राज्यसभा में विपक्ष सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी भी कर रहा है. विपक्ष सांसद संविधान के आर्टिकल 67 (B) के तहत सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे.
संसद के शीतकालीन सत्र का सोमवार को 10वां दिन है. आज भी बांग्लादेश हिंसा समेत तमाम मुद्दों को लेकर संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ. इस बीच राज्यसभा में विपक्ष सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी भी कर रहा है.
विपक्ष सांसद संविधान के आर्टिकल 67 के तहत सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे.सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर विदेशी संगठनों और लोगों के माध्यम से देश की सरकार, अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाया. NDA के सांसदों ने इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.तीन बार के स्थगन के बाद दोपहर 3 बजे उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर भी सदन में हंगामा जारी रहा. विपक्षी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान विपक्ष के कुछ सदस्य सीट से आगे आकर नारेबाजी करने लगे.सदन में हंगामा जारी रहने के बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि उनके कक्ष में सदन के नता जेपी नड्डा और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ उनकी बैठक हुई. इस दौरान कई अन्य वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि कल मंगलवार को सुबह उनके कक्ष में इन नेताओं की एक और बैठक होगी.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});सभापति ने सदस्यों से आत्मचिंतन करने का आह्वान करते हुए सदन को सुचारू रूप से चलने देने की अपील की. हालांकि, सदन में शोरशराबा जारी रहा. जिसके बाद आखिरकार सभापति ने दोपहर 3:10 बजे सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Rajya Sabha Polls: राज्यसभा की 6 रिक्त सीटों के लिए चुनाव की घोषणा, इस दिन होगा मतदान, जानें कब आएगा रिजल्टRajya Sabha Polls: राज्यसभा की 6 खाली सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है, चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी.
Read more »
अडानी मुद्दे पर जेपीसी की मांग पर अड़ा विपक्ष, राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगितकांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने अदाणी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग को लेकर बुधवार को राज्यसभा में हंगामा किया
Read more »
'उच्च सदन की बनी रहे गरिमा, फैसलों का हो सम्मान', सभापति धनखड़ ने कहा- नियमों से उठाए जाएं मुद्देराज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने जोर देते हुए कहा कि मेरी कोशिश होती है कि संसद की गरिमा और परंपरा बरकार रहे। उन्होंने कहा कि सभापति द्वारा दिए गए फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि राज्यसभा के सभापति ने इस बात पर जोर दिया कि सभी सदस्यों को सभी मुद्दों को नियमों के अनुसार उठाने का अवसर...
Read more »
अडानी, संभल, मणिपुर... संसद में विपक्षी सदस्यों का जोरदार हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगितParliament Winter Session 2024: संसद के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन विपक्ष ने अडानी रिश्वतखोरी और संभल हिंसा जैसे मुद्दों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्ष के नोटिसों को अस्वीकार करते हुए बैठक स्थगित कर दी। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी...
Read more »
बड़ी खबर LIVE: अडानी और संभल के मुद्दे पर संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा 12 बजे स्थगितआज भी लोकसभा की कार्यवाही नहीं चल पाई और विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। राज्यसभा में कार्यवाही चल रही है।
Read more »
राज्यसभा में 'महाभारत' : सभापति जगदीप धनखड़ ने संजय और धृतराष्ट्र का जिक्र क्यों किया?संसद के शीत सत्र के दौरान राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच कई बार मीठी नोकझोंक भी देखने को मिल रहे हैं.
Read more »
