Join Indian Air Force: भारतीय वायुसेना में भर्ती होना का मौका, शुरू हुए अग्निवीरवायु 2027 के आवेदन

Agniveer Vayu Intake 01/2027 Notification Pdf News

Join Indian Air Force: भारतीय वायुसेना में भर्ती होना का मौका, शुरू हुए अग्निवीरवायु 2027 के आवेदन
Agniveer Vayu Intake 01 2027Agniveer Vayu Age LimitAgniveer Vayu Eligibility
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 143 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 51%

IAF Agniveer Vayu Vacancy 2026: इंडियन एयरफोर्स में भर्ती होना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं।

Agniveer Vayu Intake 01/2027 Registration: भारतीय वायुसेना का हिस्सा बनकर देशसेवा करने का मौका पाना चाहते हैं, तो आपके लिए नई वैकेंसी निकल गई है। इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु INTAKE 01/2027 सेलेक्शन टेस्ट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। अविवाहित लड़के और लड़कियां इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर वायु भर्ती के लिए इंडियन एयरफोर्स ने आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.

edcil.co.in पर आवेदन चालू कर दिए हैं।एप्लिकेशन विंडो लास्ट डेट 1 फरवरी 2026 को बंद होगी। लिखित परीक्षा की तारीख भी बता दी गई है। आवेदन के तुरंत बाद आप रिटन एग्जाम की तैयारी में लग सकते हैं।IAF Agniveer Vayu Bharti 2026: जरूरी डिटेल्स भर्ती आयोग भारतीय वायु सेना पद का नाम अग्निवीर वायु विज्ञापन/इनटेक INTAKE 01/2027 रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख 12 जनवरी 2026 आवेदन करने की आखिरी तारीख 01 फरवरी 2026 ऑफिशियल वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पदों की संख्या जारी नहीं आयुसीमा जन्मतिथि 1 जनवरी 2026 से 1 जुलाई 2009 तक होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल हाइट पुरुष- 152 सेमी, महिला-152 सेमी, नॉर्थ ईस्ट और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाओं की हाइट 147 सेमी भी मान्य होगी। फिजिकल फिटनेस टेस्ट 1.6 किमी की दौड़ पुरुषों को 7 मिनट और महिलाओं को 8 मिनट में लगानी होगी। इसके अलावा पुश-अप, सिट अप्स, स्क्वैट्स भी लगाने होंगे। भर्ती का नोटिफिकेशन ​ IAF Agniveer Vayu INTALE 01/2027 Notification PDF रजिस्ट्रेशन करने का डायरेक्ट लिंक IAF Agniveer Vayu INTAKE 01/2027 Apply Online परीक्षा तिथि 30 मार्च 2026/31 मार्च 2026 अग्निवीर वायु के लिए योग्यता शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों ने इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा मैथ, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से पास की हो। इंग्लिश में भी 50 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। या में तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया हो। या दो साल का वोकेशनल कोर्स फिजिक्स और मैथ विषयों के साथ किया हो। साइंस स्ट्रीम के अलावा अन्य स्ट्रीम से 50 प्रतिशत अंकों से 12वीं पास करने वाले भी अप्लाई कर सकते हैं। आयुसीमा: आवेदकों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2006 से 01 जुलाई 2009 तक हो। दोनों तिथियों को भी गिना जाएगी। अगर अभ्यर्थी सभी चरणों को क्लियर कर लेते हैं, तो उनके लिए ऊपरी उम्र 21 वर्ष तय की गई है।आवेदन कैसे करें? रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले iafrecruitment.edcil.co.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद News सेक्शन में आपको Online Registration For AGNIVEERVAYU INTAKE 01/2027 commencing at 1100 Hr on 12 January 2026 and will close at 2300 Hr on 01 February 2026 का टैब मिलेगा। इसके सामने का लिंक भी नजर आएगा। इसपर क्लिक करते ही आपके सामने IAF Agniveer Vayu 01/2027 का लॉगइन डैशबोर्ड खुल जाएगा। अगर आप पहले वेबसाइट पर रजिस्टर्ड नहीं है, तो Register Here पर जाएं। यहां अपना पूरा नाम, मोबाइल नबंर, ईमेल एड्रेस भरने के बाद जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें। इसके बाद डेक्लेरेशन पर टिक करने के बाद कैप्चा कोड भरें। आप वेबसाइट पर रजिस्टर्ड हो जाएंगे। प्राप्त हुए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें। अब एप्लिकेशन फॉर्म खुलने के बाद इसमें अपनी पर्सनल, शैक्षिक और अन्य जरूरी डिटेल्स भी भरें। फोटो, हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें । एप्लिकेशन भरने के बाद फॉर्म को फाइनली सबमिट करके प्रिंट आउट निकाल लें।ऑनलाइन आवेदन के दौरान कैंडिडेट्स को 550 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। इसके बिना आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा। भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Agniveer Vayu Intake 01 2027 Agniveer Vayu Age Limit Agniveer Vayu Eligibility Iaf Agniveer Intake Qualification Join Indian Air Force Agniveer अग्निवीर वायु भर्ती 2027 योग्यता अग्निवीर वायु रजिस्ट्रेशन 2027 लास्ट डेट अग्निवीर वायु के लिए कितनी उम्र चाहिए? अग्निवीर वायु सेना भर्ती 2027

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मोतीलाल ओसवाल की भविष्यवाणी! फूड सेक्टर में आएगी बहार, Bikaji Foods Share पर लगाया बड़ा दांव!मोतीलाल ओसवाल की भविष्यवाणी! फूड सेक्टर में आएगी बहार, Bikaji Foods Share पर लगाया बड़ा दांव!मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का खाद्य क्षेत्र 2027 तक ₹109.
Read more »

शेखूपुर विधानसभा सीट पर सपा की नई रणनीति, बदलेंगे समीकरण?शेखूपुर विधानसभा सीट पर सपा की नई रणनीति, बदलेंगे समीकरण?शेखूपुर विधानसभा सीट पर सपा 2027 के चुनाव के लिए नई रणनीति बना रही है। पूर्व मंत्री का बार-बार क्षेत्र में आना और नए समीकरणों पर चर्चा, बदलाव का संकेत।
Read more »

India-France Ramp Up Rafale Deal Talks Amid Air Force Jet ShortageIndia-France Ramp Up Rafale Deal Talks Amid Air Force Jet ShortageAccording to reports India is accelerating talks for a massive Rafale deal with 114 jets for the IAF and 26 Rafale-M for the Navy to counter the Indian Air Forces acute fighter jet shortage, with French President Macrons visit next month.
Read more »

आगरा में सपा का मिशन 2027: पीडीए फार्मूले पर दलित-पिछड़ों को साधने की तैयारीआगरा में सपा का मिशन 2027: पीडीए फार्मूले पर दलित-पिछड़ों को साधने की तैयारीसपा 2024 लोकसभा चुनाव में PDA पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक फार्मूले की सफलता के बाद अब मिशन-2027 विधानसभा चुनावों के लिए भी इसी रणनीति पर आगे बढ़ रही है। आगरा में देवरी रोड पर हुई सभा में सपा ने जाटव समाज को पार्टी से जोड़ने का दावा किया। जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह और महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने दलितों और कमजोर वर्गों के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता...
Read more »

यूपी चुनाव 2027 से पहले सियासत गरमाई, केशव मौर्य पर सपा सांसद का पलटवारयूपी चुनाव 2027 से पहले सियासत गरमाई, केशव मौर्य पर सपा सांसद का पलटवारयूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सपा सांसद ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर पलटवार करते हुए उन्हें सपा के संपर्क में होने का दावा किया है।
Read more »

Prashant Tamang Funeral: পাহাড়ে ফিরল ইন্ডিয়ান আইডল প্রশান্তের নিথর দেহ, বাগডোগরা থেকে দার্জিলিং রাস্তা জুড়ে ভিড়! অশ্রু মিশল কুয়াশায়...Prashant Tamang Funeral: পাহাড়ে ফিরল ইন্ডিয়ান আইডল প্রশান্তের নিথর দেহ, বাগডোগরা থেকে দার্জিলিং রাস্তা জুড়ে ভিড়! অশ্রু মিশল কুয়াশায়...prashant-tamang-indian-idol-death-last-rites-darjeeling
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:29:22