक्त हक्ला के पिस्टल से निकली यह पहली और आखिरी गोली थी। हक्ला की गोली से ब्रिज लाल बाल-बाल बच गए और यह गोली फार्म हाउस के दीवार पर जा लगी।
Read more »

फैक्ट चेक: कपिल सिब्बल ने नहीं किया अभिनंदन की भारत वापसी का विरोधफैक्ट चेक: कपिल सिब्बल ने नहीं किया अभिनंदन की भारत वापसी का विरोधऐसा पहली बार नहीं है कि सिब्बल के नाम पर फेक न्यूज़ फैलाई गई हो. कुछ दिनों पहले भी सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि सिब्बल ने लंदन कोर्ट में विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की अर्जी दी है.
Read more »

भारत के खिलाफ F-16 का इस्तेमाल कर फंसा पाकिस्तान, अमेरिका को देना पड़ेगा जवाब– News18 हिंदीभारत के खिलाफ F-16 का इस्तेमाल कर फंसा पाकिस्तान, अमेरिका को देना पड़ेगा जवाब– News18 हिंदीपाकिस्तान आर्मी के प्रवक्ता भले ही भारत के खिलाफ F-16 के इस्तेमाल की बात को खारिज कर रहे हो, लेकिन भारतीय सेना के उच्च अधिकारियों ने इस हमले में F-16 के इस्तेमाल के सबूत पेश किए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी अधिकारी भारतीय सेना के अधिकारियों की ओर से पेश किए गए सबूतों और रिपोर्ट्स का अध्ययन कर रहे हैं.
Read more »

PHOTOS: बीजेपी कर रही अभिनंदन की तस्वीर का इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर लोग मार रहे तानेPHOTOS: बीजेपी कर रही अभिनंदन की तस्वीर का इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर लोग मार रहे तानेटि्वटर से लेकर फेसबुक जैसे प्लैटफॉर्म्स पर लोग बोले कि आप (बीजेपी) में बिल्कुल भी शर्म नहीं बची, जो वोटों के लिए आपके नेता विंग कमांडर के फोटो का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप चुनाव के मद्देनजर ऐसा निजी स्वार्थ को भुनाने के लिए कर रहे हैं।
Read more »

इमरान का नया पैंतरा, हिंदी में ट्वीट कर कहा, मैं नोबेल के काबिल नहींइमरान का नया पैंतरा, हिंदी में ट्वीट कर कहा, मैं नोबेल के काबिल नहींपाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआइ) ने हिंदी में प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर को ट्वीट करते हुए कहा कि जो व्यक्ति कश्मीर मुद्दे को हल करेगा वह नोबेल शांति पुरस्कार के योग्य होगा।
Read more »

पीएम नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर तंज- कभी कॉमन सेंस का भी इस्तेमाल कर लेंपीएम नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर तंज- कभी कॉमन सेंस का भी इस्तेमाल कर लेंजामनगर में गुरु गोंविंद सिंह अस्पताल के एनेक्सी भवन और विभिन्न अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने कहा, ‘‘अगर भारत को तबाह करने की मंशा रखने वालों के ‘सरगना’ बाहर हैं, तो यह देश शांत नहीं बैठेगा।’’
Read more »

रंजिश में रची खौफनाक साजिश, युवती के कत्ल का खुलासा हुआ तो हैरान रह गई पुलिसरंजिश में रची खौफनाक साजिश, युवती के कत्ल का खुलासा हुआ तो हैरान रह गई पुलिसजिनके साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया उन लोगों से उसकी मुलाकात तिहाड़ जेल में हुई थी. दरअसल, साजिशकर्ताओं में से एक शख्स उस युवकी को अपने दोस्त की वजह से पहले से जानता था तो उसने नौकरी दिलाने के बहाने से बुलाया और हत्या कर लाश ठिकाने लगा दी.
Read more »

क्या भारत के ख़िलाफ़ F-16 इस्तेमाल कर सकता है पाकिस्तानक्या भारत के ख़िलाफ़ F-16 इस्तेमाल कर सकता है पाकिस्तानइस बात पर बहस जारी है कि हाल के दिनों में पाकिस्तान ने भारत के ख़िलाफ़ F-16 विमान का इस्तेमाल किया था या नहीं
Read more »

बीजेपी का आरोप, मोदी सरकार की योजनाओं को MP में लागू नहीं कर रहे कमलनाथबीजेपी का आरोप, मोदी सरकार की योजनाओं को MP में लागू नहीं कर रहे कमलनाथकेंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि प्रदेश में किसानों को नहीं मिल रही है, क्योंकि प्रदेश सरकार ने पात्र किसानों की सूची केंद्र को नहीं भेजी है. बीजेपी की मानें तो कांग्रेस को मोदी सरकार के इन फैसलो के कारण सवर्णों और किसानों के बीजेपी के पाले में जाने का डर सता रहा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:45:27