राजस्थान के इस किसान का कमाल! पथरीली बंजर जमीन पर उगा दिया बादाम, अब इसकी है तैयारी

Ajmer News News

राजस्थान के इस किसान का कमाल! पथरीली बंजर जमीन पर उगा दिया बादाम, अब इसकी है तैयारी
अजमेर न्यूजAgriculture Newsएग्रीकल्चर न्यूज
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 51%

Agriculture News: राजस्थान के अजमेर जिले के हाथीखेड़ा गांव निवासी फतेह सिंह रावत ने यह सिद्ध कर दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति और मेहनत से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है. उन्होंने माखुपुरा की पथरीली और बंजर मानी जाने वाली ज़मीन पर बादाम की खेती कर मिसाल कायम की है.

अजमेर. जब इंसान अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाता है, तो कोई भी कठिनाई उसकी राह नहीं रोक सकती. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है राजस्थान के अजमेर जिले के हाथीखेड़ा गांव में रहने वाले फतेह सिंह रावत ने.

उन्होंने माखुपुरा में स्थित पथरीली ज़मीन पर बादाम उगाने में सफलता पाई है, जिसे खेती के लिए अनुपयुक्त माना जाता था. फतेह सिंह रावत ने लोकल 18 को बताया कि दो साल पहले उन्होंने माखुपुरा क्षेत्र की पथरीली ज़मीन पर बादाम के पेड़ लगाने का साहसिक निर्णय लिया था. उस समय कई लोगों ने शंका जताई. साथ ही कई लोगों ने कहा कि पागल है क्या? इस जमीन पर बादाम नहीं उगने वाले. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. कड़ी मेहनत और लगन की वजह से आज उसी ज़मीन पर लगे बादाम के पेड़ों में फल आने लगे हैं. उन्होंने बताया कि यह उनके लिए एक नई उम्मीद की शुरुआत है. बड़े स्तर पर करने का है सपना रावत ने आगे बताया कि यह सफलता उनके लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है. अब वह इसे व्यवसायिक स्तर पर विस्तार देने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने आगे बताया कि कई लोग तो सीखने के लिए उनके पास आते हैं. उनका सपना है कि वह इस अनूठे प्रयास को बड़े स्तर पर ले जाएं और यह साबित करें कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो किसी भी तरह की ज़मीन पर खेती की जा सकती है. ये भी पढ़ें: नागौर में सड़क सुरक्षा को मिलेगी रफ्तार, बनेंगे 3 फ्लाईओवर और 15 जंक्शन होंगे अपग्रेड, इतनी राशि की मिली मंजूरी किसानों को दिया नया संदेश फतेह सिंह रावत का उद्देश्य है कि जिले के किसान पारंपरिक गेहूं और धान के अलावा भी नई फसलों की ओर ध्यान दें. उन्होंने बताया कि जिस जमीन पर उन्होंने बादाम उगाए हैं, वह पहले उपजाऊ नहीं थी, लेकिन कड़ी मेहनत और जैविक विधियों से उन्होंने इसे खेती योग्य बनाया. रावत रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं करते. उनका मानना है कि जैविक खेती से उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर होती है और यह पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है. उनका कहना है कि बेरोजगार युवा भी इस तकनीक से रोजगार शुरू कर सकते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

अजमेर न्यूज Agriculture News एग्रीकल्चर न्यूज How To Cultivate Almonds बादाम की खेती कैसे करें Benefits Of Organic Farming जैविक खेती के फायदे Almond Farming बादाम की खेती Rocky Soil Farming पथरीली जमीन पर खेती Organic Farming जैविक खेती Innovative Agriculture नवाचारी कृषि

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

2 भारतीय छात्रों की अमेरिका में कार क्रैश में मौत, परिवारों के संपर्क में भारतीय दूतावास2 भारतीय छात्रों की अमेरिका में कार क्रैश में मौत, परिवारों के संपर्क में भारतीय दूतावासन्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया है.
Read more »

टेस्ट सीरीज से ठीक पहले अंग्रेजों को चेतावनी... करुण नायर के बाद जायसवाल, जुरेल और रेड्डी ने भी खूब धोयाटेस्ट सीरीज से ठीक पहले अंग्रेजों को चेतावनी... करुण नायर के बाद जायसवाल, जुरेल और रेड्डी ने भी खूब धोयाइंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच 4 दिन का अनऑफिसियल टेस्ट मैच खत्म हो चका है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कई बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।
Read more »

अल्टीमेट टेबल टेनिस: अन्कुर भट्टाचार्य ने किया बड़ा उलटफेर, टूर्नामेंट के पहले ही दिन ओलंपियन खिलाड़ी को दी मातअल्टीमेट टेबल टेनिस: अन्कुर भट्टाचार्य ने किया बड़ा उलटफेर, टूर्नामेंट के पहले ही दिन ओलंपियन खिलाड़ी को दी मातअल्टीमेट टेबल टेनिस के इस साल का सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन अन्कुर भट्टाचार्य ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पहले ही दिन एक बड़ा उलटफेर कर दिया है।
Read more »

बीके बांध ने बदल दी किसानों की किस्मत, देसी खरबूज से कर रहे तगड़ी कमाईबीके बांध ने बदल दी किसानों की किस्मत, देसी खरबूज से कर रहे तगड़ी कमाईबंजर जमीन पर सोना उगा रहे किसान! इस देसी फल ने जीता गुजरात-महाराष्ट्र का दिल, तगड़ी हो रही कमाई
Read more »

बंजर जमीन पर सोना उगा रहे किसान! इस देसी फल ने जीता गुजरात-महाराष्ट्र का दिल, तगड़ी हो रही कमाईबंजर जमीन पर सोना उगा रहे किसान! इस देसी फल ने जीता गुजरात-महाराष्ट्र का दिल, तगड़ी हो रही कमाईJalor Desi Kajli Melon Cultivation: जालोर के बीके पानी बांध के आस-पास बांकली इलाके में देसी कजली खरबूजे की खेती खूब होती है. यहां के किसान प्राकृतिक नमी और उपजाऊ मिट्टी की वजह से मीठे और स्वादिष्ट खरबूजे उगाते हैं, जिन्हें राजस्थान के साथ गुजरात और महाराष्ट्र तक सप्लाई किया जाता है.
Read more »

पाकिस्तान के नूर खान बेस पर बैठकर क्या गुल खिला रहा अमेरिका, भारत ने किया तबाह, इजरायल-देहरादून से है कनेक्शनपाकिस्तान के नूर खान बेस पर बैठकर क्या गुल खिला रहा अमेरिका, भारत ने किया तबाह, इजरायल-देहरादून से है कनेक्शनऑपरशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने नूर खान एयरबेस भी तबाह कर दिया था। अब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने दावा किया है कि इस एयरबेस पर अमेरिका का कब्जा था।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:04:37