नया रियलिटी शो 'द 50' जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है, जिसमें करण पटेल की एंट्री हो गई है। शो में अर्चना गौतम, दिव्या अग्रवाल और मिस्टर फैजू जैसे 'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट्स भी नज़र आएंगे। शो 1 फरवरी से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।
टीवी पर जल्द ही एक नया रियलिटी शो ' द 50 ' आने वाला है, जिसे सभी रियलिटी शो ज का बाप कहा जा रहा है। शो में कई चुनौतीपूर्ण टास्क होंगे और कंटेस्टेंट्स 50 दिनों तक अपना गेम खेलकर शो जीतने की कोशिश करेंगे। अब टेलीकास्ट से कुछ दिन पहले, शो के पहले कंटेस्टेंट की घोषणा कर दी गई है। यह खबर उनके प्रशंसकों के लिए बहुत खुशी लेकर आई है।\'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल के प्रसिद्ध अभिनेता करण पटेल को ' द 50 ' रियलिटी शो में भाग लेने का प्रस्ताव मिला है। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसकी आधिकारिक घोषणा की। करण ने
'द 50' शो के निमंत्रण कार्ड की झलक दिखाते हुए पुष्टि की कि वह इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अभिनेता को लंबे समय के बाद काम मिला है, जिससे उनके प्रशंसकों में उत्साह है। करण पटेल ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में कहा था कि उनके पास कोई काम नहीं है। 2019 से 2025 तक, यानी छह साल तक, उनके पास कोई टीवी या रियलिटी शो नहीं था। अभिनेता ने इसका कारण ओटीटी प्लेटफॉर्म को बताया, जिसने इंडस्ट्री में उनके लिए एक बड़ा बदलाव लाया। अब, करण को 'द 50' मिला है, जिससे उम्मीद है कि उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव आएगा। यह शो 1 फरवरी से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। यह फ्रेंच सीरीज Les Cinquante पर आधारित है।\करण पटेल के अलावा, 'बिग बॉस' के कुछ मशहूर कंटेस्टेंट्स के भी इस शो में शामिल होने की खबरें हैं। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि अर्चना गौतम, दिव्या अग्रवाल और मिस्टर फैजू भी 'द 50' में दिखाई देंगे। अर्चना और दिव्या दोनों ही 'बिग बॉस' का हिस्सा रह चुकी हैं। अर्चना गौतम 'बिग बॉस 16' की तीसरी रनर-अप थीं। वहीं, दिव्या अग्रवाल 'बिग बॉस ओटीटी' सीजन 1 की विजेता हैं। मिस्टर फैजू 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं। वह एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं। उनकी शुरुआत टिकटॉक पर वीडियो बनाने से हुई थी। लॉकडाउन के दौरान उन्हें काफी लोकप्रियता मिली और आज वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इन्फ्लुएंसर्स में से एक हैं। इस शो के लिए मुंबई के मढ़ आइलैंड पर एक बड़ा सेट तैयार किया गया है। फैंस इस नए शो को देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं
द 50 करण पटेल बिग बॉस अर्चना गौतम दिव्या अग्रवाल मिस्टर फैजू रियलिटी शो
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ಅಮೆಜಾನ್ ಗ್ರೇಟ್ ರಿಪಬ್ಲಿಕ್ ಡೇ ಸೇಲ್ 2026: ಸ್ಮಾರ್ಟ್ಫೋನ್ಗಳ ಮೇಲೆ 50% ವರೆಗೆ ಭಾರಿ ರಿಯಾಯಿತಿAmazon Great Republic Day sale: ಗಣರಾಜ್ಯೋತ್ಸವದ ಸಂಭ್ರಮದ ಅಂಗವಾಗಿ ಅಮೆಜಾನ್ ಗ್ರೇಟ್ ರಿಪಬ್ಲಿಕ್ ಡೇ ಸೇಲ್ 2026 ಅನ್ನು ಆರಂಭಿಸಿದೆ.
Read more »
युजवेंद्र चहल शो ‘द 50’ में शामिल नहीं होंगे: रियलिटी शो में पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के साथ दिखने की थीं अ...India cricketer Yuzvendra Chahal denies reports of participating in The 50 reality show with ex-wife Dhanashree Verma. Latest Updates.
Read more »
रामपुर में मकर संक्रांति पर पतंगों का कारोबार चमका, 50 लाख से अधिक पतंगें भेजी गईंमकर संक्रांति पर रामपुर से 50 लाख से अधिक पतंगों का निर्यात हुआ। दिल्ली, पंजाब और जयपुर में पतंगों की भारी मांग रही, जिससे कारीगरों और कारोबारियों में उत्साह है। रामपुर में पतंग उद्योग सैकड़ों वर्ष पुराना है और हजारों परिवारों की आजीविका इसी पर निर्भर है।
Read more »
दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, 50 मीटर दूर तक देख पाना भी मुश्किलदिल्ली-NCR और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गुरुवार सुबह घना कोहरा दिखा. पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी कोहरे के हालात बने. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कुछ जगह विजिबिलिटी 50 मीटर से कम हो सकती है.
Read more »
साइंस को ओपन चैलेंज!50 साल से एक पल भी नहीं सोया ये शख्स, डॉक्टर भी हैरानRewa Man not Slept for 50 Years: मध्य प्रदेश के रीवा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक शख्स लगभग पिछले 50 सालों से जाग रहा है. रीवा शहर के चाणक्यपुरी कालोनी में रहने वाले मोहनलाल द्विवेदी दावे के मुताबिक वह पिछले 50 सालों से नहीं सोए और उन्हें किसी भी तरह की कोई गंभीर बीमारी भी नहीं है.
Read more »
लद्दाख में LoC-LAC पर माइनस 50 डिग्री में कैसे रहते हैं भारतीय जवानलद्दाख के LoC और LAC पर भारतीय सेना के जवान चरम ठंड (-50°C तक), भारी बर्फबारी और ऊंचाई से जूझते हुए देश की रक्षा कर रहे हैं. विशेष ठंडे कपड़े, हीटेड शेल्टर, हेलिकॉप्टर सपोर्ट और लगातार ट्रेनिंग से वे अलर्ट रहते हैं. द्रास में 'जश्न-ए-फतेह' जैसे कार्यक्रमों से भी लोकल लोगों से जुड़ते हैं. उनकी बहादुरी और समर्पण से सीमाएं सुरक्षित हैं.
Read more »
