दौसा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक खड़े ट्रक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल बताए जा रहे हैं।
राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक खड़े ट्रक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना जयपुर बाइपास के पास घटी है। सभी घायल ों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंच गई और सभी मृतकों के शवों को जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद कार में फंसे घायल ों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और इलाज के लिए जिला अस्पताल
पहुंचा दिया। पुलिस के अनुसार, गाड़ी में सवार सभी लोग कुंभ से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दौसा बाईपास पर 11:00 बजे ईको कार, खड़े ट्रक में से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना की जानकारी के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी मृतकों के शवों को जिला अस्पताल भेज दिया। कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को स्थानीय के साथ मिलकर करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी है।मृतकों की पहचान टोंक जिले के जनता कॉलोनी के रहने वाली मुकुट बिहारी सोनी और उसकी पत्नी गुड्डी देवी के रूप में हुई। इसके अलावा जयपुर के सांगानेर निवासी राकेश सोनी और उसकी पत्नी निधि सोनी की मौत हो गई। वहीं कार चालक नफीस खान जिला सवाई माधोपुर की हुई मौत। ट्रेलर व इको कार टक्कर में घायल तीन लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। दौसा डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा ने मीडिया को बताया कि इस दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ट्रैफिक को रोक दिया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ईको कार में गैस किट लगी थी, जिससे गैस रिसाव की आशंका के कारण एहतियातन ट्रैफिक को कुछ देर के लिए डायवर्ट किया गया था
हादसा दौसा ट्रक कार मृत्यु घायल कुंभ मेला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पंजाब के फिरोजपुर में पिकअप और ट्रक के बीच टक्कर में 9 की मौत, 25 घायलपंजाब के फिरोजपुर जिले में एक पिकअप वैन और ट्रक के बीच टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। हादसा शादी समारोह में वेटर का काम करने जा रहे लोगों से भरी पिकअप वैन और एक ट्रक के बीच हुआ।
Read more »
बीकानेर में भयावह कार दुर्घटना, एक की मौत, सात घायलराजस्थान के बीकानेर में दो कारों के बीच एक भयावह टक्कर घटी है जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Read more »
सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 3 घायलउत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब ट्रक विपरीत लेन में जाकर कार से टकरा गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read more »
कुंभ से लौटते श्रद्धालुओं के साथ दुर्घटनाओं का दौर, नौ की मौतमहाकुंभ से लौटते श्रद्धालुओं की एक बस और एक बोलेरो ट्रक की टक्कर के बाद पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। एक और श्रद्धालु की मौत एक हाईवे हादसे में हुई।
Read more »
प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, 10 श्रद्धालुओं की मौतप्रयागराज में एक बोलेरो कार और बस की आमने-सामने टक्कर में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।
Read more »
मुजफ्फरपुर में ट्रक की टक्कर से महाकुंभ से लौट रहे दो की मौतमुजफ्फरपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। हादसा जैतपुर थाना क्षेत्र में हुआ।
Read more »
