राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में महारैली का आयोजन, सांसद राजकुमार रोत ने भील प्रदेश की उठाई मांग
चित्तौड़गढ़, 10 अगस्त । विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को चित्तौड़गढ़ में इंदिरा गांधी स्टेडियम से एक भव्य महारैली निकाली गई और ईनानी सिटी सेंटर में जनसभा का आयोजन किया गया। Advertismentइस कार्यक्रम में बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत, धरियावद विधायक थावरचंद डामोर, गोपाल भील आकोड़िया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और भील समाज के लोग शामिल हुए। महारैली में आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। सांसद राजकुमार रोत ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र सरकार पर ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान मामले में अमेरिका के दबाव में आने का गंभीर आरोप लगाया। रोत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा नजर आया। लेकिन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर करा दिया। इस मुद्दे पर सदन में देश के तीन बड़े नेताओं का बयान आया, लेकिन तीनों के बयान अलग-अलग थे। अमेरिका की वजह से हमें झुकना पड़ा, जो शर्म की बात है। विमानों के नष्ट होने पर सरकार को ठीक तरीके से जवाब देना चाहिए। उन्होंने भील प्रदेश की पुरानी मांग को फिर से उठाया और कहा कि यदि यह मांग पूरी हो जाती तो आदिवासी समाज की सामाजिक-आर्थिक स्थिति आज कहीं बेहतर होती। राजकुमार रोत ने कहा कि देश में करीब 14-15 करोड़ आदिवासी आबादी है, जो प्रकृति संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देती है। इसके बावजूद, प्रधानमंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री ने विश्व आदिवासी दिवस पर शुभकामनाएं तक नहीं दीं। उन्होंने राजस्थान सरकार पर भी आरोप लगाया कि बजट जारी होने के बावजूद विश्व आदिवासी दिवस के लिए कोई आधिकारिक आयोजन नहीं किया गया। यह आदिवासी समाज के प्रति सरकार की उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने चित्तौड़गढ़ के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यह क्षेत्र वीरता और बलिदान के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां का भील समाज आज भी विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में आदिवासियों के लिए विशेष योजनाओं की जरूरत है, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। --आईएएनएस एकेएस/एबीएम डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Rajasthan: भील प्रदेश की मांग फिर उठी, जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन; कलेक्टर को ज्ञापन सौंपाउदयपुर डूंगरपुर और दलोट में भील समुदाय ने अपनी पुरानी मांग भील प्रदेश के पृथक राज्य गठन को लेकर जोरशोर से आवाज उठाई। 15 जुलाई को जिला एकीकरण समिति के तहत आदिवासी भील समाज ने उदयपुर जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरना देकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही डूंगरपुर में भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने भी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम...
Read more »
राजस्थान राजनीति: BAP MP राजकुमार रोत की हुंकार, 'भील प्रदेश जन्मसिद्ध अधिकार'Rajasthan Politics : BAP MP राजकुमार रोत की हुंकार, 'भील प्रदेश जन्मसिद्ध अधिकार', सवाल- हमें क्यों बांटा?
Read more »
भील प्रदेश का नक्शा जारी कर BAP सांसद ने चार राज्यों में मचाई हलचल, पढ़ें नए राज्य की जरूरत या सियासत?Bhil Pradesh News: बांसवाड़ा-डूंगरपुर के सांसद राजकुमार रोत ने 'भील प्रदेश' की मांग करते हुए नया नक्शा जारी कर दिया है, जिससे राजनीतिक हलचल मच गई है। उन्होंने राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के 49 जिलों को मिलाकर भील प्रदेश बनाने का प्रस्ताव रखा...
Read more »
फिर उठी भील प्रदेश की मांग... राजस्थान से आदिवासियों की हुंकार, बोले- अब नहीं डरेंगेराजस्थान के बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ धाम में एक बार फिर भील प्रदेश की मांग गूंज उठी। गुरुवार को आयोजित भील आदिवासी सम्मेलन भील प्रदेश संदेश यात्रा में राजस्थान मध्यप्रदेश गुजरात और महाराष्ट्र के आदिवासी प्रतिनिधि पहुंचे और एक स्वर में भील प्रदेश के गठन की मांग दोहराई। अब आदिवासी डरना छोड़ चुके हैं और भील प्रदेश के लिए संघर्ष तेज...
Read more »
राजस्थान के लिए भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में रेड अलर्टमौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में भारी से ज्यादा बारिश की चेतावनी दी है. चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ में रेड अलर्ट
Read more »
सांवलिया सेठ मंदिर में बनेगा नया रिकॉर्ड? चौथे चरण में ही सामने आया हैरान करने वाला आंकड़ा, जानिएराजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भक्तों की श्रद्धा उमड़ पड़ी है। जुलाई माह में मंदिर के भंडार की गिनती में अब तक 21.
Read more »
