राजस्थान में एक और शाही शादी, वर वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे उपराष्ट्रपति और अमित शाह, जानिए कौन है यह लकी कपल

राजस्थान शाही शादी News

राजस्थान में एक और शाही शादी, वर वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे उपराष्ट्रपति और अमित शाह, जानिए कौन है यह लकी कपल
पाली में शाही शादीकोमल और मोनित पाली शादीकोमल और मोनित पाली शादी तस्वीरें
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 117 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 51%

राजस्थान की दो शादियां इस समय देशभर की सुर्खियां बटोर रही हैं। उदयपुर में अमेरिकी अरबपति की बेटी की शादी में जूनियर डोनाल्ड ट्रंप शामिल हुए। वहीं, पाली के रणकपुर में सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर की पोती को उपराष्ट्रपति औरअमित शाह सहित कई दिग्गज नेता आशीर्वाद देने...

जयपुर: राजस्थान के दो शादी समारोह इन दिनों देशभर की सुर्खियों में है। पहला समारोह झीलों की नगरी उदयपुर में हो रहा है जिसमें अमेरीकी अबरपति बिजनेसमैन की बेटी परिणय सूत्र में बंधने जा रही है। इस शादी में अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर ट्रंप सहित देश विदेश की कई वीवीआईपी हस्तियां शामिल हो रही हैं। दूसरा विवाह समारोह पाली जिले के रणकपुर में हुआ। इस समारोह में वर वधू को दाम्पत्य जीवन की बधाई देने के लिए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ दो राज्यों के राज्यपाल और कई बड़े नेता पाली पहुंचे।जानिए कौन है यह लकी कपलजिस कपल को आशीर्वाद देने के लिए उपराष्ट्रपति सहित देश की कई बड़ी हस्तियां पहुंची। वह कपल है कोमल और मोनित। कोमल और मोनित के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए देशभर की कई बड़ी राजनैतिक हस्तियां रणकपुर पहुंची। दुल्हन कोमल सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर की पोती हैं। माथुर भाजपा के बड़े नेता रहे हैं और वे केंद्रीय संगठन में बड़े पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जुलाई 2024 को उन्हें सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।अमित शाह और दो राज्यों के राज्यपाल पहुंचे आशीर्वाद देनेसिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर की पोती कोमल के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार दोपहर को जोधपुर होते हुए रणकपुर पहुंचे थे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी थे। रणकपुर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए हेलिपेड पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने उनकी अगवानी की। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मिजोरम के राज्यपाल विजय कुमार सिंह भी इस विवाह समारोह में शामिल हुए। शाम करीब साढ़े चार बजे केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए रणकपुर पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी थे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सिक्किम सीएम पीसी तमांग ने भी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को शुभकामनाएं दी।ये राजनैतिक हस्तियां भी पहुंची आशीर्वाद देनेनव दंपति कोमल और मोनित को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी राजनैतिक हस्तियां पाली पहुंची। इनमें केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, मंत्री अविनाश गहलोत, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, वाणिज्य मंत्री केके विश्नोई, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा, गुजरात सरकार के मंत्री कांतिलाल अमृतिया, छत्तीसगढ़ के कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत सहित कई दर्जनों विधायक, पूर्व विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल थे।.

जयपुर: राजस्थान के दो शादी समारोह इन दिनों देशभर की सुर्खियों में है। पहला समारोह झीलों की नगरी उदयपुर में हो रहा है जिसमें अमेरीकी अबरपति बिजनेसमैन की बेटी परिणय सूत्र में बंधने जा रही है। इस शादी में अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर ट्रंप सहित देश विदेश की कई वीवीआईपी हस्तियां शामिल हो रही हैं। दूसरा विवाह समारोह पाली जिले के रणकपुर में हुआ। इस समारोह में वर वधू को दाम्पत्य जीवन की बधाई देने के लिए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ दो राज्यों के राज्यपाल और कई बड़े नेता पाली पहुंचे।जानिए कौन है यह लकी कपलजिस कपल को आशीर्वाद देने के लिए उपराष्ट्रपति सहित देश की कई बड़ी हस्तियां पहुंची। वह कपल है कोमल और मोनित। कोमल और मोनित के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए देशभर की कई बड़ी राजनैतिक हस्तियां रणकपुर पहुंची। दुल्हन कोमल सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर की पोती हैं। माथुर भाजपा के बड़े नेता रहे हैं और वे केंद्रीय संगठन में बड़े पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जुलाई 2024 को उन्हें सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।अमित शाह और दो राज्यों के राज्यपाल पहुंचे आशीर्वाद देनेसिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर की पोती कोमल के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार दोपहर को जोधपुर होते हुए रणकपुर पहुंचे थे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी थे। रणकपुर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए हेलिपेड पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने उनकी अगवानी की। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मिजोरम के राज्यपाल विजय कुमार सिंह भी इस विवाह समारोह में शामिल हुए। शाम करीब साढ़े चार बजे केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए रणकपुर पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी थे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सिक्किम सीएम पीसी तमांग ने भी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को शुभकामनाएं दी।ये राजनैतिक हस्तियां भी पहुंची आशीर्वाद देनेनव दंपति कोमल और मोनित को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी राजनैतिक हस्तियां पाली पहुंची। इनमें केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, मंत्री अविनाश गहलोत, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, वाणिज्य मंत्री केके विश्नोई, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा, गुजरात सरकार के मंत्री कांतिलाल अमृतिया, छत्तीसगढ़ के कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत सहित कई दर्जनों विधायक, पूर्व विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल थे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

पाली में शाही शादी कोमल और मोनित पाली शादी कोमल और मोनित पाली शादी तस्वीरें कोमल और मोनित शादी राजस्थान न्यूज Rajasthan Royal Wedding Royal Wedding In Pali Komal And Monit Pali Wedding Komal And Monit Pali Wedding Photos Komal And Monit Wedding Rajasthan News

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 13:44:13