राजा रघुवंशी हत्याकांड : शिलांग पुलिस ने सोनम के व्यवहार की जुटाई जानकारी
इंदौर, 17 जून । राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलांग पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस की एक टीम इंदौर स्थित राजा रघुवंशी के घर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने राजा के परिजनों से बातचीत कर सोनम के व्यवहार और शादी के बाद उसके इंदौर में बिताए गए दिनों की जानकारी ली। पुलिस की टीम में शामिल तीन अधिकारियों ने राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी और उनकी मां से भी सवाल-जवाब किया। पूछताछ के बाद विपिन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि तीन अधिकारी हमारे घर आए थे। उन्होंने हमसे सिर्फ यह जानकारी ली कि सोनम जब शादी के बाद हमारे घर पर चार दिन रुकी थी, तब उसका व्यवहार कैसा था और उसने घर के सदस्यों से कैसी बातचीत की थी।विपिन ने कहा कि मैंने अधिकारियों को बताया कि हम सोनम के जेठ हैं, इसलिए हम कभी सीधे तौर पर उसके सामने नहीं जाते थे और ना ही बातचीत होती थी। मैंने उन्हें कहा कि हमने सोनम को ज्यादा देखा तक नहीं, इसलिए उसका व्यवहार कैसा था, इसके बारे में ज्यादा नहीं कह सकते।पुलिस ने इस दौरान राजा रघुवंशी की मां से भी पूछताछ की और जानने की कोशिश की कि क्या सोनम की उपस्थिति के दौरान घर में कोई असामान्य गतिविधि या तनाव देखने को मिला था।बता दें कि 2 जून को सोनम के पति राजा रघुवंशी का शव मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा के रियात अर्लियांग में वेई सवाडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक गहरी खाई से बरामद किया गया था। पति की लाश मिलने के कुछ दिनों बाद सोनम ने 7 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उसे सड़क मार्ग से पटना ले जाया गया, फिर कोलकाता और फिर गुवाहाटी ले जाया गया।गुवाहाटी एयरपोर्ट से उसे शिलांग के सदर थाने लाया गया। बाकी चार आरोपियों को शिलांग लाया गया। 11 जून को सभी आरोपियों को शिलांग जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।कोर्ट में पेशी से पहले सोनम ने पति राजा रघुवंशी की मौत में अपनी भूमिका को स्वीकार कर लिया था। मेघालय पुलिस ने जब उसके प्रेमी राज कुशवाह से उसका आमना-सामना कराकर उससे पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।--आईएएनएसपीएसके/एबीएम Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Indore Couple Missing In Shillong :शिलांग गए इंदौर के कपल के साथ क्या हुआ?मेघालय की राजधानी शिलांग में इंदौर के लापता दंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस में 10 दिन बाद Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
दुकानदार ने बताई सोनम की रात वाली बात, कहा- वो रोते हुए आईं... पुलिस को किया फोन, फिर...Sonam Raghuvanshi News: राजा रघुवंशी हत्याकांड का लगभग खुलासा हो चुका है. पत्नी सोनम रघुवंशी को पुलिस ने गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया.
Read more »
राजा रघुवंशी को सोनम ने दिया खाई में धक्का! आखिरी सांस तक वो हत्यारों से लड़ते रहे, मौत से पहले की पूरी कहानीसोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद अब इस हत्याकांड से जुड़ी चौंकाने वाली कहानियां सामने आ रही है। जिस समय राजा रघुवंशी को मारा गया, सोनम वहीं पर मौजूद थी।
Read more »
ट्रांजिट रिमांड पर सोनम रघुवंशी...जानिए आखिर ये है क्या और इसमें क्या-क्या होगा?Sonam Raghuvanshi Case: सोनम-राजा रघुवंशी केस में सोनम को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली है, जिसके बाद उसे शिलांग ले जाकर पूछताछ की जाएगी.
Read more »
मेघालय पुलिस की Cctv फुटेज जांच, राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को लिया गुवाहाटी से शिलांगमेघालय पुलिस के लिए राजा रघुवंशी हत्याकांड की जगह भी हो रही है. पूर्वीय सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पलीडेसी जांच करना जारी है. हर सुराग का इनकार है.
Read more »
राजा रघुवंशी हत्याकांड: शिलांग पुलिस पूछताछ तेज, सोनम के भाई को भी बुलायाशिलांग पुलिस राजा रघुवंशी की हत्या मामले में थोड़ा बहुत आगे बढ़ गई है। पुलिस ने पांचों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की है। अब पुलिस राजा के भाई विपिन के भरोसे भी है, क्योंकि उसने कहा है कि हत्याकांड में और भी लोग शामिल हो सकते है।
Read more »
