Sonam Raghuvanshi Arrest News: मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने रची थी. पुलिस के मुताबिक, सोनम का राज कुशवाहा से अफेयर था और उसने 3 लोगों को सुपारी देकर हत्या करवाई.
मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस मामले में अब बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. मेघालय पुलिस ने बताया कि सोनम रघुवंशी ने ही अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी.
आरोप है कि उसने ही मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 लोगों को सुपारी देकर हनीमून के दौरान अपने पति राजा की हत्या करवाई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनम रघुवंशी से पूछताछ में पता चला है कि उसका राज कुशवाहा नाम के युवक से अफेयर चल रहा था. राज कुशवाहा भी इस साजिश में शामिल है. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है. यह भी पढ़ें- सोनम निकली राजा रघुवंशी की हत्यारिन, हनीमून हत्याकांड का खुल गया सारा राज सोनम और राज ने दी राजा रघुवंशी की सुपारी पुलिस की जांच में सामने आया कि राज कुशवाहा भी मध्य प्रदेश का ही रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, वह ही इस हत्याकांड का मास्टर माइंड है. उसी ने सोनम के साथ मिलकर एमपी के ही तीन लोगों को अपनी पति राजा रघुवंशी की हत्या की सुपारी दी थी. उन लोगों ने मिलकर मेघालय में हनीमून के दौरान राजा की हत्या कर दी. उसके बाद फिर सोनम अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ भाग गई. वह भागते-भागते यूपी के गाजीपुर पहुंची, जहां से पुलिस ने उसे वहां से पकड़ लिया. यह भी पढ़ें- मेघालय में पति राजा का मर्डर, फिर गाजीपुर से कैसे पकड़ी गई सोनम रघुवंशी? जानें डिटेल मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम मेघालय में अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए थे. इस जोड़े को आखिरी बार 23 मई को देखा गया था. इसके बाद 2 जून को राजा का शव मेघालय के चेरापूंजी के पास सोहरारिम में एक घाटी में मिला था. इस मामले में सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के रहने वाले राज कुशवाहा के साथ-साथ तीन हमलावरों विक्की ठाकुर, आनंद और आकाश को सागर से पकड़ लिया गया है. मेघालय की डीजीपी ने एएनआई को बताया कि 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आत्मसमर्पण करने वाली महिला की पहचान राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम के रूप में हुई है. सोनम के पकड़े जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उसे प्रारंभिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. अब उसे सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है. यह सेंटर हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए एक आश्रय स्थल है.
मेघालय हनीमून हत्या Newlywed Couple Murder नवविवाहित जोड़े की हत्या Murder Conspiracy हत्या की साजिश Indore Couple Murder इंदौर जोड़े की हत्या
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इंदौर के दंपती मेघालय में 6 दिन से लापता: बारिश के कारण शिलांग पुलिस ने सर्चिंग रोकी; पता देने वाले को 5 ला...Madhya Pradesh (MP) Indore Husband Wife Missing Missing Case Update; Follow Tourist Couple Raja Raghuvanshi Sonam Raghuvanshi Meghalaya Shillong Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »
Sonam Raghuvanshi Update: इंदौर के कपल राजा-सोनम रघुवंशी के लापता होने से पहले मेघालय के गांव में बिताए वो आखिरी 12 घंटे, गवाहों ने क्या कहा?इंदौर का कपल 23 मई को सुबह 6 बजे होमस्टे से निकला था। दोनों को देखने वाला आखिरी व्यक्ति गाइड अल्बर्ट पीडी था। मेघालय पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने कपल को सुबह 10 बजे मावलखियात गांव की ओर 3000 सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा था। इसके बाद कपल लापता हो...
Read more »
Sonam Raghuvanshi: सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में किया आत्मसमर्पण, गिरफ्तार की गई; पढ़ें चौंकाने वाला खुलासाइंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या मेघालय में हनीमून के दौरान उनकी पत्नी द्वारा किराए पर बुलाए गए लोगों ने ही की। डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार सुबह बताया कि पत्नी सोनम ने
Read more »
पति राजा से नहीं राज से करती थी प्यार, सोनम रघुवंशी ने खोल दिया हत्या का राज़Sonam Raghuvanshi News: राजा से नहीं राज से करती थी प्यार, सोनम ने खोल दिया हत्या का राज़, टूट गई पुलिस के सामने
Read more »
मेघालय में लापता इंदौर कपल केस में बड़ा खुलासा, सोनम ने ही पति को मरवाया; यूपी के गाजीपुर में किया सरेंडरमेघालय से 17 दिन पहले लापता हुई सोनम रघुवंशी Sonam Raghuvanshi उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली। इंदौर में उनके पति राजा रघुवंशी Raja Raghuvanshi की लाश मिली थी। नंदगंज थाना क्षेत्र में बदहवास हालत में मिली सोनम फिलहाल वन स्टॉप सेंटर में हैं और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही...
Read more »
सोनम रघुवंशी केस की तीन कड़ियां, जिससे सात दिन में मेघालय पुलिस ने खूनी हनीमून का कर दिया खुलासाSonam Raghuvanshi Honeymoon: सोनम रघुवंशी केस में तीन कड़ियां मेघालय पुलिस के लिए अहम साबित हुई हैं। इन कड़ियों को आपस में जोड़कर पुलिस ने खूनी हनीमून का खुलासा किया है।
Read more »
