राजस्थान से 50 लाख चुराकर भागा, बांका से 52.50 लाख रुपए बरामद

Jaipur Theft News

राजस्थान से 50 लाख चुराकर भागा, बांका से 52.50 लाख रुपए बरामद
Banka ArrestMantoo ThakurDomestic Helper Theft
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 53%

जयपुर में 50 लाख की चोरी के मामले में बेलहर बांका से मंटू ठाकुर गिरफ्तार हुआ है। जयपुर पुलिस ने स्थानीय सहयोग से देवनडीह गांव से उसे पकड़ा। आरोपी के पास से 52.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए, जिसमें से 25 लाख बेलहर बाजार और 27.

संवाद सूत्र, बेलहर । राजस्थान के जयपुर में एक सेठ के घर हुई 50 लाख रुपये की चोरी के मामले में जयपुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बेलहर थाना क्षेत्र के देवनडीह गांव से आरोपित मंटू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित देवनडीह गांव निवासी चोर राजेंद्र ठाकुर का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कुल 52 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इसमें से 25 लाख रुपये बेलहर बाजार स्थित उसके घर से और 27 लाख 50 हजार रुपये देवनडीह गांव स्थित पैतृक मकान से मिले हैं। पुलिस ने कहा बरामद दो लाख की राशि गिरफ्तार चोर की हो सकती है। एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने कहा कि गिरफ्तार चोर को न्यायालय के आदेश से जयपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जयपुर पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई महज तीन दिनों के भीतर की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यदि छापेमारी में कुछ घंटे की भी देरी होती तो आरोपित चोरी की पूरी रकम को कहीं और ठिकाने लगा सकता था। बरामद राशि ट्रंक में छिपाकर रखी गई थी। जानकारी के अनुसार आरोपित मंटू ठाकुर करीब 15 वर्ष की उम्र में रोजी-रोटी की तलाश में जयपुर चला गया था। वहां बजाजनगर थाना क्षेत्र निवासी सेठ नितिन फतेहपुरिया के घर वह आठ से दस हजार रुपये मासिक वेतन पर खाना बनाने का काम करता था। धीरे-धीरे वह सेठ का विश्वसनीय नौकर बन गया। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने सेठ के घर से 50 लाख रुपये चोरी कर लिए। गिरफ्तारी के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक मामूली घरेलू नौकर के पास इतनी बड़ी रकम और संपत्ति कैसे आई, इसे लेकर गांव से लेकर बेलहर बाजार तक तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जाता है कि आरोपित ने बेलहर बाजार में 20 से 30 लाख रुपये प्रति कट्ठा की दर से पांच कीमती भूखंड खरीदे हैं, जिनकी कुल कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। इसके अलावा उसने देवनडीह गांव में पक्का मकान भी बनवाया है। सूत्रों के मुताबिक एक साल पूर्व जयपुर पुलिस के साथ एक महिला भी गांव आई थी, जिसने खुद को आरोपित की दूसरी पत्नी बताया था। मंटू ठाकुर तीन भाइयों में मंझला है। उसका बड़ा भाई गांव में रहकर मजदूरी करता है, जबकि छोटा भाई जयपुर के एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर है। बेलहर थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि जयपुर के बजाजनगर थाना में 12 जनवरी को सेठ नितिन फतेहपुरिया ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मोबाइल लोकेशन और पते के आधार पर जयपुर पुलिस की टीम, जिसमें कांस्टेबल शंकर सिंह, श्रीनाहर सिंह और श्रीरामवतार सिंह शामिल थे, ने यहां पहुंचकर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपित को आगे की कार्रवाई के लिए जयपुर ले जाया जा रहा है।.

संवाद सूत्र, बेलहर । राजस्थान के जयपुर में एक सेठ के घर हुई 50 लाख रुपये की चोरी के मामले में जयपुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बेलहर थाना क्षेत्र के देवनडीह गांव से आरोपित मंटू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित देवनडीह गांव निवासी चोर राजेंद्र ठाकुर का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कुल 52 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इसमें से 25 लाख रुपये बेलहर बाजार स्थित उसके घर से और 27 लाख 50 हजार रुपये देवनडीह गांव स्थित पैतृक मकान से मिले हैं। पुलिस ने कहा बरामद दो लाख की राशि गिरफ्तार चोर की हो सकती है। एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने कहा कि गिरफ्तार चोर को न्यायालय के आदेश से जयपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जयपुर पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई महज तीन दिनों के भीतर की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यदि छापेमारी में कुछ घंटे की भी देरी होती तो आरोपित चोरी की पूरी रकम को कहीं और ठिकाने लगा सकता था। बरामद राशि ट्रंक में छिपाकर रखी गई थी। जानकारी के अनुसार आरोपित मंटू ठाकुर करीब 15 वर्ष की उम्र में रोजी-रोटी की तलाश में जयपुर चला गया था। वहां बजाजनगर थाना क्षेत्र निवासी सेठ नितिन फतेहपुरिया के घर वह आठ से दस हजार रुपये मासिक वेतन पर खाना बनाने का काम करता था। धीरे-धीरे वह सेठ का विश्वसनीय नौकर बन गया। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने सेठ के घर से 50 लाख रुपये चोरी कर लिए। गिरफ्तारी के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक मामूली घरेलू नौकर के पास इतनी बड़ी रकम और संपत्ति कैसे आई, इसे लेकर गांव से लेकर बेलहर बाजार तक तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जाता है कि आरोपित ने बेलहर बाजार में 20 से 30 लाख रुपये प्रति कट्ठा की दर से पांच कीमती भूखंड खरीदे हैं, जिनकी कुल कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। इसके अलावा उसने देवनडीह गांव में पक्का मकान भी बनवाया है। सूत्रों के मुताबिक एक साल पूर्व जयपुर पुलिस के साथ एक महिला भी गांव आई थी, जिसने खुद को आरोपित की दूसरी पत्नी बताया था। मंटू ठाकुर तीन भाइयों में मंझला है। उसका बड़ा भाई गांव में रहकर मजदूरी करता है, जबकि छोटा भाई जयपुर के एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर है। बेलहर थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि जयपुर के बजाजनगर थाना में 12 जनवरी को सेठ नितिन फतेहपुरिया ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मोबाइल लोकेशन और पते के आधार पर जयपुर पुलिस की टीम, जिसमें कांस्टेबल शंकर सिंह, श्रीनाहर सिंह और श्रीरामवतार सिंह शामिल थे, ने यहां पहुंचकर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपित को आगे की कार्रवाई के लिए जयपुर ले जाया जा रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Banka Arrest Mantoo Thakur Domestic Helper Theft Rajasthan Crime Bihar Police Action Stolen Money Recovery Belhar Market Devanadih Village Nitin Fatehpuriya Banka News Banka Latest News Banka News In Hindi Banka Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ಅಮೆಜಾನ್ ಗ್ರೇಟ್ ರಿಪಬ್ಲಿಕ್ ಡೇ ಸೇಲ್ 2026: ಸ್ಮಾರ್ಟ್‌ಫೋನ್‌ಗಳ ಮೇಲೆ 50% ವರೆಗೆ ಭಾರಿ ರಿಯಾಯಿತಿಅಮೆಜಾನ್ ಗ್ರೇಟ್ ರಿಪಬ್ಲಿಕ್ ಡೇ ಸೇಲ್ 2026: ಸ್ಮಾರ್ಟ್‌ಫೋನ್‌ಗಳ ಮೇಲೆ 50% ವರೆಗೆ ಭಾರಿ ರಿಯಾಯಿತಿAmazon Great Republic Day sale: ಗಣರಾಜ್ಯೋತ್ಸವದ ಸಂಭ್ರಮದ ಅಂಗವಾಗಿ ಅಮೆಜಾನ್ ಗ್ರೇಟ್ ರಿಪಬ್ಲಿಕ್ ಡೇ ಸೇಲ್ 2026 ಅನ್ನು ಆರಂಭಿಸಿದೆ.
Read more »

युजवेंद्र चहल शो ‘द 50’ में शामिल नहीं होंगे: रियलिटी शो में पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के साथ दिखने की थीं अ...युजवेंद्र चहल शो ‘द 50’ में शामिल नहीं होंगे: रियलिटी शो में पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के साथ दिखने की थीं अ...India cricketer Yuzvendra Chahal denies reports of participating in The 50 reality show with ex-wife Dhanashree Verma. Latest Updates.
Read more »

रामपुर में मकर संक्रांति पर पतंगों का कारोबार चमका, 50 लाख से अधिक पतंगें भेजी गईंरामपुर में मकर संक्रांति पर पतंगों का कारोबार चमका, 50 लाख से अधिक पतंगें भेजी गईंमकर संक्रांति पर रामपुर से 50 लाख से अधिक पतंगों का निर्यात हुआ। दिल्ली, पंजाब और जयपुर में पतंगों की भारी मांग रही, जिससे कारीगरों और कारोबारियों में उत्साह है। रामपुर में पतंग उद्योग सैकड़ों वर्ष पुराना है और हजारों परिवारों की आजीविका इसी पर निर्भर है।
Read more »

दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, 50 मीटर दूर तक देख पाना भी मुश्किलदिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, 50 मीटर दूर तक देख पाना भी मुश्किलदिल्ली-NCR और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गुरुवार सुबह घना कोहरा दिखा. पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी कोहरे के हालात बने. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कुछ जगह विजिबिलिटी 50 मीटर से कम हो सकती है.
Read more »

लद्दाख में LoC-LAC पर माइनस 50 डिग्री में कैसे रहते हैं भारतीय जवानलद्दाख में LoC-LAC पर माइनस 50 डिग्री में कैसे रहते हैं भारतीय जवानलद्दाख के LoC और LAC पर भारतीय सेना के जवान चरम ठंड (-50°C तक), भारी बर्फबारी और ऊंचाई से जूझते हुए देश की रक्षा कर रहे हैं. विशेष ठंडे कपड़े, हीटेड शेल्टर, हेलिकॉप्टर सपोर्ट और लगातार ट्रेनिंग से वे अलर्ट रहते हैं. द्रास में 'जश्न-ए-फतेह' जैसे कार्यक्रमों से भी लोकल लोगों से जुड़ते हैं. उनकी बहादुरी और समर्पण से सीमाएं सुरक्षित हैं.
Read more »

करण पटेल 'द 50' रियलिटी शो में एंट्री, 'बिग बॉस' के ये सितारे भी आएंगे नज़रकरण पटेल 'द 50' रियलिटी शो में एंट्री, 'बिग बॉस' के ये सितारे भी आएंगे नज़रनया रियलिटी शो 'द 50' जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है, जिसमें करण पटेल की एंट्री हो गई है। शो में अर्चना गौतम, दिव्या अग्रवाल और मिस्टर फैजू जैसे 'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट्स भी नज़र आएंगे। शो 1 फरवरी से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:01:10