Heatwave In Rajasthan : राजस्थान के कोटा जिले में बीते 48 घंटों में 21 अज्ञात शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने इन शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है और इनके परिजनों की तलाश कर रही है। इन सभी की मौत का कारण हीट स्ट्रोक बताया जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक इसकी पुष्टी नहीं की है।...
Heatwave In Rajasthan : राजस्थान में भयानक गर्मी का सितम जोरों पर है। गर्मी के मारे जहां दिन का चैन गायब हो गया है तो रातों की नींद हराम हो गई है। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। दिन के साथ-साथ रात में भी लू चल रही है। इसी बीच कोटा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 48 घंटे में 21 अज्ञात शव बरामद हुए। इन सभी की मौत का कारण हीट स्ट्रोक बताया जा रहा है। हालांकि कोटा के कलक्टर ने हीटवेव से किसी की मौत होने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच कोटा में हुई मौतों के आंकड़े ने चौंका दिया है। जानकारी के मुताबिक, पूरे प्रदेश में अब तक 50 लोगों की मौत हीट स्ट्रोक से हो चुकी है। हालांकि, यह सरकारी आंकड़ों से बेहद दूर दिख रहा है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक, अब तक प्रदेश में केवल 4 मौतें हीट वेव से हुई हैं। वहीं कोटा के जिला कलक्टर रविंद्र गोस्वामी ने कहा कि अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। हीटवेव से मौत के आंकड़े सामने नहीं आए हैं। जब तक सभी शवों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने नहीं आएगी, तब तक हम इसको नहीं बता पाएंगे उनकी मौत कैसे हुई है। 21 अज्ञात डेड बॉडी मिली पुलिस को वहीं कोटा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थान से पुलिस ने 21 अज्ञात व्यक्तियों की डेडबॉडी बरामद की है। बीते 48 घंटों में पुलिस ने सभी शवों को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि एक शव गुमानपुरा थाना क्षेत्र, दो कोतवाली, एक महावीर नगर, एक कैथनी पोल, एक बार खेड़ा में स्टील ब्रिज के पास मिला है। सभी को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों की तलाश की जा रही है। गर्मी में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, अधिक संख्या में आ रहे शव राजाराम कर्मयोगी, श्री कर्मयोगी सेवा संस्थान कोटा के डायरेक्टर ने बताया कि हमारी संस्था कई सालों से मृत लावारिस व्यक्तियों के शवों के अंतिम संस्कार का कार्य करती है। इस बार मई के महीने में बहुत अधिक संख्या में शव आ रहे हैं। शवों की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा है कि उनकी मौत इस गर्मी के कारण से हुई है। गर्मी से मौतों का आंकड़ा हर साल से इस बार ज्यादा है। यह भी पढ़ें : बूंदी में बेटियों ने लहराया परचम, 10वीं के रिजल्ट में सरकारी स्कूल की छात्राओं ने मारी बाजी.
Heatwave In Rajasthan : राजस्थान में भयानक गर्मी का सितम जोरों पर है। गर्मी के मारे जहां दिन का चैन गायब हो गया है तो रातों की नींद हराम हो गई है। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। दिन के साथ-साथ रात में भी लू चल रही है। इसी बीच कोटा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 48 घंटे में 21 अज्ञात शव बरामद हुए। इन सभी की मौत का कारण हीट स्ट्रोक बताया जा रहा है। हालांकि कोटा के कलक्टर ने हीटवेव से किसी की मौत होने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच कोटा में हुई मौतों के आंकड़े ने चौंका दिया है। जानकारी के मुताबिक, पूरे प्रदेश में अब तक 50 लोगों की मौत हीट स्ट्रोक से हो चुकी है। हालांकि, यह सरकारी आंकड़ों से बेहद दूर दिख रहा है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक, अब तक प्रदेश में केवल 4 मौतें हीट वेव से हुई हैं। वहीं कोटा के जिला कलक्टर रविंद्र गोस्वामी ने कहा कि अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। हीटवेव से मौत के आंकड़े सामने नहीं आए हैं। जब तक सभी शवों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने नहीं आएगी, तब तक हम इसको नहीं बता पाएंगे उनकी मौत कैसे हुई है। 21 अज्ञात डेड बॉडी मिली पुलिस को वहीं कोटा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थान से पुलिस ने 21 अज्ञात व्यक्तियों की डेडबॉडी बरामद की है। बीते 48 घंटों में पुलिस ने सभी शवों को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि एक शव गुमानपुरा थाना क्षेत्र, दो कोतवाली, एक महावीर नगर, एक कैथनी पोल, एक बार खेड़ा में स्टील ब्रिज के पास मिला है। सभी को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों की तलाश की जा रही है। गर्मी में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, अधिक संख्या में आ रहे शव राजाराम कर्मयोगी, श्री कर्मयोगी सेवा संस्थान कोटा के डायरेक्टर ने बताया कि हमारी संस्था कई सालों से मृत लावारिस व्यक्तियों के शवों के अंतिम संस्कार का कार्य करती है। इस बार मई के महीने में बहुत अधिक संख्या में शव आ रहे हैं। शवों की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा है कि उनकी मौत इस गर्मी के कारण से हुई है। गर्मी से मौतों का आंकड़ा हर साल से इस बार ज्यादा है। यह भी पढ़ें : बूंदी में बेटियों ने लहराया परचम, 10वीं के रिजल्ट में सरकारी स्कूल की छात्राओं ने मारी बाजी
Heatwave In Rajasthan Letest News Heatwave In Rajasthan News Heatwave Turns Deadly In Rajasthan Kota Letest News Kota News Rajasthan Letest News Rajasthan News Rajasthan Weather Update Letest News Rajasthan Weather Update News | Kota News | News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान में हीटवेव हुआ जानलेवा, ब्रेन स्ट्रॉक से लेकर ऑर्गन फेलियर का बढ़ रहा खतरामौसम विभाग ने आज से पूरे राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है. हीटस्ट्रोक से ब्रेन स्ट्रॉक, हार्ट संबंधी दिक्क़त और ऑर्गन फेलियर जैसी जानलेवा दिक्क़ते भी लोगों को हो सकती है. क्या है हीटस्ट्रॉक और कैसे बच सकते हैं.
Read more »
Weather Update: दिल्ली में दम निकालेगी गर्मी, इन राज्यों में करेगी बुरा हाल...पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनीWeather Update: आईएमडी की रिपोर्ट में बताया गया कि 16 मई से राजस्थान, पंजाब, बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली के के अलग-अलग इलाकों में हीटवेव की संभावना है.
Read more »
Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, कई जिलों में शाम को धूल-भरी आंधी चलीश्रीगंगानगर में तापमान 45.5 जोधपुर में 45.3 बीकानेर में 45.6 जोधपुर में 45.8 कोटा में 45.5 जयपुर में 44.5 भीलवाड़ा में 44.4 अलवर में 44.8अजमेर में 43.8 चित्तौड़गढ़ में 43.
Read more »
Ebrahim Raisi Death: नहीं रहे ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई मौत, ईरानी मीडिया का दावाEbrahim Raisi Death: हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत, विदेश मंत्री का भी शव बरामद
Read more »
Heat Wave Alert: राजस्थान में @48 डिग्री पारा और हीटवेव का जानलेवा सितम, बीते 24 घंटे में 5 लोगों की मौतराजस्थान में गर्मी के आलम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जोधपुर शहर में रात 9:00 बजे भी तापमान 40 डिग्री रहा. लू के थपेड़ों से लोगों को राहत नहीं मिली. इस बीच जालोर में 24 घंटे में चार लोगों की गर्मी से मौत होने की जानकारी सामने आई है. जबकि जोधपुर में एक व्यक्ति की जान गई है.
Read more »
Heat Wave Alert: राजस्थान में हीटवेव का जानलेवा सितम, तीन दिन में 15 लोगों की मौत; कई शहरों में 48 डिग्री के पार पहुंचा पाराराजस्थान में तेज गर्मी अब जानलेवा साबित हो रही है। लू लगने से तीन दिन में 15 लोगों की मौत हुई है। बाड़मेर शहर में दोपहर में तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सीमा के निकट 48.
Read more »
