IAF Vayu Shakti 2026 Rajasthan: Air Force Vice Chief Air Marshal Nagesh Kapoor unveiled the Vayu Shakti-2026 mega event. Follow Latest Updates.
बॉर्डर इलाकों में पहली बार आसमान में बाज की तरह हमला करने वाला एयरक्राफ्ट दिखेगा27 फरवरी को जैसलमेर के पोकरण में एयरफोर्स का युद्धाभ्यास होने जा रहा है। इसमें एक से बढ़कर एक अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा। राजस्थान के बॉर्डर इलाके में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तर्ज पर बमबारी होगी। दुश्मनों के ठिकानों को चुन-चुनकर नेस्तनाबूद किया जाएगा। आसमान में पहली बार बाज की तरह हमला करने वाला एयरक्राफ्ट दिखेगा। रिमोट से चलने वाला यह एयरक्राफ्ट पलक झपकते ही टारगेट का खात्मजैसलमेर के पोकरण में 27 फरवरी को एयरफोर्स अपनी ताकत दिखाएगी। 2 साल में एक बार होने वाले इस युद्धाभ्यास का नाम ‘वायु शक्ति-2026’ रखा गया है। 24 फरवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा। मेन इवेंट 27 फरवरी को है। इस दौरान दुश्मन के ठिकानों का पता लगाना और आर्मी की मदद करते हुए हवाई हमले और बमबारी की प्रैक्टिस की जाएगी। सेना के इस खास युद्धाभ्यास को देखने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के आने की संभावना है। वाइस चीफ एयर मार्शल नागेश कपूर ने बताया- इस साल होने वाले अभ्यास में फाइटर जेट, हेलिकॉप्टर, ड्रोन और रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। अभ्यास का उद्देश्य वायुसेना की मारक क्षमता, तकनीक और स्वदेशी हथियारों की भूमिका को दिखाना है। यह युद्धाभ्यास केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि दुनिया को यह संदेश देने का प्रयास है कि भारतीय वायुसेना दुश्मन के घर में घुसकर हमला करने और उसे नेस्तनाबूद करने की पूरी क्षमता रखती है। इस अभ्यास में 12 हजार किलो ग्राम बारूद बरसेगा और एयरफोर्स के 277 अत्याधुनिक हथियार देखने को मिलेंगे। इस बार 150 किलो का RPA यानी रिमोटली पायलट एयरक्राफ्ट भी पहली कमाल दिखाएगा। ये हवा में किसी बाज की तरह कई घंटों तक मंडराता रहता है और टारगेट मिलते ही मिसाइल बनकर उससे टकरा जाता है। 27 फरवरी को जैसलमेर के पोकरण में एयरफोर्स अपनी ताकत दिखाएगी। तस्वीर सेना की ओर से जारी किए गए पिछले अभ्यासों की है।सेना के अधिकारी नागेश कपूर ने बताया- इस पूरे आयोजन की प्रेरणा 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता से मिली है। उन्होंने कहा कि जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय एयरफोर्स ने हवाई क्षेत्र में अपना दबदबा कायम किया था और लंबी दूरी की सटीक टारगेटिंग से दुश्मन को धूल चटा दी थी। उसी 'मल्टी-डोमेन' ऑपरेशन का जीवंत प्रदर्शन 27 फरवरी को पोकरण की फायरिंग रेंज में किया जाएगा। वायुसेना इस बार यह दिखाएगी कि कैसे स्वदेशी और आधुनिक प्लेटफॉर्म्स का तालमेल युद्ध के मैदान में निर्णायक असर डाल सकता है। एयरफोर्स के इस अभ्यास का उद्देश्य थल-जल सेनाओं को तुरंत मदद मुहैया करवाना है। साथ ही, आपात स्थिति में एयरफोर्स को मजबूत करना है।नागेश कपूर कहते हैं- इस अभ्यास के दौरान करीब 12 हजार किलो गोला-बारूद का उपयोग किया जाएगा। अभ्यास के दौरान गोलाबारी के लिए वायुसेना के 77 फाइटर जेट्स और 43 हेलिकॉप्टर्स को तैनात किया गया है। यह संख्या यह दर्शाती है कि भारतीय वायुसेना एक साथ कई मोर्चों पर भारी हमला करने की तैयारी में है।जैसलमेर के पोकरण में होने वाले युद्धाभ्यास में ध्रुव, तेजस सरीखे स्वदेशी एयरक्राफ्ट भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगे।पहली बार दिखेगा मानवरहित एयरक्राफ्ट सेना के अधिकारी ने बताया- इस बार रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट यानी मानवरहित विमानों को पहली बार सार्वजनिक रूप से इतने बड़े स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। भविष्य के युद्धों में ड्रोन और RPA की भूमिका अहम होगी। इसलिए, 'वायु शक्ति-2026' में शॉर्ट रेंज लोइटरिंग म्यूनिशन और काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम जैसे एडवांस वेपन सिस्टम का जलवा दिखेगा। ये दिन, शाम और रात हर समय मिशन को अंजाम देने में सक्षम हैं। हम सिर्फ हमला करना नहीं सीख रहे, बल्कि मुश्किल परिस्थितियों में एयरलिफ्ट, आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों में एयरफोर्स की भूमिका को मजबूत कर रहे हैं। युद्ध की स्थिति में सेनाओं को जल्द से जल्द मदद पहुंचाने और मुश्किल क्षेत्रों में एयर ऑपरेशंस को रणनीतिक नतीजों में बदलने की क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा।बॉर्डर-एरिया में सेना ने दुश्मन के ठिकानों पर दागी मिसाइलें:अपाचे और रुद्र हेलीकॉप्टर ने सटीक वार किए; पोकरण में 'रुद्र शक्ति' अभ्यास भारत-पाक बॉर्डर पर सेना ने युद्धाभ्यास में दिखाई ताकत:ड्रोन, AI और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी का किया इस्तेमाल; सटीक निशाने से उड़ाए टारगेट जैसलमेर-बॉर्डर पर सेना ने दुश्मन के ठिकानों पर मचाई तबाही:हेलिकॉप्टर से उतरे जवान,एआई से टारगेट पर हमला; तीनों सेनाओं का 'ऑपरेशन त्रिशूल'झांसी प्रदेश में सबसे गर्म, पारा 31.
4 डिग्री पहुंचाबीकानेर में गर्मी बढ़ी, पारा 32 के पारदौसा में धूप तेज, दिन का तापमान 30 डिग्री पहुंचागोरखपुर में ठंडी हवाओं से बढ़ी गलन, सुबह-शाम ठिठुरनपंजाब-चंडीगढ़ में आज रात से मौसम बदलेगा
Indian Air Force Air Marshal Nagesh Kapoor Pokhran Air Show Remote Piloted Aircraft Operation Sindoor Defence Expo IAF Technology
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह वायु सेना के नए चीफ: 30 सितंबर से जिम्मेदारी संभालेंगे, विवेक राम चौधरी की जगह ले...Indian Air Force Chief Appointment Update; Follow Air Marshal Amar Preet Singh Latest News and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »
IAF Agniveer Vayu INTAKE 01/2026 Recruitment 2024Indian Airforce has released the Agniveer Vayu recruitment notification for intake 01/2026. Applications will be open from 07 January 2025 to 27 January 2025 on the official website agnipathvayu.cdac.in.
Read more »
IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई, ये रहीं पूरी शर्तIAF Agniveer Vayu Eligibility Criteria: जो लोग लिखित परीक्षा पास करेंगे, उन्हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से गुजरना होगा. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फिर मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे भारतीय वायुसेना के स्वास्थ्य मानकों को पूरा करते हैं.
Read more »
गाजियाबाद में 93वां वायुसेना दिवस मनाया जा रहा: मुख्य परेड शुरू हुई, लड़ाकू विमान और वायु योद्धा हिंडन एयरब...Indian Air Force (IAF) Day 2025 Celebration Photos Videos Update; Follow IAF Parade, Hindon Air Base, Indigenous Defence System Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
राजस्थान बजट में डेढ़ लाख सरकारी नौकरियाें की घोषणा संभव: फ्री बिजली पर कड़ा फैसला हो सकता है, पे-कमीशन की सं...Rajasthan Budget 2026 Expectations Updates; Follow Rajasthan Budget 2026 Latest News, Vidhan Sabha Budget Session Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »
Join Indian Air Force: भारतीय वायुसेना में भर्ती होना का मौका, शुरू हुए अग्निवीरवायु 2027 के आवेदनIAF Agniveer Vayu Vacancy 2026: इंडियन एयरफोर्स में भर्ती होना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं।
Read more »
