पीएम मोदी के राजीव गांधी के करप्शन वाले बयान पर अखिलेश यादव से लेकर ममता बनर्जी तक कई विपक्षी नेताओं ने प्रतिक्रिया दी
ममता बनर्जी, जो कि चुनाव को लेकर काफी जोर शोर से प्रचार कर रही थीं उन्होंने इस बात के लिए माफी भी मांगी कि उन्होंने बहुत देर से इस पर प्रतिक्रिया की. उन्होंने लिखा, 'इस पर देर से प्रतिक्रिया देने के लिए माफी चाहती हूं.
पीएम मोदी द्वारा दिवंगत राजीव गांधी के लिए दिया गया बयान काफी दुखद है. राजीव जी ने अपने आपको और देश के लिए समर्पित कर दिया. मैं इस तरह के बयान का खंडन करती हूं.'मोदी के इस बयान की राजनीतिक महकमें में काफी आलोचना हो रही है. अखिलेश ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा चुनाव हो या न हो शहीदों का सम्मान करना आधारभूत मानवता है. पूर्व यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा, पीएम का बयान दिखाता है कि सत्ता पर काबिज होने के लिए कोई किस हद तक गिर सकता है.'जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी पीएम मोदी की आलोचना की. उन्होंने कहा, 'राजीव गांधी ने देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवा दी. वह एक वास्तविक शहीद थे जिनको उन लोगों से प्रमाणपत्र की ज़रूरत नहीं है जो लोग धर्म के नाम पर लिंचिंग करते हैं.'वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सैम पित्रोदा ने भी पीएम मोदी की आलोचना की. मोदी की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा पीएम मोदी ने जो टिप्पणी कल राजीवा गांधी के ऊपर कीं उसने एक गुजराती के रूप में मुझे शर्मिंदा किया है. मै भी उसी गुजरात से संबंधित हूं जहां महात्मा गांधी का जन्म हुआ है.वहीं पी चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शिष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हैं. उन्होंने कहा कि मोदी ने 1991 में मारे गए एक व्यक्ति को बदनाम करके औचित्य और शालीनता की सभी हदें पार कर दी हैं.क्या मोदी जी कुछ भी पढ़तें हैं? क्या वो जानते है कि श्री राजीव गांधी के खिलाफ लगाए गए आरोप को दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूरी तरह से निराधार? करार दिया गया था.''वहीं पी चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शिष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हैं. कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि जो लोग धर्म के आधार पर बांटने की राजनीति करते हैं वे लोग राजीव गांधी के बलिदान को क्या समझेंगे.वहीं सलमान खुर्शीद ने इसे मिड समर मैडनेस करार दे दिया. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी से पीएम मोदी मानसिक संतुलन खो चुके हैं. वह सत्ता में वापसी के लिए ओछी हरकतें कर रहे हैं. बाद में उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'पीएम मोदी ने मानवता और शिष्टता के निचले स्तर को छू लिया है. पहली बार मैं भारत के प्रधानमंत्री को लेकर शर्मिंदा हूं.'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Image of the Day: चुनावी रैली में मोदी के मुखौटों में दिखे यूथ - Lok Sabha Election 2019 Gallery AajTak
Read more »
पीएम मोदी के भाई प्रहलाद मोदी की पत्नी का हार्ट अटैक से निधनभगवती बेन, 55 साल की थीं. उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है. भगवती बेन पिछले काफी समय से बीमार थीं और अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती थीं. आज शाम को ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
Read more »
VIDEO: पीएम मोदी का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले मोदी को मारने के सपने देखने लगे हैं'पीएम मोदी ने कहा,'कांग्रेस पार्टी आज उन लोगों के साथ खड़ी है जो कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री होना चाहिए.'
Read more »
राजीव गांधी पर मोदी के बयान से भड़के राहुल, प्रियंका बोलीं- सनक में नेक इंसान की शहादत का अपमानराहुल ने पीएम मोदी को कहा है कि आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं और मेरे पिता को बीच में खींचने पर भी आप नहीं बच पाओगे. जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जिन अमेठीवासियों के लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी, वही जनता आपको जवाब देगी.
Read more »
राजीव गांधी पर पीएम मोदी की टिप्पणी, सैम पित्रोदा ने कहा- आपके झूठ से निराश हुआउत्तर प्रदेश में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि राहुल के पिता राजीव गांधी का जीवन एक नंबर वन भ्रष्ट नेता के
Read more »
नेहरू, राजीव के बाद मोदी के निशाने पर मनमोहन, कहा- नाइट वॉचमैन को बनाया PMनरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2004 में राजकुमार को ट्रेनिंग देने में ही देश के 10 साल बर्बाद हो गए. नरेंद्र मोदी ने 2004 लोकसभा चुनाव के परिणामों की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक प्राइम मिनिस्टर इन वेटिंग के समझदार होने के इंतजार में 10 साल तक एक एक्टिंग प्राइम मिनिस्टर बनाए रखा.
Read more »
राजीव गांधी को पीएम मोदी ने बताया भ्रष्टाचारी, रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- 'गटर पॉलिटिक्स'जैसे-जैसे चुनाव की तारीख अंतिम चरण में पहुंच रहा है, वैसे-वैसे चुनावी साभाओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर बढ़ता जा रहा है. शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के लिए भष्टाचारी नंबर-1 की टिप्पणी की थी, जिसे रॉबर्ट वाड्रा ने गटर पॉलिटिक्स बताया.
Read more »
