राजस्थान का यह वार म्यूजियम है खास, 1971 युद्ध के टैंक और हंटर विमान का हो जाएगा दीदार, भर देगा देशभक्ति का...

Jaisalmer War Museum News

राजस्थान का यह वार म्यूजियम है खास, 1971 युद्ध के टैंक और हंटर विमान का हो जाएगा दीदार, भर देगा देशभक्ति का...
जैसलमेर वॉर म्यूजियमIndian Military Historyभारतीय सैन्य इतिहास
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 78 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

War Museum Jaisalmer: थार के सुनहरे रेगिस्तान में बसा स्वर्णनगरी जैसलमेर में स्थित वॉर म्यूजियम देशभक्ति और वीरता का एक जीवंत प्रतीक है. शहर से महज 12 किमी दूर स्थित यह संग्रहालय भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास और 1971 के भारत-पाक युद्ध की वीर गाथाओं को फिर से जीवंत करता है. यह म्यूजियम, टैंक, हथियार और हंटर विमान जैसे युद्ध स्मारकों से सजा है.

धोरों की गोद में बसा स्वर्णनगरी का वार म्यूजियम ने देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बना ली है. जैसलमेर-जोधपुर मार्ग पर सैन्य क्षेत्र में स्थापित वॉर म्यूजियम अब पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान पा चुका है. देसी-विदेशी पर्यटकों के लिए यह स्थल वीरता और इतिहास का जीवंत उदाहरण बन गया है.

जैसलमेर का वॉर म्यूजियम थार के रेगिस्तान में देशभक्ति की एक जीवंत मिसाल है. 1971 के भारत-पाक युद्ध और लोंगेवाला की वीरगाथा को दर्शाता यह म्यूजियम, टैंक, हथियार और हंटर विमान जैसे युद्ध स्मारकों से सजा है. मेजर कुलदीप सिंह की शौर्य कथा हर दिल में जोश भर देती है. सुबह 9 से शाम 7 बजे तक खुलने वाला यह म्यूजियम हर भारतवासी को गर्व से भर देता है. पर्यटन सीजन में यह स्थल हजारों सैलानियों से गुलजार रहता है. खास बात यह है कि इसे 2016 में एशिया के सर्वश्रेष्ठ 25 संग्रहालयों में भी स्थान मिल चुका है. इस म्यूजियम में 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध की झलकियां दर्शाई गई है. सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहने वाला यह म्यूजियम न केवल सैन्य इतिहास प्रेमियों बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है, जो भारत की वीरता और बलिदान की कहानियों को करीब से जानना चाहता है. हाल ही में हुए भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद यहां लोगों की भीड़ बढ़ी है. यहां 1971 के भारत-पाक युद्ध की वीर गाथाओं को सुनकर लोग जोश से लबरेज हो जाते है. लोंगेवाला हॉल और इंडियन आर्मी हॉल में युद्ध से जुड़े फ़ोटो, हथियार और विजयी टैंक प्रदर्शित किए गए है. शेरमन, टी-59, विजयंत और टी-55 टैंकों के साथ रिकवरी व्हीकल और हंटर विमान को भी यहां सजाया गया है. यहां आने वाला हर पर्यटक इसे देखकर गर्व की अनुभूति करता है. संग्रहालय परिसर में 15 मीटर ऊंचे पोल पर लहराता विशाल तिरंगा दूर से ही वीरता और देशभक्ति के साथ दिल में नया जोश और जज्बा पैदा करता है. मौजूदा समय में वार म्यूजियम सैन्य गाथाओं का संग्रहालय नहीं, बल्कि जैसलमेर भ्रमण का अविस्मरणीय हिस्सा बन गया है. 24 अगस्त 2015 को लेफ्टिनेंट जनरल अशोक सिंह ने युद्ध संग्रहालय को राष्ट्र को समर्पित किया था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

जैसलमेर वॉर म्यूजियम Indian Military History भारतीय सैन्य इतिहास 1971 India-Pakistan War 1971 भारत-पाक युद्ध Longewala Battle लोंगेवाला की लड़ाई

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पहलगाम हमला : पाकिस्तान ने भारत की कार्रवाई के ख़िलाफ़ उठाए कदम, बताया क्या करेगापहलगाम हमला : पाकिस्तान ने भारत की कार्रवाई के ख़िलाफ़ उठाए कदम, बताया क्या करेगापाकिस्तान ने कहा है कि उसके हिस्से के पानी के प्रवाह को रोकने या मोड़ने का कोई भी प्रयास युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और इसका पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा.
Read more »

नायरा बनर्जी ने साड़ी और बिना बाजू वाले ब्लाउज के दिखाया दिलकश अंदाजनायरा बनर्जी ने साड़ी और बिना बाजू वाले ब्लाउज के दिखाया दिलकश अंदाजनायरा बनर्जी ने साड़ी और बिना बाजू वाले ब्लाउज के मन मोह लिया है। अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए उन्होंने असली फूलों का इस्तेमाल किया है।
Read more »

General Knowledge: बिहार में कहां है नौलखा राजा की 300 साल पुरानी हवेली, नरहन स्टेट से जुड़ा है इतिहासGeneral Knowledge: बिहार में कहां है नौलखा राजा की 300 साल पुरानी हवेली, नरहन स्टेट से जुड़ा है इतिहासNaulakha Haveli Historical heritage:नरहन स्टेट की नौलखा हवेली अब खंडहर में तब्दील हो रही है, हालांकि, इसकी भव्यता और ऐतिहासिक महत्व के कारण यह आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.
Read more »

1965 Indo-Pak War: हॉकर हंटर के उड़ान भरते ही कांपने लगते थे दुश्मन, पाक सेना पर की थी बमबारी1965 Indo-Pak War: हॉकर हंटर के उड़ान भरते ही कांपने लगते थे दुश्मन, पाक सेना पर की थी बमबारीफरीदाबाद में युद्ध स्मारक भारतीय सेना के पराक्रम का प्रतीक है। यहां हॉकर हंटर विमान और विजयंता टैंक स्थापित हैं जिन्होंने 1965 और 1971 के युद्धों में दुश्मन को धूल चटाई। हॉकर हंटर जो 1150 किमी/घंटा की गति से उड़ सकता था पाकिस्तानी सेना पर बम बरसाने में सक्षम था। विजयंता टैंक एक स्वदेशी उत्पाद दुश्मन के ठिकानों को नष्ट करने में अद्भुत...
Read more »

अजरबैजान-तुर्किये घूमने का प्लान कर दिया है कैंसिल तो इस बजट फ्रेंडली देश की करें यात्रा, 3 दिन में मिल जात...अजरबैजान-तुर्किये घूमने का प्लान कर दिया है कैंसिल तो इस बजट फ्रेंडली देश की करें यात्रा, 3 दिन में मिल जात...अब भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हो गया हो लेकिन भारतीय पर्यटक और ट्रैवल कंपनियां तुर्किये और अजरबैजान का बॉयकट कर रही हैं.
Read more »

भारत के इस दुश्मन से दोस्त रूस ने भी मिलाया हाथ...अमेरिका ने क्यों पकड़ लिया माथा?भारत के इस दुश्मन से दोस्त रूस ने भी मिलाया हाथ...अमेरिका ने क्यों पकड़ लिया माथा?दो देशों ने एक खास मिशन के लिए प्लान बनाया है। यह प्लान चांद को लेकर है। इसमें से एक भारत का दोस्त है तो दूसरा भारत का दुश्मन।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:57:52