Rajouri IED Recovered: राजौरी में सेना के सघन तलाशी अभियान में साढ़े तीन किलोग्राम का आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद हुआ. समय रहते बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड ने इसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया. इस सफलता के बाद गणतंत्र दिवस को लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है.
आने वाले 26 जनवरी को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. शुक्रवार को सेना की सघन तलाशी में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके में एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है.
एंटी-टेरर ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने करीब 3.5 किलो का IED बरामद किया. सेना ने बताया कि जब्त किया गया आईईडी संभवतः किसी बड़े हमले के लिए तैयार किया गया था. सेना के सूत्रों ने बताया कि राजौरी जिले के मंजाकोट सेक्टर के काकोरा गांव में सुरक्षा बलों ने एक बड़े आतंकी हमले को समय रहते नाकाम कर दिया. सुरक्षा एजेंसियों को मिली पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर एसओजी राजौरी द्वारा इलाके में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया गया. तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने इलाके से एक संदिग्ध बैग बरामद किया. बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड ने निष्क्रिय कर दिया सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर मंजाकोट के जंगली इलाके में ऑपरेशन चलाया गया था. वहां पर आईईडी मिलने की सूचना थी. जैसे ही इसकी जानकारी हुई तब सेना की बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड ने इसे नष्ट कर दिया. पुलिस ने बताया कि इसके ब्लास्ट से बड़े स्तर पर जानमाल का नुकसान होता. पुलिस ने समय रहते घटना होने से बचा लिया. बॉम्ब स्क्वायड के अधिकारियों ने बताया कि आईईडी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उसके डिजाइन से संकेत मिल रहे हैं कि यह किसी आतंकी संगठन द्वारा तैयार किया गया था, जो सीमा पार से सक्रिय है. सर्च अभियान तेज राजौरी-पुंछ इलाका लंबे समय से आतंकी गतिविधियों का केंद्र रहा है. हाल के महीनों में यहां कई हमले और मुठभेड़ हुई हैं. इस IED की बरामदगी से सुरक्षा बलों को बड़ा सुराग मिला है. अब पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. सेना ने कहा कि हमले की कोशिश को नाकाम करने में स्थानीय लोगों की मदद भी मिली. अनंतनाग में भी सर्च अभियान श्रीनगर में गणतंत्र दिवस 2026 समारोह से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस सख्त हो गई. दिन रात सर्च अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस सेना के साथ मिलकर आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने में लगी हुई. जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हाल ही में श्रीनगर में पुलिस रात में गाड़ियों की सुरक्षा जांच की. वहीं, अनंतनाग जिले के गदूल अहलान में भी सुरक्षा अभियान तेज कर दिया गया है. भारतीय सेना, CRPF ने घेराबंदी कर इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. पाकिस्तान की नापाक हरकत राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर संदिग्ध ड्रोन घुसपैठ की सूचना मिली है. सीमा पर मौजूद भारतीय सेना ने संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की. वहीं, पाकिस्तानी घुसपैठिए और आंतिकयों को देखते हुए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दी है. हालांकि, अब तक किसी नुकसान या हताहत की सूचना नहीं मिली है. सेना की ओर से बताया गया कि राजौरी में लाइन ऑफ कंट्रोल पर कई संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं.
Jammu Kashmir IED Blast News Indian Army News Indian Army In Jammu Kashmir Latest News Pakistani Drone In Jammu Kashmir
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Chhattisgarh: बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र में IED ब्लास्ट, 3 जवान घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया एयरलिफ्टChhattisgarh News: Three jawans security forces injured due IED blast, बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र में IED ब्लास्ट, 3 जवान घायल | छत्तीसगढ़ राज्य समाचार
Read more »
Chhattisgarh IED Blast: छत्तीसगढ़ के कोंटा में IED ब्लास्ट, एएसपी शहीद, कई जवान घायलChhattisgarh Blast: IED blast in Konta, Chhattisgarh, ASP martyred, many soldiers injured । छत्तीसगढ़ के कोंटा में IED ब्लास्ट, एएसपी शहीद, कई जवान घायल
Read more »
Chhattisgarh IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 3 घायलNaxalites carried out IED blast in Bijapur, Chhattisgarh, one soldier martyred, 3 injured Chhattisgarh IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 3 घायल
Read more »
Gold Silver Price Today, 14 January 2026: सिर्फ 3500 रुपये और... उसके बाद सोना बना लेगा यह रेकॉर्ड, क्या जनवरी में छू लेगा जादुई आंकड़ा?Sone Chandi Ka Bhav, 14 January 2026: सोने और चांदी की कीमत में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। घरेलू स्तर पर भी इसमें लगातार उछाल आ रहा है।
Read more »
भागलपुर नियोजन मेला : युवाओं को देश के विभिन्न कंपनियों में मिलेगी नौकरी, जल्दी पहुंचिए यहांभागलपुर में श्रम संसाधन विभाग द्वारा राजकीय बालिका इंटर स्तरीय स्कूल में जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया गया है। इसका लक्ष्य 600 से अधिक बेरोजगार युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी दिलाना है। मैट्रिक से स्नातक तक के छात्र इसमें भाग ले सकते हैं। विभाग का इस वर्ष 3500 से अधिक युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है, जिसमें पिछले साल से 1000 अधिक...
Read more »
25 हजार टॉयलेट, 3500 सफाईकर्मी और 800 हेक्टेयर इलाका... मकर संक्रांति पर संगम में उमड़ा आस्था का महासैलाबमकर संक्रांति पर प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में अद्भुत नजारा देखने को मिला. आधी रात से ही गंगा और संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. प्रशासन के अनुसार, आज गुरुवार की सुबह 10 बजे तक 36 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया, जबकि शाम तक यह संख्या एक करोड़ के पार जाने का अनुमान है.
Read more »
