राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच गहलोत सरकार को राहत मिली है Rajasthan RajasthanPoliticalCrisis | AnkurWadhawan
राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच गहलोत सरकार को राहत मिली है. भारतीय ट्राइबल पार्टी के दोनों विधायकों ने गहलोत सरकार को समर्थन देने की घोषणा की है. बीटीपी के दोनों विधायकों ने शनिवार को सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की और समर्थन का ऐलान किया.
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भारतीय ट्राइबल पार्टी के दोनों विधायकों ने उनकी प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की. अपने मांगपत्र के साथ चर्चा कर उन्होंने सरकार को समर्थन देने की घोषणा की.भारतीय ट्राइबल पार्टी के दोनों विधायकों ने उनकी प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ मुलाक़ात कर और अपने मांगपत्र के साथ चर्चा कर सरकार को समर्थन देने की घोषणा की। pic.twitter.com/a2783tQYDo — Ashok Gehlot July 18, 2020 बीटीपी के विधायक रामप्रसाद और राजकुमार रौत ने कहा कि चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास गलत है. हम सरकार के साथ हैं. इससे पहले अशोक गहलोत और सचिन पायलट की लड़ाई में भारतीय ट्राइबल पार्टी के अध्यक्ष महेश भाई वसावा ने अपनी पार्टी के दोनों विधायकों को वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहने को कहा था.महेश भाई वसावा ने कहा कि दोनों विधायक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के समय न कांग्रेस, न गहलोत, न सचिन पायलट और न ही बीजेपी को वोट करें. अध्यक्ष महेश वसावा ने ये भी कहा कि अगर विधायक पार्टी के आदेशों की अवहेलना करते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. वहीं, अब शनिवार को हुई कॉन्फ्रेंस में दोनों विधायकों ने कहा कि सरकार से हमने कुछ मांग की थी, जिससे मानने के लिए अब सरकार तैयार है. हम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के समर्थन के लिए तैयार हैं. अगर फ्लोर टेस्ट होता है, तो हम कांग्रेस का समर्थन करेंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी: गर्लफ्रेंड के घर जाना पुलिसकर्मी को पड़ा महंगा, मुहल्ले के लोगों ने कर दी धुनाईइलाके के लोगों का आरोप है कि यह पुलिसकर्मी पिछले काफी समय से यहां की एक महिला से मिलने आया करता था. आरोपी पुलिसकर्मी का महिला के साथ अवैध संबंध थे.
Read more »
चीन को एक और झटका, 5G के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार अमेरिका!यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) की अध्यक्ष निशा बिस्वाल ने गुरुवार को कहा टेक्नोलॉजी क्षेत्र के लिए भारत और अमेरिका
Read more »
वसुंधरा पर गहलोत सरकार बचाने का आरोप, बेनीवाल को BJP ने दी चुप रहने की हिदायतBJP की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है.(AnkurWadhawan)
Read more »
बीटीपी के दो विधायकों ने राजस्थान की गहलोत सरकार को दिया खुला समर्थनबीटीपी के दो विधायकों ने राजस्थान की गहलोत सरकार को दिया खुला समर्थन RajasthanTapeScandal RajasthanPoliticalCrisis ashokgehlot51 INCIndia
Read more »
