Sonam Raghuwanshi Case: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या में मेघालय पुलिस ने उनकी पत्नी सोनम को मुख्य आरोपी बनाया है. पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है. सोनम से कई सवाल पूछे जाएंगे.
नई दिल्ली. इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या को लेकर मेघालय पुलिस के खुलासे के बाद सबकी नजरें सोनम पर हैं. पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में सोनम को ही राजा रघुवंशी की हत्या का मुख्य आरोपी बनाया है. मेघालय पुलिस का कहना है कि सूबे में हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी की हत्या में उनकी पत्नी सोनम कथित रूप से शामिल थी जिसने वहां भाड़े के हत्यारे बुलाए थे.
मेघालय पुलिस ने हत्याकांड के चार संदिग्धों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से हिरासत में लिया है. इन सबके बीच कई ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब सिर्फ सोनम के पास है. सोनम का सामना जल्द ही इन सवालों से होगा… तुमने अपने पति की हत्या क्यों की, राज कुशवाहा को कब से जानते हो, हत्याकांड का प्लान क्या तुमनें बनाया या दोनों ने मिलकर, कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को कितना पैसा दिया गया, वो पैसे का इंतजाम किसने किया तुमने या राज ने, क्या तुम्हारे परिवार को पता था कि राज से तुम्हारा अफेयर है. अगर तुम राज से प्यार करते थे तो फिर राजा से शादी क्यों की, क्या तुमने किसी दबाव में आकर इस हत्याकांड को अंजाम दी, राज क्या तुम्हें ब्लैकमेल कर रहा था, कितने दिन पहले हत्याकांड की साज़िश रची तुम दोनों ने मिलकर, किलर्स का इंतजाम कैसे किया गया, शिलांग में क्या किलर्स से तुमने बात की या अपनी लोकेशन उन्हें शेयर कर रही थी, हत्या में इस्तेमाल हथियार ऑनलाइन खरीदने का आइडिया कहां से आया और क्यों ऑनलाइन हथियार खरीदा? इन सवालों के अलावा भी कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब सोनम को देने होंगे. जैसे कि होम स्टे और जिस जगह हत्याकांड को अंजाम दिया, वो लोकेशन किसने तय किया यहां रुकना है और यहां हत्याकांड को अंजाम देना है. हत्याकांड के बाद तुम और बाकी तीनों किलर्स कैसे चेरापूंजी से शिलांग और फिर शिलांग से गुवाहाटी पहुंचे, और वहां से यूपी फिर एमपी, फरारी के दौरान तुम किसके सपंर्क में थी, कौन-कौन तुम्हारी मदद कर रहा था. हत्याकांड के बाद क्या तुमने अपने घरवालों से बात की थी या ढाबे पर ही जाकर बात की? सोनम को ऐसे कई सवाल से जूझने होंगे, जिनसे मामले का पर्दाफाश होगा. कुछ ऐसे ही सवाल हैं, हत्याकांड के वक्त तुम कहां थी और तुम्हें कैसे पता चला कि राजा को खत्म कर दिया है. यह बात तुम्हें क्या पर्सनल तौर पर किलर्स ने मिलकर बताई, या राज ने फोन कर या किलर्स ने फोन कर बताया. ये आइडिया किस का था कि राजा की लाश के पास तुम अपनी शर्ट और रेनकोट छोड़कर जाओ. जहां तुम रुके उसके नजदीक जो तुम्हारे दो सूटकेस मिले वो वहां किसने फेंके थे. क्या जिस होम स्टे में तुम रुके थे वहीं किलर्स भी रुके थे, चेरापूंजी को ही क्यों चुना हत्याकांड के लिए, क्या इसके पहले भी कोई और मौके पर राजा को मारने का प्लान था?
Sonam Raghuwanshi Case राजा रघुवंशी हत्या Sonam Involvement सोनम की संलिप्तता Meghalaya Police Investigation मेघालय पुलिस जांच Contract Killers कॉन्ट्रैक्ट किलर्स
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रोहित ने सिडनी टेस्ट से हटने के बाद संन्यास लेने का फैसला किया होगा : कैफरोहित ने सिडनी टेस्ट से हटने के बाद संन्यास लेने का फैसला किया होगा : कैफ
Read more »
लगन में देवर ने भाभी पर कर दी सिक्कों की बरसात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, लोग बोले- बहन तुम्हारी किस्मत अच्छी हैसोशल मीडिया पर इन दिनों शादी से जुड़ी एक रस्म का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए प्यार लुटा रहे हैं.
Read more »
घुसपैठियों से हमारे अस्तित्व पर खतरा, इन्हें ताकत से रोकना होगा, धनखड़ का सरकार को मैसेजघुसपैठियों से हमारे अस्तित्व पर खतरा, इन्हें ताकत से रोकना होगा, धनखड़ का सरकार को मैसेज
Read more »
पति राजा से नहीं राज से करती थी प्यार, सोनम रघुवंशी ने खोल दिया हत्या का राज़Sonam Raghuvanshi News: राजा से नहीं राज से करती थी प्यार, सोनम ने खोल दिया हत्या का राज़, टूट गई पुलिस के सामने
Read more »
Sonam Raghuvanshi Latest Update : राजा रघुवंशी नहीं, राज से करती थी प्यार, सोनम ने खोल दिया हत्या का राज़Sonam Raghuvanshi Arrest News: मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने रची थी. पुलिस के मुताबिक, सोनम का राज कुशवाहा से अफेयर था और उसने 3 लोगों को सुपारी देकर हत्या करवाई.
Read more »
सास से की इमोशनल बात, फिर करवाया पति राजा का मर्डर, गजब बेवफा निकली सोनमगजब बेवफा निकली सोनम, पहले सास से इमोशनल बात, फिर करवाया पति राजा रघुवंशी का मर्डर
Read more »
