आज भी लोकसभा की कार्यवाही नहीं चल पाई और विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। राज्यसभा में कार्यवाही चल रही है।
आज भी लोकसभा की कार्यवाही नहीं चल पाई और विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। राज्यसभा में कार्यवाही चल रही है। .कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, 'हम पहले ही स्पीकर से मिल चुके हैं और हम सदन चलाने की मांग करते हैं। हम सदन चलाने के लिए तैयार हैं, बशर्ते संविधान पर चर्चा हो, जिसका वादा उन्होंने हमसे किया है.
..'.कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे।.किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की तैयारियों पर पूर्वी दिल्ली DCP अपूर्वा गुप्ता ने कहा, 'हमें अग्रिम जानकारी मिली थी कि कुछ किसान संगठनों ने दिल्ली कूच का एलान किया है। अभी सदन भी चल रहा है तो फिलहाल उन्हें नई दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। हमने अपनी ओर से पुख्ता इंतजाम किए हैं हमारी कोशिश रहेगी की दिल्ली में कानून व्यवस्था बाधित ना हो, ट्रैफिक की समस्या ना आए और आम जनता को भी किसी प्रकार की परेशानी ना आए। हम लगातार नोएडा पुलिस के संपर्क में हैं और जानकारी साझा कर रहे हैं। उनके साथ अच्छा समन्वय है।'.उत्तर प्रदेश के किसानों के आज से दिल्ली की ओर मार्च शुरू होने के कारण दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी बीच चिल्ला बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है।.उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, 'उन्होंने मुझे नोटिस जारी किया है और कहा है कि मेरे दौरे से अव्यवस्था फैलेगी। निश्चित रूप से हम भी अव्यवस्था नहीं बल्कि शांति चाहते हैं। पुलिस और सरकार ने वहां जो अत्याचार और अन्याय किया है, मैं चाहता हूं कि मेरे नेतृत्व को यह पता चले। उन्होंने मुझे नोटिस दिया है लेकिन मैं वहां शांतिपूर्वक जाऊंगा...'.दिल्ली: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'खराब' श्रेणी में बना हुआ है। वीडियो इंडिया गेट के आसपास के क्षेत्र से है।.अपनी मांगों को लेकर आज किसान दिल्ली कूच करने वाले हैं। इससे पहले किसान मोर्चा के बैनर तले किसान नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र के गांव से आएंगे। दोपहर 12 बजे किसान महामाया फ्लाईओवर के पास पहुंचेंगे। पुलिस किसानों को रोकने की कोशिश करेगी। कई जगहों पर ट्रैफिक एडवायजरी भी जारी की गई है।
Breaking News Latest News Updates International News National News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बड़ी खबर LIVE: राज्यसभा में अडानी के मुद्दे पर हंगामा, पूरे दिन के लिए स्थगितराज्यसभा में गौतम अडानी के मुद्दे पर हंगामा हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अडानी मामले पर चर्चा की मांग की, लेकिन राज्यसभा सभापति ने नियमों का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं दी।
Read more »
संभल पर संसद में हंगामा, कांग्रेस सपा के हमले पर बीजेपी का पलटवारPM मोदी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले, सोमवार को सभी राजनीतिक दलों से स्वस्थ चर्चा का आह्वान किया.
Read more »
संभल उपद्रव मामले पर लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगितलोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष के भारी हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित किया गया। शीतकालीन सत्र के दौरान जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। हंगामे पर स्पीकर ने कहा कि सदन चलने दें। हर मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। विपक्ष संभल मामले पर चर्चा की मांग कर रहा...
Read more »
संसद सत्र का तीसरा दिन आज: प्रियंका गांधी और रविंद्र चव्हाण सांसद पद की शपथ लेंगे; कल अडाणी मुद्दे पर हंगाम...संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। लोकसभा में सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने अडाणी मुद्दे पर हंगामा किया। 12 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू हुई तो फिर हंगामा हुआ। विपक्ष ने यूपी के संभल में हिंसा का मुद्दा भीparliament live updates, parliament live updates today, parliament session live updates, indian parliament live updates,...
Read more »
अडानी और संभल मुद्दे पर फिर नहीं चली संसद, वक्फ समिति का कार्यकाल बढ़ाओम बिड़ला ने नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्यों से कहा कि आप जिन मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं, उसके लिए पर्याप्त समय और अवसर दिया जाएगा। आप नियोजित तरीके से सदन को अवरुद्ध करना चाहते हैं। जनता ने आपको अनेक आकांक्षाओं के साथ यहां भेजा है, आपको उनकी चिंताएं और क्षेत्र की समस्याएं उठानी चाहिए। जिन मुद्दों का देश से कोई संबंध नहीं है, आप उन्हें यहां...
Read more »
Parliament Session: भारत-चीन संबंधों पर आज लोकसभा में बयान देंगे जयशंकर, अडानी मामले में चर्चा की मांग पर अड़ा विपक्षParliament Session संसद के शीतकालीन सत्र का आज छठा दिन है। विदेश मंत्री एस जयशंकर आज लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदन में भाषण देंगे। जयशंकर सोमवार यानी आज लोकसभा में 12.
Read more »
