राजस्थान विधानसभा के अंदर विपक्ष के हंगामे से ज्यादा सदन के बाहर पत्रकारों का हंगामा
बता दें कि राजस्थान विधानसभा का सत्र आज से शुरू हुआ है. सदन के अंदर विपक्ष के हंगामे से ज्यादा सदन के बाहर पत्रकारों का हंगामा चल रहा है. इस बार विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने विधानसभा के कवरेज के लिए बनने वाले पासों में भी भारी कटौती कर दी है.
वरिष्ठ पत्रकारों के पास और एक संस्थान से पांच-पांच पास बनने पर रोक लगाते हुए एक संस्थान से एक पास का नियम बना दिया है, जिसमें स्वतंत्र पत्रकार और ऑनलाइन पत्रकारों के लिए कोई जगह नहीं रखी गई है. कैमरामैन और फोटोग्राफर भी विधानसभा के अंदर नहीं जा सकते हैं. इसके अलावा पत्रकारों को पत्रकार दीर्घा के अलावा कहीं और जाने नहीं दिया जाएगा. जो पास दिए जा रहे हैं उस पर साफ लिखा हुआ है कि पत्रकार पत्रकार दीर्घा के बाहर नहीं जाएंगे . इससे पहले विधानसभा कवरेज के लिए पास बनाने के लिए कभी परेशानी नहीं होती थी और विधानसभा उदार भाव से पत्रकारों का पास बनाता था. पुराने और स्वतंत्र पत्रकार भी कवरेज के लिए जाते थे. ऐसे पत्रकार भी जाते थे जो छोटे सप्ताहिक और मंथली मैगजीन निकालते हैं. पत्रकारों को कैंटीन में जाकर खाना खाने और चाय पीने की भी छूट हुआ करती थी. इसके अलावा हां पक्ष और ना पक्ष लॉबी में जा सकते थे. मंत्रियों के कमरे में भी जाने की छूट थी. मगर विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस सब पर रोक लगाते हुए पत्रकारों के पास पहले की तुलना में 80 फीसदी कम कर दी है. यही नहीं विधायकों के साथ आने वाले लोगों की संख्या भी सीमित कर दी गई है. अब एक विधायक और एक अधिकारी के साथ 2 से ज्यादा लोग विधानसभा के अंदर नहीं आ सकते हैं. विधानसभा के इस नए नियम के खिलाफ पत्रकार विधानसभा अध्यक्ष के कमरे के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. विधानसभा के बाहर भी पत्रकार अपना विरोध जता रहे हैं. इसके पहले बीजेपी शासन के दौरान भी विधानसभा के अंदर कैमरा ले जाने पर रोक लगा दी थी. For latest update on mobile SMS to 52424 . for Airtel , Vodafone and idea users . Premium charges apply !!
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पश्चिम बंगाल: बीजेपी के दफ्तर में तोड़फोड़, टीएमसी पर लगाया आरोप– News18 हिंदीमंगलवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के भक्तिनगर में बीजेपी के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई.
Read more »
भारत के सेमी फ़ाइनल में पहुँचने के रास्ते में क्या हैं रोड़ेइंग्लैंड में चल रहे मौजूदा विश्व कप में कुछ उलटफेर पूरे समीकरण बदल सकते हैं. जानिए कैसे.
Read more »
शराब की दुकान बंद कराने के लिए पत्नी के शव के साथ धरने पर बैठा डॉक्टरसड़क हादसे में अपनी पत्नी को खोने वाले एक डॉक्टर ने तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. डॉक्टर रमेश अपनी पत्नी के शव के साथ जंबुकंडी इलाके में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. कोयंबटूर का यह इलाका तमिलनाडु और केरल के बॉर्डर पर पड़ता है.
Read more »
भारत के सेमी फ़ाइनल में पहुंचने के रास्ते में क्या हैं रोड़े- विश्व कप क्रिकेटइंग्लैंड में चल रहे मौजूदा विश्व कप क्रिकेट में अफ़ग़ानिस्तान पर बांग्लादेश की जीत और दक्षिण अफ़्रीका पर पाकिस्तान की जीत ने समीकरण को काफ़ी रोचक बना दिया है। अंक के आधार पर टॉप चार टीमें सेमी फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करेंगी। इस प्रतियोगिता में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को नौ-नौ मैच खेलने हैं।
Read more »
world cup में आई टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, नंबर वन के ताज पर जमाया कब्जाभारतीय टीम विश्व कप में अजेय चल रही है. टीम इंडिया के फैंस अपनी टीम के प्रदर्शन पर खुश हैं. इसी बीच, प्रशंसकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है. भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंच गई है.
Read more »
नर्सों ने अस्पताल में बनाया टिक टॉक वीडियो, प्रशासन ने भेजा नोटिसअस्पताल में नर्सों ने मौज मस्ती के लिए टिक टॉक वीडियो बनाया, जिससे अब उनकी नौकरी पर बन आई है. अपनी ड्यूटी भूलकर वीडियो बनाने में व्यस्त इन नर्सों पर कड़ी कार्रवाई की तलवार लटक रही है.
Read more »
