राज्यसभा में जगदीप धनखड़ को लेकर फिर हंगामा छिड़ गया है. विपक्ष ने सभापति जगदीप धनखड़ को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाया है. इसपर 60 सांसदों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं. किरेन रिजिजू ने कहा कि 'ऐसा सभापति मिलना मुश्किल है, अविश्वास प्रस्ताव सभापति का अपमान है. आप देश विरोधी ताकतों के साथ क्यों हैं.
विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सदस्यों ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के पदेन सभापति जगदीप धनखड़ को पद से हटाने के लिए राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है. इस प्रस्ताव को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू विपक्ष पर जमकर बरसे.
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि आज बहुत दुख के साथ खड़ा हो रहा हूं. भारतीय लोकतंत्र में 72 साल बाद एक किसान का बेटा उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचकर देश सेवा करने का काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति ने किस तरह से सदन की गरिमा को रखा है, यह पूरे देश ने देखा है. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आप लोग इस सदन के सदस्य रहने के लायक नहीं हैं. आप एक किसान के बेटे जो हाउस के चेयरमैन हैं, उनके खिलाफ सदन के बाहर जाकर आरोप लगाते हैं, अभद्र टिप्पणियां करते हैं. किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष के लोग न सदन की गरिमा रखते हैं, ना चेयर का आदर करते हैं. उन्होंने कहा कि इस देश की अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने की शपथ लेकर हम आएंगे. आपका जो इंटेंशन है, उसको हम कामयाब नहीं होने देंगे.यह भी पढ़ें: 'नंबर हमारे पक्ष में है, वे सभापति का सम्मान करना सीखें...', अविश्वास प्रस्ताव पर किरेन रिजिजू की विपक्ष को नसीहतकिरेन रिजिजू ने राज्यसभा सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की निंदा की. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और सोरोस का लिंक हम नहीं जोड़ रहे, ये दुनिया कह रही है. भारत के खिलाफ काम करने वालों के साथ आप लोग तालमेल में रहते हैं. किरेन रिजिजू ने कहा कि आप भारत विरोधियों के साथ खड़ा रहते हो और चेयरमैन के खिलाफ नोटिस देते हो. उन्होंने सभापति जगदीप धनखड़ की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसा चेयरमैन मिलना मुश्किल है. पद पर रहते हुए और सदन के बाहर भी धनखड़ जी ने किसानों के लिए बात किया है.Advertisementयह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाया विपक्ष? जयराम रमेश ने गिनाए ये कारणसंसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि हमें गर्व है, जगदीप धनखड़ जी चेयरमैन के रूप में इस कुर्सी पर आसीन हैं. आप लोग नोटिस देने का काम करेंगे तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. सोनिया गांधी और सोरोस का जो रिश्ता है, उस पर जवाब देना चाहिए और कांग्रेस को माफी मांगना चाहिए. संसदीय कार्य मंत्री जब राज्यसभा में बोल रहे थे, विपक्षी सदस्य सदन को चलने दो के नारे लगा रहे थे. किरेन रिजिजू के बाद पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौ़ड़ा ने भी विपक्ष के इस कदम की आलोचना की. इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. ये भी देखें
India Bloc Union Minister Kiren Rijiju Congress Parliament
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे वाराणसी में नमो घाट का उद्घाटन, 91 करोड़ में हुआ है पुनर्निर्माणउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को वाराणसी में 91.
Read more »
विपक्षी नेताओं को संभल जाने से यूपी पुलिस ने रोका, संसद के दोनों सदनों में हंगामासंसद में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदस्यों ने संभल हिंसा के मुद्दे को उठाने की कोशिश की,लोकसभा और राज्यसभा में इसे लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला.
Read more »
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा विपक्षराज्यसभा में विपक्ष सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी भी कर रहा है. विपक्ष सांसद संविधान के आर्टिकल 67 (B) के तहत सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे.
Read more »
जगदीप धनखड़ के खिलाफ राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस, सपा-TMC ने दिया समर्थनविपक्षी कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. सभापति धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 70 सांसदों ने हस्ताक्षर भी कर दिए हैं.
Read more »
राज्यसभा स्पीकर जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष लाएगा अविश्वास प्रस्ताव,70 सांसदों ने किए हस्ताक्षरराज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाएगा। सभापति पर पक्षपात का आरोप है। विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। जॉर्ज सोरोस मामले में सत्ता पक्ष का साथ देने का आरोप लगा है। कांग्रेस और टीएमसी समेत कई दल शामिल हैं। बजट सत्र में भी विपक्ष ने सभापति पर आरोप लगाए...
Read more »
Rajya Sabha: राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव, विपक्ष ने दिया नोटिसJagdeep Dhankhar: विपक्ष राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है. जिसपर कांग्रेस, सपा, टीएमसी समेत विपक्ष के करीब 70 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं.
Read more »
