राजस्थान में RGHS में बड़ा घोटाला आया सामने, सीकर में एक साथ हो गई सात डॉक्टरों की छुट्टी

Rghs Scam News

राजस्थान में RGHS में बड़ा घोटाला आया सामने, सीकर में एक साथ हो गई सात डॉक्टरों की छुट्टी
Rghs Scam In SikarRghs RajasthanRghs Doctor Suspended
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 59 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

RGHS Rajasthan: राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में अनियमितताओं के आरोप में सीकर में बड़ा एक्शन हुआ है। यहां प्रदेश के हेल्थ डिपार्टमेंट ने सात डॉक्टर निलंबित किया है। जांच में बिना जरूरत महंगी जांचें लिखकर प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर को लाभ पहुंचाने और रिकॉर्ड में गड़बड़ियां मिलने की पुष्टि...

सीकर: राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम में बार बार धांधली को लेकर खबर सामने आती रहती है। इसी बीच शुक्रवार को यहां इस मामले में राजस्थान हेल्थ डिपार्टमेंट ने बड़ा एक्शन लिया है। RGHS कथित फर्जीवाड़े और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। सात डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को RGHS की परियोजना निदेशक की अनुशंसा के आधार पर की गई। बता दें सभी डॉक्टर सीकर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों और जिले के विभिन्न पीएचसी और सीएचसी में कार्यरत हैं।प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने विभाग को सौंपी थी रिपोर्टसूत्रों के अनुसार RGHS प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ.

निधि पटेल ने विस्तृत जांच के बाद चिकित्सा विभाग को रिपोर्ट भेजी थी। जांच में सामने आया कि कुछ मामलों में प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अनियमितताएं की गईं। रिपोर्ट में कई मरीजों के नाम पर बिना स्पष्ट चिकित्सीय आवश्यकता के महंगी जांचें लिखे जाने का उल्लेख है।निलंबित किए गए डॉक्टरों में सीकर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल के अधीक्षक डॉ. कमल कुमार अग्रवाल, सह आचार्य डॉ. सुनील कुमार ढाका, डॉ. मुकेश वर्मा, एसके अस्पताल के डॉ. गजराज सिंह, डॉ. एस.एस. राठौड़, डॉ. सुनील शर्मा तथा किरवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. राकेश कुमार शामिल हैं।जांच में पाई गई गंभीर अनियमितताएं पाई मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजीलाल अटल ने बताया कि जांच रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। कई मरीजों के लिए HbA1c, RA Factor और Procalcitonin जैसी जांचें दर्ज की गईं, जबकि उनके रिकॉर्ड में इन परीक्षणों की स्पष्ट चिकित्सा आवश्यकता नहीं दर्शाई गई थी। कुछ मामलों में T2DM के लिए दर्शाए गए HbA1c टेस्ट की रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं मिली। इसके अलावा ओपीडी पर्चियों में संबंधित परामर्श का उल्लेख तक नहीं पाया गया।विभाग का मानना है कि इन अनियमितताओं से सरकार को आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच परिणामों के आधार पर की जाएगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Rghs Scam In Sikar Rghs Rajasthan Rghs Doctor Suspended Sikar News Rajasthan News Rghs स्कैम Rghs राजस्थान सीकर न्यूज़ राजस्थान न्यूज़

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जयपुर के अस्पताल में अटका विधायक की मां का इलाज, खुल गई RGHS को पोल!जयपुर के अस्पताल में अटका विधायक की मां का इलाज, खुल गई RGHS को पोल!राजस्थान के अस्पतालों में मरीजों को किस तरह परेशान होना पड़ता है इसके कई नमूने आए दिन सामने आते हैं और दब जाते है। लेकिन अबकी बार एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया जिसमें एक विधायक की मां का जयपुर के एक अस्पताल ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद विधायक ने मुख्यमंत्री भजनलाल को पत्र लिखकर शिकायत की...
Read more »

मुफ्त इलाज योजना में फर्जीवाड़ा, सुशीला को बनाया सुशील: मेडिकल स्टोर-डॉक्टर्स की मिलीभगत से करोड़ों का चूना, ...मुफ्त इलाज योजना में फर्जीवाड़ा, सुशीला को बनाया सुशील: मेडिकल स्टोर-डॉक्टर्स की मिलीभगत से करोड़ों का चूना, ...Rajasthan Government Free Treatment (RGHS) Scheme Scam Case Explained; राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बनी मुफ्त इलाज योजना (आरजीएचएस) में करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा सामने आया है।
Read more »

पेंशनर्स सावधान! RGHS में फर्जीवाड़ा अब नहीं चलेगा, इस प्लान से खुल जाएगा राजपेंशनर्स सावधान! RGHS में फर्जीवाड़ा अब नहीं चलेगा, इस प्लान से खुल जाएगा राजRajasthan RGHS: राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (RGHS) में धोखाधड़ी रोकने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। अब पेंशनर्स के कार्ड से होने वाले हर भुगतान की जानकारी SMS से मिलेगी, जिससे गलत भुगतान पर तुरंत शिकायत की जा सके। सरकार ने पेंशनर्स से योजना का ईमानदारी से लाभ उठाने और दुरुपयोग से बचने का आग्रह किया...
Read more »

Alwar|RGHS में 13.77 लाख की संदिग्ध पर्चियों पर विवादAlwar|RGHS में 13.77 लाख की संदिग्ध पर्चियों पर विवादAlwar News: राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अलवर में कार्यरत आठ चिकित्सकों को आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) योजना के तहत गबन के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
Read more »

झालावाड़ में RGHS योजना में घोटाले का हुआ खुलासा, आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तारझालावाड़ में RGHS योजना में घोटाले का हुआ खुलासा, आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तारझालावाड़: झालावाड़ में RGHS योजना में घोटाले का खुलासा हुआ है। घोटाला आरोपी कम्प्युटर ऑपरेटर राहुल जैन ने किया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसके सहयोगियों की तलाश जारी है। राज्य कर्मचारियों के फर्जी मेडीकल बिल बनाकर लाखों का चुना लगाया है। झालावाड़ जिले के झालरापाटन सैटेलाइट अस्पताल में यह RGHS योजना में घोटाला हुआ। इसके बाद जिले भर में हड़कंप...
Read more »

Rajasthan News: RGHS कार्ड के दुरूपयोग पर लगेगा ब्रेक, भजनलाल सरकार की नई डिजिटल व्यवस्था से लाभार्थी होंगे सतर्कRajasthan News: RGHS कार्ड के दुरूपयोग पर लगेगा ब्रेक, भजनलाल सरकार की नई डिजिटल व्यवस्था से लाभार्थी होंगे सतर्कRajasthan News: राजस्थान सरकार ने RGHS कार्ड धारकों के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है. आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ. राजस्थान
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:37:22