राज कुंद्रा को बड़ी राहत, 150 करोड़ के बिटकॉइन स्कैम मामले में मिली जमानत; एक और मामले में काट चुके हैं जेल

Raj Kundra Bail News

राज कुंद्रा को बड़ी राहत, 150 करोड़ के बिटकॉइन स्कैम मामले में मिली जमानत; एक और मामले में काट चुके हैं जेल
Bitcoin Scam Case150 Crore ScamShilpa Shetty Husband News
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 36 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 166%
  • Publisher: 63%

बिटकॉइन घोटाला मामले में मुंबई की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट से कारोबारी राज कुंद्रा को जमानत मिल गई है. अदालत में सुनवाई के दौरान राज कुंद्रा अपने वकील के साथ पेश हुए. सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें जमानत दे दी, लेकिन इसके लिए उन्हें एक लाख रुपए का मुचलका भरना होगा.

बिटकॉइन घोटाला मामले में मुंबई की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट से कारोबारी राज कुंद्रा को जमानत मिल गई है. अदालत में सुनवाई के दौरान राज कुंद्रा अपने वकील के साथ पेश हुए. सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें जमानत दे दी, लेकिन इसके लिए उन्हें एक लाख रुपए का मुचलका भरना होगा.

साथ ही देश से बाहर जाने के लिए कोर्ट से मंजूरी लेनी पड़ेगी. बिना अनुमति के वह देश से बाहर नहीं जा सकते हैं. राज कुंद्रा को मिली जमानत ईडी ने सितंबर 2025 में पीएमएलए के तहत दर्ज मामलों की विशेष कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर राज कुंद्रा को आरोपी बनाया था. जांच एजेंसी के अनुसार, गेन बिटकॉइन पोंजी घोटाले के मास्टरमाइंड और प्रमोटर अमित भारद्वाज ने राज कुंद्रा को यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फार्म स्थापित करने के लिए 285 बिटकॉइन दिए थे. हालांकि, यह सौदा पूरा नहीं हो सका, लेकिन ईडी का दावा है कि 285 बिटकॉइन अब भी राज कुंद्रा के पास मौजूद हैं, जिनकी मौजूदा कीमत 150 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है. ये भी पढ़ें: 18 साल छोटी इस हसीना संग 65 साल के अमिताभ बच्चन दिए इंटीमेट सीन, 10 मिनट से एक्ट्रेस को मिली पहचान; देख फैन्स हो गए थे निशब्द राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने ईडी के दावों पर सवाल उठाया और कहा कि ईडी का आरोप है कि राज कुंद्रा को जुलाई 2017 में 285 बिटकॉइन मिले थे. उस समय 285 बिटकॉइन की कुल कीमत करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर थी, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 6.6 करोड़ रुपए के आसपास है. यानी कथित लेनदेन के समय बिटकॉइन की वैल्यू इतनी ही थी. ईडी के दावों पर उठाए सवाल वकील ने कहा कि ईडी ने इस मामले में बिल्कुल अलग और मनमाना तरीका अपनाया. उन्होंने जुलाई 2017 की कीमत को नजरअंदाज करते हुए 16 अप्रैल 2024 की बिटकॉइन कीमत को आधार बनाया. उस तारीख को एक बिटकॉइन की कीमत करीब 52 लाख रुपए थी और इसी आधार पर 285 बिटकॉइन की कीमत लगभग 150 करोड़ रुपए दिखाई गई. प्रशांत पाटिल ने इस तरीके को गलत और कानून के खिलाफ बताया. उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में मूल्यांकन उसी समय की कीमत पर किया जाना चाहिए. अगर 16 अप्रैल 2024 को एक बिटकॉइन की कीमत सिर्फ 1 रुपए होती तो क्या ईडी सिर्फ 285 रुपए की संपत्ति जब्त करती? या अगर बिटकॉइन की कीमत शून्य हो जाती तो क्या ईडी कोई संपत्ति अटैच ही नहीं करती? ईडी मार्केट में उतार-चढ़ाव का फायदा अपनी सुविधा के हिसाब से नहीं उठा सकती. ये भी पढ़ें: आप मुझे टॉर्चर..., मणि रत्नम की शूटिंग से परेशान हो गई थीं ऐश्वर्या राय; सुबह 5 बजे सेट पर पहुंच जाते थे लोग बिटकॉइन घोटाले से जुड़ा है मामला? वकील ने कहा कि कानून में सही तारीख वही मानी जा सकती है, जब कथित अपराध की आय पैदा हुई हो, यानी जुलाई 2017. उस हिसाब से देखें तो अधिकतम 6.6 करोड़ रुपए की ही राशि बनती है. ऐसे में 150 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच करना ईडी का मनमाना रवैया है. प्रशांत पाटिल ने बताया कि राज कुंद्रा साल 2018 से लगातार ईडी के सामने पेश होते रहे हैं और जांच में सहयोग करते आए हैं. अब जमानत मिलने के बाद वे इस मामले में जारी समन को चुनौती देने के लिए हाईकोर्ट का रुख करने पर विचार कर रहे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Bitcoin Scam Case 150 Crore Scam Shilpa Shetty Husband News Crypto Fraud India Celebrity Legal News Bollywood Controversy Court Relief Raj Kundra Financial Scam Update Cryptocurrency Fraud Case ED Investigation News Business Scandal India Latest Bollywood News Legal Trouble Celebrity High Profile Case India Viral Bollywood Controversy Breaking Entertainment News Raj Kundra Case Update Crypto Scam Headlines Trending Celebrity News राज कुंद्रा जमानत बिटकॉइन घोटाला 150 करोड़ मामला शिल्पा शेट्टी खबर क्रिप्टो फ्रॉड भारत कोर्ट से राहत बॉलीवुड विवाद कानूनी मामला ईडी जांच हाई प्रोफाइल केस ताजा बॉलीवुड न्यूज वित्तीय घोटाला सेलिब्रिटी केस अपडेट ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'वंदे मातरम्' को 150 साल बाद मिला असली सम्मान, अब गाए जाएंगे सभी छह छंद: चित्रा ताई जोशी'वंदे मातरम्' को 150 साल बाद मिला असली सम्मान, अब गाए जाएंगे सभी छह छंद: चित्रा ताई जोशीराष्ट्र सेविका समिति की चित्रा ताई जोशी ने कहा कि वंदे मातरम् को 150 साल बाद उचित सम्मान मिला है, अब इसके सभी छह छंद गाए जाएंगे। उन्होंने रांची में समिति के प्रांत कार्यालय के उद्घाटन समारोह में यह बात कही। समिति का कार्य अब 22 देशों में फैल चुका है और झारखंड में नए कार्यालय से सेवा कार्यों में तेजी...
Read more »

बिहार में माओवाद पर एसटीएफ का शिकंजा, 150 से अधिक गिरफ्तार; इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पणबिहार में माओवाद पर एसटीएफ का शिकंजा, 150 से अधिक गिरफ्तार; इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पणबिहार पुलिस की एसटीएफ ने माओवादियों के खिलाफ विशेष अभियान तेज किया है। पिछले एक साल में 150 से अधिक माओवादी गिरफ्तार हुए, जबकि कई इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। मुंगेर, लखीसराय और जमुई जैसे क्षेत्रों में एसटीएफ की कार्रवाई से माओवादी झारखंड से सटे इलाकों तक सिमट गए हैं। इस अभियान से बिहार में माओवाद की कमर टूटी है, और उत्तर बिहार पहले ही...
Read more »

150 करोड़ का बजट, 6 दिनों में आधा भी वसूल नहीं पाई ORomeo, क्या आगे तय कर पाएगी 106.15 करोड़ का फासला?150 करोड़ का बजट, 6 दिनों में आधा भी वसूल नहीं पाई ORomeo, क्या आगे तय कर पाएगी 106.15 करोड़ का फासला?O Romeo 6 Day Collection: शाहिद कपूर की फिल्म O’Romeo वैलेंटाइन वीकेंड पर रिलीज हुई थी, जिसको लेकर काफी बज बना हुआ था. विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की मुंबई अंडरवर्ल्ड, प्यार और बदले की खतरनाक जंग को दिखाती है. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पा रही है.
Read more »

'तो दूध 150 रुपये किलो बिकेगा', सपा विधायक समरपाल सिंह ने सुनाया नकली पनीर वाला किस्सा, उठाई गंभीर मांग'तो दूध 150 रुपये किलो बिकेगा', सपा विधायक समरपाल सिंह ने सुनाया नकली पनीर वाला किस्सा, उठाई गंभीर मांगUP Assembly Budget Session: सपा विधायक ने कहा कि कीटनाशकों के इस्तेमाल से वेस्ट यूपी के हालात पंजाब जैसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है।
Read more »

राज कुंद्रा को बड़ी राहत, 150 करोड़ के बिटकॉइन स्कैम मामले में मिली जमानतराज कुंद्रा को बड़ी राहत, 150 करोड़ के बिटकॉइन स्कैम मामले में मिली जमानतकथित 150 करोड़ रुपये के बिटकॉइन स्कैम केस में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को बेल मिल गई है. यह राहत मुंबई की एक स्पेशल PMLA कोर्ट ने दी है.
Read more »

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मिली बड़ी राहत, 150 करोड़ के स्कैम मामले में PMLA कोर्ट ने दी जमानतशिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मिली बड़ी राहत, 150 करोड़ के स्कैम मामले में PMLA कोर्ट ने दी जमानतShilpa Shetty Husband Raj Kundra Bail: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बड़ी राहत मिली है. जानते हैं किस केस में बिजनेसमैन को PMLA कोर्ट ने जमानत दी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:54:58