General Knowledge: बिहार में कहां है नौलखा राजा की 300 साल पुरानी हवेली, नरहन स्टेट से जुड़ा है इतिहास

Naulakha Haveli Historical Heritage News

General Knowledge: बिहार में कहां है नौलखा राजा की 300 साल पुरानी हवेली, नरहन स्टेट से जुड़ा है इतिहास
Bihar Historical Heritageबिहार के ऐतिहासिक प्लेसSamastipur News
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 51%

Naulakha Haveli Historical heritage:नरहन स्टेट की नौलखा हवेली अब खंडहर में तब्दील हो रही है, हालांकि, इसकी भव्यता और ऐतिहासिक महत्व के कारण यह आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर जिले में आज भी एक ऐतिहासिक विरासत समय की मार झेलती खड़ी है, जिसे नरहन स्टेट की नौलखा हवेली के नाम से जाना जाता है. करीब 300 वर्ष पुरानी यह हवेली आज खंडहर में तब्दील होने की कगार पर है, लेकिन इसकी भव्यता और ऐतिहासिक महत्व के कारण आज भी यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

कहते हैं कि यह हवेली नरहन स्टेट के शासकों द्वारा बनवाई गई थी. इसे परमेश्वरी नारायण पुरी के समय में बनवाया गया, जब नरहन एक प्रभावशाली रियासत थी. हवेली के चारों ओर उगे विशाल वृक्ष और अंदर के टूटे-फूटे हिस्से आज इसकी दुर्दशा को बयां करते हैं, लेकिन जब लोकल 18 की टीम इसके अंदर पहुंची, तो आज भी वहां पुराने जमाने के सिलौटा, ओखली, और अन्य पारंपरिक चीजें मौजूद थीं, जो इसके गौरवशाली अतीत की कहानी बयां करते हैं. हवेली के मुख्य भवन में एक समय राजा का दरबार लगता था, जहां दूर-दराज से लोग अपनी समस्याएं लेकर आया करते थे. राजा खुद लोगों की फरियाद सुनते और उनका समाधान करते थे. क्या कहते हैं ग्रामीण? स्थानीय निवासी मनोज कुमार राय ने बताया कि यह हवेली परमेश्वरी नारायण पुरी के समय की है और यह करीब 300 वर्ष पुरानी है. उन्होंने कहा, यहां कभी राजा का दरबार लगता था, हाथी-घोड़े रहते थे. अब देखरेख नहीं होने के कारण यह खंडहर में बदल रही है. उन्होंने बताया कि हवेली का जो मैनेजर था, उसने इसे तुड़वाने की कोशिश भी की थी, लेकिन गांव के लोगों ने एकजुट होकर इसका विरोध किया और इसे बचा लिया. उन्होंने कहा, यह समस्तीपुर की विरासत है, इसे मिटने नहीं देंगे. मनोज कुमार राय ने आगे बताया कि नरहन स्टेट का इतिहास सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है. कोलकाता, गुजरात और वाराणसी में भी नरहन स्टेट के राजाओं के नाम से मंदिर और ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि नरहन को ऐतिहासिक पहचान द्रोणवार राजवंश के 13 भूपतियों ने दी थी, जिन्होंने इसे एक राजधानी नगर के रूप में विकसित किया था. राजा द्वारा बनाए गए राजमहल, मंदिर, पुल और तालाब आज भी नरहन की गौरवशाली अतीत की गवाही देते हैं. हालांकि, समय के साथ-साथ राज्य की कई ऐतिहासिक धरोहरें बंटवारे के दौरान वाराणसी चली गईं और जो बची हैं, वो गुमनामी में पड़ी हैं. मनोज कुमार ने यह भी बताया कि इसी क्षेत्र में पालयुगीन काल का मंदिर भी था, जिसमें सूर्य की दो फीट लंबी प्रस्तर मूर्ति, शिवलिंग और नंदी की मूर्तियां स्थापित की गई थीं. यह सब कुछ आज नरहन की ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहर की समृद्धता को दर्शाता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Bihar Historical Heritage बिहार के ऐतिहासिक प्लेस Samastipur News समस्तीपुर न्यूज Naulakha Haveli नौलखा हवेली Narhan State नरहन स्टेट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Nalanda News: प्रकृति बरपा रही कहर, बिजली की कड़कड़ाहट से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहरामNalanda News: प्रकृति बरपा रही कहर, बिजली की कड़कड़ाहट से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहरामNalanda News: बिहार के नालंदा में बीती रात हुई तूफानी बारिश में बिजली की कड़कड़ाहट से एक महिला की अचानक मौत हो गई है, जिससे परिवार को कोहराम मचा हुआ है.
Read more »

हिंदी-अंग्रेजी से भी पुरानी हैं दुनिया की ये 5 प्राचीन भाषाएं, लिस्ट में तीसरी भाषा 5000 साल से भी पुरानीहिंदी-अंग्रेजी से भी पुरानी हैं दुनिया की ये 5 प्राचीन भाषाएं, लिस्ट में तीसरी भाषा 5000 साल से भी पुरानीहिंदी-अंग्रेजी से भी पुरानी हैं दुनिया की ये 5 प्राचीन भाषाएं, लिस्ट में तीसरी भाषा 5000 साल से भी पुरानी
Read more »

चेपॉक पर चहल की हैट्रिक का चमत्कार, चेन्नई की उम्मीदें चकनाचूरचेपॉक पर चहल की हैट्रिक का चमत्कार, चेन्नई की उम्मीदें चकनाचूरमहेंद्र सिंह धोनी की टीम का इस साल के आईपीएल में ख़राब प्रदर्शन जारी है. अब वह प्लेऑफ़ की रेस से भी बाहर है.
Read more »

General Knowledge: कैसे अलीगढ़ बना ताला नगरी, 154 साल पुराना है ये उद्योग, जानें इतिहासGeneral Knowledge: कैसे अलीगढ़ बना ताला नगरी, 154 साल पुराना है ये उद्योग, जानें इतिहासGeneral Knowledge: क्या आप जानते हैं अलीगढ़ का ताला उद्योग 154 साल पुराना है. यहां ताला बनाने की शुरुआत 1870 में इंग्लैंड की जॉनसन्स एंड कंपनी ने की थी. तो चलिए डिटेल में जानते हैं अलीगढ़ के ताला उद्योग के बारे में
Read more »

कैसे अलीगढ़ बना ताला नगरी, 154 साल पुराना है ये उद्योग, जानें इतिहासकैसे अलीगढ़ बना ताला नगरी, 154 साल पुराना है ये उद्योग, जानें इतिहासGeneral Knowledge: कैसे अलीगढ़ बना ताला नगरी, 154 साल पुराना है ये उद्योग, जानें इतिहास
Read more »

इन देशों की झुलसाती गर्मी ने तोड़ा पिछले 6 सालों का रिकॉर्ड, Top 10 में पहले नंबर पर है यह देशइन देशों की झुलसाती गर्मी ने तोड़ा पिछले 6 सालों का रिकॉर्ड, Top 10 में पहले नंबर पर है यह देशWMO Climate Report: WMO की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 ने अब तक के सभी गर्म सालों को पीछे छोड़ दिया है और यह इतिहास में सबसे गर्म साल बन गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:10:34